CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai 3 High profile case : प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के फरार मुख्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज 🛑 अब हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल, प्रोफेसर को जल्द छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी

Bhilai 3 High profile case : प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के फरार मुख्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज 🛑 अब हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल, प्रोफेसर को जल्द छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी

By Newsdesk Admin
09/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 9 सितंबर। पुरानी भिलाई स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जान लेवा हमला कराने के आरोपियों प्रवीर शर्मा, धीरज वस्त्रकार और शिवम मिश्रा की जमानत याचिका दुर्ग जिला कोर्ट के सेशन जज ने खारिज कर दी है। तीनों आरोपियों ने अब अपनी अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

आपको बता दें कि इस मामले में दुर्ग एसपी ने सभी फरार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है और फरार छ: आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इससे पूर्व 19 जुलाई को प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने एक महीने की जांच के बाद रीवा से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ऑनर किलिंग के इस मामले के मुख्य आरोपीगण प्रवीर शर्मा, धीरज वस्त्रकार, शिवम मिश्रा के आलावा घटना को अंजाम देने वाले 3 अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। इस हाईप्रोफाइल मामले में प्रोफेसर शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली एम्स में एयर एंबुलेंस से शिफ्ट किया गया था। पुलिस ने प्रोफेसर की गम्भीर हालत को देखते हुए उनका मरणासन्न बयान भी दर्ज किया था हालांकि 12 दिनों तक आईसीयू में इलाज के बाद प्रोफेसर की जान बच गई है।

गौरतलब हो कि आरोपियों के प्राणघातक हमले से प्रोफेसर को 20 फ्रैक्चर आए थे और अब उनका इलाज दिल्ली के वेदांता अस्पताल में चल रहा है। जल्द ही उन्हें छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी की जा रही है और पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है। पुलिस ने अब इस मामले में उच्च स्तर की जांच भी शुरू कर दी है। बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।

पुलिस विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सभी आरोपियों के भारत के ही अन्य राज्यों में छिपे होने की आशंका जताते हुए तीन राज्यों में पुलिस टीम भेजी गई है, ये टीमें कांग्रेस शासित राज्यों में भेजी गई है। चर्चा यह भी है कि प्रवीर शर्मा एक राजनीतिक परिवार से जुड़ कर भिलाई 3 स्थित होम प्रोजेक्ट और रियल स्टेट का काम संभालता है। इन तीनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Smartphones can become ‘hot’ in extreme heat : बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
President Police Medal Chhattisgarh : वीरता और सेवा की पहचान, 10 पुलिसकर्मी सम्मानित
भिलाई में कार की ठोकर से बाईक सवार महिला घायल, बजरंगबली मंदिर के सामने यूपी की कार ठोकर मार फरार
Doctor’s dirty act : ‘उसने मुझे गले लगाया और…’ स्किन जांच के बहाने….युवती ने बताई आपबीती
भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट, IT मंत्रालय के ऑर्डर पर एक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?