CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बड़ी इच्छा शक्ति होनी चाहिए, सुंदर और व्यवस्थित शहर के लिए अवैध कब्जों पर बुलडोजर जरूरी है-रिकेश सेन

बड़ी इच्छा शक्ति होनी चाहिए, सुंदर और व्यवस्थित शहर के लिए अवैध कब्जों पर बुलडोजर जरूरी है-रिकेश सेन

By Newsdesk Admin
09/09/2024
Share

🔵 राम नगर, सुपेला, हाउसिंग बोर्ड, वैशाली नगर के भी जल्द ढहाए जाएंगे अवैध कब्जे

सीजी भास्कर, 9 सितंबर।‌ आज साक्षरता चौक के पास धार्मिक उपयोग के लिए पूर्व में आबंटित जमीन के आस पास निगम की लगभग 3 से 4 एकड़ बेशकीमत जमीन पर अवैध कब्जा कर व्यवसायिक उपयोग कर रहे लोगों को निगम प्रशासन द्वारा नोटिस देकर कब्जे स्वयं से हटा लेने कहा गया था। कई बार नोटिस के बाद भी जब अवैध कब्जाधारियों ने निगम आदेश को तवज्जो नहीं दिया जिसके चलते आज डेढ़ दर्जन से अधिक अवैध निर्माण को ढहा दिया गया है। आज सुबह 6 बजे से निगम ने बेदखली अभियान चला कर सभी अवैध कब्जों को ढहा दिया गया है।

इस कार्रवाई पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि शहर के मास्टर प्लान के अनुरूप शासन की योजनाओं के लिए रिक्त भूमि पर लगातार अवैध कब्जा होने की शिकायत मिलती रही है। इन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई के समय अनेक प्रकरणों में कुछ लोगों ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेशानुसार उन कब्जों के लिए बेदखली आदेश का सक्षम निर्देश प्राप्त होने के बाद ही प्रशासन कार्रवाई करता है। आज वैशाली नगर विधानसभा में बुलडोजर चला है और लगातार अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलेगा। हमारा मकसद यह नहीं है कि किसी धर्म विशेष पर बुलडोजर चलाया जाए, कोई भी ऐसा अवैध कब्जा मिलेगा तो उसको निश्चित रूप से भिलाई नगर निगम कार्यवाही करेगा और आज की जो कार्रवाई हुई है वह हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई है और मास्टर प्लान के तहत शहर को व्यवस्थित करना है, ऐसे जितने भी अवैध कब्जे सड़क पर दिखेंगे उसको भी तोड़ा जाएगा। आज की जो कार्रवाई है पूरे तरीके से हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई है और लगातार जो है जिला प्रशासन और नगर निगम भिलाई नोटिस की कार्रवाई से लेकर तीन महीने तक लगातार उनको बतलाने, उनको समझाने का प्रयास उनको नोटिस देकर करता रहा है। हाई कोर्ट से 120 दिन के अंदर बेदखली कार्रवाई होनी थी और काफी समझाने के बाद भी जब अतिक्रमण कारियों ने कब्जा नहीं हटाया तो अंतिम दो दिन शेष होने पर निगम प्रशासन को बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी।‌पिछली सरकार ने अवैध कब्जों को लगातार बढ़ावा और प्रश्रय दिया था लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, विष्णुदेव साय की सरकार है, अब लगातार अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई और अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाने का काम हो रहा है। वैशाली नगर विधानसभा एक ऐसी विधानसभा है जिसमें लगातार बुलडोजर की कार्यवाही हो रही है और यह निरंतर चलती रहेगी। इसके लिए एक बड़ी इच्छा शक्ति चाहिए जो कि विष्णुदेव सरकार के हर जनप्रतिनिधि में है। पूर्व कांग्रेस सरकार में यह सोच थी कि अगर अवैध निर्माण की बेदखली का काम वो कर देंगे तो उनका वोट बैंक खत्म हो जाएगा नतीजतन अवैध कब्जों की बाढ़ सी आई और निगम तथा शासन की अनेक बेशकीमती जमीनों पर लगातार अवैध कब्जा होता रहा। शासकीय भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कर शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित करने के लिए बड़ी इच्छा शक्ति चाहिए जो कि भाजपा की सरकार में है। अगर शहर को व्यवस्थित करना है तो ऐसे कदम बेहद जरूरी हैं। श्री सेन ने कहा कि राम नगर, वैशाली नगर, हाऊसिंग बोर्ड, सुपेला सहित वैशाली नगर विधानसभा के सभी अवैध कब्जों को सूचीबद्ध किया जा चुका है और जल्द इन पर भी बुलडोजर कार्रवाई होगी।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर तुलसी गबार्ड के बयान पर अमेरिका का रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा
वैशाली नगर में पहुंचा 2000 किलो करेला, 25 वर्ष से वितरण करवाते रहे हैं MLA रिकेश सेन
Bilaspur Mobile Data Leak FIR : 1 लाख लोगों की जानकारी बेचने के आरोप में FIR
डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप की ट्राली गिरी, BJP के नेता हुए घायल
Vedanta plant accident: कांग्रेस ने बताया घोर लापरवाही, निष्पक्ष जांच की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह
Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Raipur woman murder

Tenant Verification
Tenant Verification : किराएदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, बिना सूचना मकान किराए पर देने पर होगी कार्रवाई

झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से…

Bhilai Veterinary Hospital
Bhilai Veterinary Hospital : सुपेला पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन का मामला विधानसभा में गूंजा

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : भिलाई के सुपेला…

Pink Patrolling
Pink Patrolling : भिलाई में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग शुरू, 14 विशेष टीमें रहेंगी 24 घंटे तैनात

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : महिलाओं, छात्राओं और…

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, महिला समेत 4 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : दुर्ग जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?