CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Russia-Ukraine War : क्रिसमस के दिन पुतिन पर जमकर बरसे जेलेंस्की, मांगी मौत की दुआ

Russia-Ukraine War : क्रिसमस के दिन पुतिन पर जमकर बरसे जेलेंस्की, मांगी मौत की दुआ

By Newsdesk Admin
26/12/2025
Share
Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

सीजी भास्कर, 26 दिसंबर। रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) की जंग को शुरू हुए लगभग 4 साल हो चुके हैं। इस दौरान दोनों तरफ जमकर तबाही मची है। हजारों लोग इस युद्ध में अपनी जान गंवा चुके हैं।

अभी भी दोनों देशों के बीच शांति स्थापित होने का कोई रास्ता निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। इस बीच क्रिसमस की शाम यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद युद्ध थमने की बजाए और बढ़ जाएगा।

क्या बोले जेलेंस्की

यूक्रेन (Russia-Ukraine War) की जनता को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने देश की प्राचीन मान्यता के बारे में बात की। क्रिसमस के दिन स्वर्ग के दरवाजे खुलने वाली मान्यता का जिक्र करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि पुराने समय से यूक्रेन के लोग ये मानते आए हैं कि क्रिसमस की रात स्वर्ग के द्वारा खुल जाते हैं और उस वक्त आप अपनी इच्छा बताते हैं तो वह जरूर पूरी होती है।

आज हम सब एक कामना करते हैं कि हम सब के लिए वह दुनिया में न रहे। हालांकि इस दौरान जेलेंस्की ने पुतिन का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा रूसी राष्ट्रपति की तरफ ही था।

दरअसल, ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रूस ने यूक्रेन के कई स्थानों पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में तीन यूक्रेनी नागरिकों की मौत हुई है। इसके साथ ही बिजली सप्लाई पर भी बुरा असर पड़ा है।

इतना ही नहीं क्रिसमस के दिन भी रूस ने यूक्रेन पर 131 ड्रोन दागे। हालांकि यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें रोक दिया। केवल 22 ड्रोन ही देश के अलग-अलग स्थानों पर गिरे। इन हमलों के बाद रूस पर बरसते हुए जेलेंस्की ने कहा कि आखिर आज रूस ने बता दिया कि वो कौन हैं और कैसे हैं।

अपने संबोधन में जेलेंस्की ने देश के नागरिकों से रूसी हमलों के सामने मजबूती से खड़े रहने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों का आभार जताया जिन्होंने यूक्रेन की रक्षा करने में अपनी जान की परवाह नहीं की।

Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना की रकम अटकी, बैंक-दफ्तरों के चक्कर काट रहीं महिलाएं
सेना की पहल से रोशन हुआ जम्मू-कश्मीर का सिमरी गांव, जानें कितनी मुश्किलों से भरा था ग्रामीणों का जीवन?
हादसे के पहले प्लेन के अंदर की आखिरी तस्वीर, पूर्व CM विजय रूपाणी नहीं रहे, राज्यसभा सांसद ने की पुष्टि
Predictive Policing AI: भोपाल पुलिस ने अपराध रोकथाम के लिए शुरू की नई टेक्नोलॉजी तैयारी
Pushkar Cattle Fair Rajasthan : 15 करोड़ का घोड़ा और 10 लाख का भैंसा बने पुष्कर मेले के सितारे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?