CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rice Mill Action : धान घोटाले पर कड़ी कार्रवाई, तीन राइस मिलों से हजारों बोरा जब्त

Rice Mill Action : धान घोटाले पर कड़ी कार्रवाई, तीन राइस मिलों से हजारों बोरा जब्त

By Newsdesk Admin
28/12/2025
Share
Rice Mill Action
Rice Mill Action

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। महासमुंद जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन और स्टॉक में गड़बड़ी के खिलाफ प्रशासन ने एक साथ बड़ी कार्रवाई (Rice Mill Action) करते हुए तीन राइस मिलों पर शिकंजा कस दिया है। अलग-अलग मामलों में प्रशासन ने कुल 6,694 बोरा धान और 15,470 बोरा चावल जब्त किया है। इस कार्रवाई से जिले में अवैध धान कारोबार और मिलिंग में गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

सरायपाली क्षेत्र में जांच दल ने श्री साईं राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान मिल के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में गंभीर अंतर पाया गया। स्टॉक में भारी कमी सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6,000 बोरा धान और 15,470 बोरा चावल जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार यह जब्ती सार्वजनिक वितरण प्रणाली और धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में अहम कदम है।

इसी क्रम में बसना क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने दो अन्य राइस मिलों पर दबिश दी। जांच के दौरान श्री शिव शंकर राइस मिल से 287 बोरा और कामद राइस मिल से 407 बोरा अवैध रूप से संग्रहित धान बरामद किया गया। दोनों मामलों में धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था की निगरानी लगातार की जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धान उठाव के बाद चावल नहीं जमा करने का मामला

वहीं बलरामपुर जिले में भी प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड राजपुर के ग्राम कोटगगहना स्थित मित्तल राइस मिल को सील कर दिया है। खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कस्टम मिलिंग आदेश के उल्लंघन (Rice Mill Action) को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया। निरीक्षण के दौरान राइस मिल का मुख्य गेट बंद मिला और कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर उपस्थित नहीं था।

खाद्य विभाग के अनुसार विपणन वर्ष 2024-25 में मित्तल राइस मिल ने 3,320 क्विंटल धान का उठाव किया था, जिसके बदले 2,246.64 क्विंटल चावल जमा किया जाना था। लेकिन निरीक्षण की तिथि तक एक भी क्विंटल चावल जमा नहीं किया गया। इसे कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का गंभीर उल्लंघन मानते हुए राइस मिल को सील कर दिया गया है।

प्रशासन ने साफ किया है कि धान और चावल के अवैध भंडारण, मिलिंग में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई (Rice Mill Action) जारी रहेगी। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के साथ किसानों के हितों की भी रक्षा होगी।

Akanksha Satyavanshi : छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, कहा- आपकी सफलता पूरे प्रदेश की जीत है
CG High Court Transfer List : जुडिशियल महकमे में तगड़ी सर्जरी! 17 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले
Danteweshwari Maize Factory Protest : खेतों तक पहुंचा जहरीला वेस्ट या भड़का जनआक्रोश? कोंडागांव में सरकारी प्लांट पर बड़ा हमला
Indian Giant Flying Squirrel : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कैमरे में कैद हुआ हवा में ग्लाइड करने वाले अनोखे जीव का रोमांचक वीडियो
Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर
Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर

सीजी भास्कर, 03 सितंबर :  करेले की खेती…

Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता
Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

बांगो बांध का गेट (Bango Dam Gate Opening)…

Polytechnic Lecturer Recruitment : पालीटेक्निक में व्याख्याता के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन
Polytechnic Lecturer Recruitment : पालीटेक्निक में व्याख्याता के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

पालीटेक्निक में पढ़ाने का मौका तलाश रहे युवाओं…

Chitapur Broken Bridge
Chitapur Broken Bridge : स्कूल जाने की मजबूरी या सिस्टम की लापरवाही? टूटी पुलिया पर बांस की चटाई से गुजर रहे बच्चे

जिले के चितापुर ग्रामीण क्षेत्र में एक टूटी…

Chhattisgarh Minister of State : छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश
Chhattisgarh Minister of State : छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में राज्यमंत्री का दर्जा (Chhattisgarh Minister of…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?