CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 5 करोड़ की लूट, कट्टे की नोक पर 8 किलो सोना लूट फरार हो गए बदमाश, नाकेबंदी पर भी कोई सुराग नहीं

ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 5 करोड़ की लूट, कट्टे की नोक पर 8 किलो सोना लूट फरार हो गए बदमाश, नाकेबंदी पर भी कोई सुराग नहीं

By Newsdesk Admin 11/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 11 सितंबर। छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर 8 किलो सोने की लूट हो गई है। घटना सरगुजा क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की है। जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप मे घुसकर बंदूक की नोक पर लगभग 5 करोड़ रुपए के सोने की लूट को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर 1:50 बजे बाइक में सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। दुकान के अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाल लिया और संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में लिया फिर गोली मारने की धमकी देकर 8 किलो सोना लूट लिया। घटना के बाद आरोपी बाइक में सवार होकर झारखंड की ओर भाग निकले।

लॉकर में रखा सोना निकलवाया

बदमाशों ने कट्टे की बट से ज्वलेरी शॉप के संचालक राजेश सोनी पर हमला किया और दुकान सहित लॉकर में रखे सोने के जेवरात निकलवाए। इसके बाद सभी जेवरात को बैग में डालकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। लुटेरों ने पास ही एक मोची की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। 15 मिनट के अंदर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दुकान के संचालक राजेश सोनी वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद भी हैं। रामानुजगंज में उनकी सबसे बड़ी ज्वेलरी शॉप है। राजेश सोनी ने ज्वेलरी शॉप की ब्रांच बलरामपुर में भी खोली है, वे बलरामपुर ज्वेलरी शॉप संभालते हैं। वहीं रामानुजगंज के ज्वेलरी शॉप का काम उनकी बहन सीमा सोनी देखती हैं।

लुटेरों के भागने के बाद दुकान संचालक और कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम झारखंड की ओर भी भेजी गई है फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

You Might Also Like

Bemetara Road Issue : सीसी रोड घोटाले पर भड़के मुख्यमंत्री, दाढ़ी मामले में कलेक्टर को सख्त जांच के आदेश

Mobile Tower Drama : शादी कराओ नहीं तो कूद जाऊंगी, प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी नाबालिग, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Brij Bhushan Sharan Singh : कमल का फूल छोड़ साइकिल की सवारी करेंगे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण!

US-Iran Tensions : 60 दिन पूरे, ट्रंप ने अचानक रोका ईरान युद्ध, फिर भी खुला छोड़ा हमला

Ambikapur News : शराब को लेकर घर में जंग, पत्नी ने उबलता माड़ उड़ेला, पति बुरी तरह झुलसा

Newsdesk Admin 11/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kyle Jamieson News
Kyle Jamieson News : वैभव सूर्यवंशी पर गुस्सा दिखाना जेमिसन को पड़ा भारी, 15 साल के बच्चे…’

सीजी भास्कर, 02 मई : आईपीएल 2026 में…

MS Dhoni Fitness Update
MS Dhoni Fitness Update : कब होगी MS Dhoni की मैदान पर वापसी.. CSK के बैटिंग कोच ने दी जानकारी

सीजी भास्कर, 02 मई : इस आईपीएल सीजन…

Bemetara Road Issue
Bemetara Road Issue : सीसी रोड घोटाले पर भड़के मुख्यमंत्री, दाढ़ी मामले में कलेक्टर को सख्त जांच के आदेश

सीजी भास्कर, 02 मई : बेमेतरा जिले के…

Mobile Tower Drama
Mobile Tower Drama : शादी कराओ नहीं तो कूद जाऊंगी, प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी नाबालिग, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सीजी भास्कर, 02 मई : मऊ जिले से…

Brij Bhushan Sharan Singh
Brij Bhushan Sharan Singh : कमल का फूल छोड़ साइकिल की सवारी करेंगे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण!

सीजी भास्कर, 02 मई : उत्तर प्रदेश में…

You Might Also Like

Bemetara Road Issue
छत्तीसगढ़

Bemetara Road Issue : सीसी रोड घोटाले पर भड़के मुख्यमंत्री, दाढ़ी मामले में कलेक्टर को सख्त जांच के आदेश

02/05/2026
Mobile Tower Drama
घटना दुर्घटना

Mobile Tower Drama : शादी कराओ नहीं तो कूद जाऊंगी, प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी नाबालिग, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

02/05/2026
Brij Bhushan Sharan Singh
छत्तीसगढ़

Brij Bhushan Sharan Singh : कमल का फूल छोड़ साइकिल की सवारी करेंगे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण!

02/05/2026
US-Iran Tensions
देश-दुनिया

US-Iran Tensions : 60 दिन पूरे, ट्रंप ने अचानक रोका ईरान युद्ध, फिर भी खुला छोड़ा हमला

02/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?