CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Operation Sindoor 2.0 : डर के साये में पाक…! LoC पर PoK में पाकिस्तान ने बिछाया एंटी‑ड्रोन जाल

Operation Sindoor 2.0 : डर के साये में पाक…! LoC पर PoK में पाकिस्तान ने बिछाया एंटी‑ड्रोन जाल

By Newsdesk Admin
26/12/2025
Share
Operation Sindoor 2.0
Operation Sindoor 2.0

सीजी भास्कर, 26 दिसंबर। भारत के सटीक और आक्रामक ड्रोन अभियानों ने पाकिस्तान (Operation Sindoor 2.0) की चिंता बढ़ा दी है। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान को ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ का डर लगातार सता रहा है। इसी डर के चलते पाकिस्तान ने LoC के पास स्थित PoK के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर एंटी‑ड्रोन और काउंटर‑यूएएस सिस्टम तैनात करना शुरू कर दिया है।

खुफिया सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने रावलाकोट, कोटली और भिंबर सेक्टर में नए एंटी‑ड्रोन (Operation Sindoor 2.0) उपकरण लगाए हैं। इन क्षेत्रों को रणनीतिक रूप से संवेदनशील माना जाता है, जहां से पहले भी घुसपैठ और ड्रोन गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। पाकिस्तान को आशंका है कि भारत भविष्य में ड्रोन आधारित सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अभियानों को और तेज कर सकता है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान अपनी वायु निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताओं को मजबूत करने के लिए तुर्की और चीन से नए ड्रोन और रक्षा प्रणालियां खरीदने पर भी बातचीत कर रहा है। वहीं Indian Army, Navy और Air Force द्वारा पश्चिमी सीमा पर चल रहे संयुक्त युद्धाभ्यासों ने पाकिस्तान की बेचैनी और बढ़ा दी है। उसे आशंका है कि यह अभ्यास किसी बड़े ऑपरेशन की पूर्व तैयारी हो सकता है ।

सूत्रों के मुताबिक भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor 2.0) में किए गए सटीक ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान ने LoC के पास 30 से अधिक विशेष एंटी‑ड्रोन यूनिट तैनात की हैं। इस कार्य में 12वीं इन्फैंट्री डिवीजन (मुर्री मुख्यालय) और 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन की अहम भूमिका है। कोटली‑भिंबर सेक्टर में 23वीं डिवीजन की ब्रिगेड लगातार इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और हवाई निगरानी को मजबूत कर रही हैं ।

तकनीकी तौर पर पाकिस्तान स्पाइडर काउंटर‑UAS सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है, जो रेडियो फ्रीक्वेंसी के माध्यम से ड्रोन की पहचान करता है और लगभग 10 किलोमीटर तक छोटे‑बड़े ड्रोन को डिटेक्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा सफरा एंटी‑UAV जैमिंग गन भी तैनात की गई है, जिसे कंधे पर रखकर चलाया जाता है और यह 1.5 किलोमीटर तक ड्रोन के कंट्रोल, वीडियो और GPS सिग्नल को जाम कर सकती है।

कुल मिलाकर, भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की सुरक्षा रणनीति को झकझोर कर रख दिया है और दुश्मन देश अब संभावित अगले कदम से डरा हुआ नजर आ रहा है (Operation Sindoor 2.0)।

QR Code Ransom Case : ट्यूशन पढ़ने निकली छात्रा का अपहरण, क्यूआर कोड भेज मांगी फिरौती
Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति
Bilaspur Cyber Fraud : बिलासपुर के वकील से 3.13 करोड़ की महाठगी, विदेशी निवेशक बन महिला ने बिछाया जाल, निवेश के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना
नाविक की चुभ गई बात, साहूकार ने नदी पर बनवा दिया पुल, 200 साल पुराने धरोहर के अस्तित्व पर मंडराया संकट
‘हाफिज सईद और मसूद अजहर का भी हो सफाया’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद उद्धव ठाकरे के ‘सामना’ ने कहा, ‘पाकिस्तान अब एक राष्ट्र नहीं…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?