CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Accident in Balod : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बेटी व पिता की मौत

Road Accident in Balod : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बेटी व पिता की मौत

By Newsdesk Admin
30/08/2025
Share
Road Accident in Balod
Road Accident in Balod

सीजी भास्कर, 30 अगस्त : जिले में तेज रफ्तार के कहर से हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। (Road Accident in Balod) डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और उसकी सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडेकसा निवासी सुरेश नेताम अपनी मासूम बेटी के साथ निजी कार्य से बाइक पर सवार होकर देवरी की ओर जा रहे थे। दोपहर लगभग तीन बजे जैसे ही वह डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी चौकी अंतर्गत अछोली गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर दूर तक खून फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दृश्य बेहद हृदयविदारक था।

हादसे में सुरेश नेताम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया (Road Accident in Balod)। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने हादसों को रोकने के लिए इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस गश्त की मांग उठाई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। सड़क दुर्घटनाओं की लगातार बढ़ती घटनाओं ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी (Road Accident in Balod)।

Traffic E-Challan Pending: शहर की सड़कें 24×7 कैमरों की निगरानी में, 10 लाख चालान अटके, 160 करोड़ की वसूली फंसी
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बदला: अंबिकापुर में आंधी-बारिश से घंटों बिजली ठप, कई जिलों में यलो अलर्ट
स्कूल में टीचर ने उतरवाई चांदी की चेन, डांट के डर से 11 साल के मासूम ने लगा ली फांसी
🛑 Raipur Breaking : युवक को बांधकर प्लेटफार्म में घसीटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, रेलवे पुलिस के 6 कर्मचारी निलंबित, स्टेशन के 3 स्टॉल सील
🛑 मौत के 18 दिन बाद शव निकाल कर कराया जायेगा पोस्टमार्टम 🛑 परिवार के आमरण अनशन पर बैठने के बाद जिला प्रशासन हरकत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

Digital Registry Reform
छत्तीसगढ़

Digital Registry Reform : दिवाली पर छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सौगात, कृषि भूमि की रजिस्ट्री अब बिना ऋण पुस्तिका के

18/10/2025
Road Accident News
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident News : सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, दुर्ग के गया नगर में हुई दर्दनाक घटना

07/10/2025
Online Token System
छत्तीसगढ़

Online Token System : ऑनलाइन टोकन से बदली धान खरीदी की तस्वीर, किसानों की समस्याओं का मिल रहा त्वरित समाधान

24/12/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Jaipur SMS Hospital Fire: 8 की मौत, पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

06/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?