CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » टोल टैक्स Free Free Free : हाइवे और EXPRESS way पर 20 KM तक नहीं देना होगा Toll TAX…❗ गडकरी का ऐलान सुन खुशी से झूमे कार वाले

टोल टैक्स Free Free Free : हाइवे और EXPRESS way पर 20 KM तक नहीं देना होगा Toll TAX…❗ गडकरी का ऐलान सुन खुशी से झूमे कार वाले

By Newsdesk Admin
10/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 सितंबर। अगर आपके पास भी कार है और आप रोजाना हाइवे या एक्‍सप्रेस-वे पर सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। जी हां, अब एक स‍िस्‍टम के तहत आपको टोल का भुगतान नहीं करना होगा यानी कार ब‍िना क‍िसी टोल के एक्‍सप्रेस-वे और हाइवे पर फर्राटा भरेगी। यह सुव‍िधा टैक्‍सी नंबर वाले वाहनों के ल‍िए नहीं होगी बल्‍क‍ि सुव‍िधा केवल प्राइवेट व्‍हीकल वालों को म‍िलेगी। सरकार की तरफ से कहा गया क‍ि यद‍ि किसी गाड़ी में ग्‍लोबल नेव‍िगेशन सैटेलाइट स‍िस्‍टम (GNSS) लगा है और वह काम कर रहा है तो उस गाड़ी को रोजाना 20 किमी तक हाइवे या एक्सप्रेसवे पर चलने के लिए क‍िसी तरह का टोल टैक्स नहीं देना होगा।

20 क‍िमी तक की दूरी पर क‍िसी तरह का टोल टैक्‍स नहीं
आपको बता दें जीएनएसएस (GNSS) एक तरह का सैटेलाइट सिस्टम है जो गाड़ी की लोकेशन की जानकारी देता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाइवे फीस (National Highway Fee) नियम 2008 में बदलाव का नोट‍िफ‍िकेशन जारी क‍िया है। नोट‍िफ‍िकेशन में साफ कहा गया क‍ि यद‍ि गाड़ी रोजाना 20 किमी से ज्‍यादा दूरी तय करती है तो उससे टोल टैक्स लिया जाएगा। यह टैक्स उस दूरी के हिसाब से होगा, जो गाड़ी ने हकीकत में तय की है। यद‍ि कोई कार रोजाना 20 किमी तक हाइवे या एक्सप्रेस वे पर चलती है तो उससे क‍िसी तरह का टैक्स नहीं लिया जाएगा लेकिन वहीं गाड़ी यद‍ि 20 किमी से ज्‍यादा चलती है तो उससे टोल लिया जाएगा।
टोल टैक्‍स को जीएनएसएस नामक तकनीक से वसूला जाएगा। जीएनएसएस (GNSS) एक तरह का सैटेलाइट सिस्टम है, जो गाड़ी की लोकेशन से जुड़ी जानकारी देता है। रोड एवं ट्रांसपोर्ट म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से जुलाई में कहा गया था क‍ि कुछ चुनिंदा हाइवे पर नई तरह का टोल टैक्स सिस्टम को जल्‍द आजमाया जाएगा। इस तकनीक को जीएनएसएस नाम द‍िया गया है।‌ यह तकनीक फास्टैग के साथ काम करेगी यानि आपके पास यद‍ि फास्टैग है तब भी आप इस नई तकनीक को यूज सकते हैं।
सड़क पर‍िवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया क‍ि उन्होंने नया तरीका निकाला है, जिससे टोल प्लाजा पर गाड़ियों को रुकने की जरूरत कम पड़े। नोट‍िफ‍िकेशन में कहा गया क‍ि नेशनल परमिट रखने वाले वाहनों को छोड़कर किसी अन्य वाहन का चालक, मालिक या प्रभारी व्यक्ति जो राष्ट्रीय राजमार्ग, स्थायी पुल, बाईपास या सुरंग के उसी सेक्‍शन का यूज करता है, उससे जीएनएसएस बेस्‍ड स‍िस्‍टम के तहत एक दिन में प्रत्येक दिशा में 20 किमी तक के सफर के ल‍िए क‍िसी प्रकार का टोल नहीं लिया जाएगा। जीएनएसएस बेस्‍ड टोल कलेक्‍शन स‍िस्‍टम के बारे में एक पायलट प्रोजेक्‍ट कर्नाटक में एनएच-275 के बेंगलुरु-मैसूर सेक्‍शन और हरियाणा में एनएच-709 के पानीपत-हिसार सेक्‍शन पर किया गया है।

पत्नी के नाम पर किसी अन्य महिला के साथ यात्रा कर रहे थे MLA, टीटीई ने पकड़ा तो विधायकजी देने लगे जान से मारने की धमकी
OnePlus Freedom Sale 2026 : Republic Day से पहले OnePlus का बड़ा धमाका, Freedom Sale में फ्लैगशिप से Nord तक सब सस्ते
CG Board Supplementary Exam 2025 : असंतुष्ट छात्रों के लिए माशिमं फिर आयोजित करेगा 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा, इस तारीख तक करें आवेदन
हास्पिटल सेक्टर भिलाई के युवक और चरोदा की युवती का सुपेला रेल लाईन पर मिला शव, मामला प्रेम प्रसंग का, जांच में जुटी पुलिस
कौन होगा भाजपा का नया अध्यक्ष 🟠 दिल्ली तक हलचल तेज 🟢 15 तक मंडल और जिलाध्यक्षों की हो सकती है घोषणा, जनवरी में बनाए जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?