CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital Token System : डिजिटल टोकन से आसान हुई धान खरीदी

Digital Token System : डिजिटल टोकन से आसान हुई धान खरीदी

By Newsdesk Admin
29/12/2025
Share
Digital Token System
Digital Token System

सीजी भास्कर, 29 दिसंबर। प्रदेश में धान उपार्जन केंद्रों पर लागू की गई पारदर्शी और तकनीक आधारित व्यवस्था (Digital Token System) किसानों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बन रही है। डिजिटल टोकन प्रणाली के लागू होने से धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल, तेज और सुव्यवस्थित हो गई है। इस नई व्यवस्था से किसानों को न केवल समय और श्रम की बचत हो रही है, बल्कि अनावश्यक दौड़-भाग और खर्च से भी राहत मिली है।

धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया में डिजिटल टोकन प्रणाली (Digital Token System) को केंद्र में रखा गया है, जिससे किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मुडेसा निवासी सीमांत किसान ज्ञानेश्वर प्रसाद वैष्णव ने इस व्यवस्था को किसान-हितैषी और पारदर्शी बताते हुए इसकी सराहना की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनकी धान की फसल अच्छी रही और कुल 45.60 क्विंटल धान के विक्रय के लिए उन्होंने किसान तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से घर से ही टोकन काटा।

ज्ञानेश्वर वैष्णव के अनुसार डिजिटल व्यवस्था के कारण उन्हें टोकन कटवाने के लिए बार-बार उपार्जन केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचते ही उन्हें गेट पास जारी किया गया, नमी परीक्षण किया गया और तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। पूरी धान विक्रय प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित रही, जिससे किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था और कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार से किसानों को सहज वातावरण मिला। डिजिटल रिकॉर्डिंग और समयबद्ध प्रक्रिया के कारण पारदर्शिता बनी हुई है, जिससे किसानों का भरोसा व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है।

प्रदेश सरकार द्वारा धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य दिए जाने से किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। प्राप्त राशि का उपयोग किसान गेहूं, तिलहन, सब्जी और अन्य फसलों की खेती में कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। किसानों का कहना है कि डिजिटल टोकन प्रणाली (Digital Token System) ने धान खरीदी को सरल बनाकर खेती को लाभकारी दिशा दी है।

सीमांत किसान ज्ञानेश्वर प्रसाद वैष्णव ने धान खरीदी की वर्तमान पारदर्शी, डिजिटल और किसान हितैषी व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि इस प्रणाली से किसान खुश और संतुष्ट हैं, और भविष्य में इससे कृषि व्यवस्था और मजबूत होगी।

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद पहली बार कोर्ट में पेश हुए IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया और समीर विश्नोई…
Raigarh drug racket husband wife: रायगढ़ में पति-पत्नी बेच रहे थे नशीली दवाएं, घर से मिला 8 लाख कैश
Teacher पत्नी को पति ने कह दिया “मोटी मरती क्यों नहीं..? बदसूरत हो, सरकारी नौकरी की वजह से साथ हूं” पति के ऐसे तानों से परेशान शिक्षिका फंदा बना झूल गई, छ: महीने बाद हुई गिरफ्तारी
IFS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में IFS अफसरों की फेरबदल सूची जारी, 4 अधिकारियों के तबादले पर लगी मुहर
Scorpio Car Accident CG : जश्न की रात बनी मातम में तब्दील, पानी में पलटी कार और तीन जिंदगियां थम गईं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?