CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gig Workers Strike : मिनटों में नहीं होगी डिलीवरी!: गिग वर्कर्स की हड़ताल आज

Gig Workers Strike : मिनटों में नहीं होगी डिलीवरी!: गिग वर्कर्स की हड़ताल आज

By Newsdesk Admin
31/12/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 दिसंबर। अगर आप भी न्यू ईयर मनाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं तो हो सकता है आपकी खुशी में थोड़ी रुकावट आ जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि गिग वर्कर्स ने नए साल से ठीक एक दिन पहले यानि 31 दिसंबर (बुधवार) को देशव्यापी हड़ताल (Gig Workers Strike) पर हैं। अब तक तो आप घर बैठे-बैठे ऐप के जरिए एक क्लिक कर खाने-पीने या किराने का सामान मंगवा लेते थे। लेकिन आज डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आसान भाषा में समझें तो जोमैटो (Zomato), स्विगी (Swiggy), ब्लिंकिट (Blinkit), जेप्टो (Zepto), अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) के लिए डिलीवरी का काम करने वाले कर्मचारी अपने काम को करने से मना कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला वर्कर्स ऐसा क्यों कर रहे हैं? तो चलिए उनकी 5 डिमांड्स के बारे में जानते हैं।

Contents
  • (Gig Workers Strike) वर्कर्स की 5 मांगें
  • किस पर पड़ेगा हड़ताल का असर?
  • कौन होते हैं गिग वर्कर्स

(Gig Workers Strike) वर्कर्स की 5 मांगें

गिग वर्कर्स ने 31 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल बुलाई है, गिग वर्कर्स की 5 मांग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने प्लेटफॉर्म कंपनियों के सामने पांच मांगें रखी हैं। पहली, उन्हें वर्कर्स के लिए पुराना पेआउट सिस्टम बहाल करना चाहिए। दूसरी, 10 मिनट की डिलीवरी को प्लेटफॉर्म से हटा देना चाहिए। तीसरी, वे बिना किसी कारण या पारदर्शिता के ID ब्लॉक कर रहे हैं। चौथी, एल्गोरिदम वर्कर्स के इंसेंटिव पर नेगेटिव असर डाल रहे हैं। आखिर में, हम वर्कर्स के लिए सोशल सिक्योरिटी की मांग करते हैं। इसलिए हमने 31 दिसंबर को अचानक हड़ताल का आह्वान किया है।

किस पर पड़ेगा हड़ताल का असर?

गिग वर्कर्स की हड़ताल (Gig Workers Strike) से सबसे ज्यादा असर आम लोगों और कंपनियों पर पड़ेगा। अगर गिग वर्कर्स डिलीवरी नहीं करेंगे तो कस्टमर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कंपनियों को भी लॉस होगा।

कौन होते हैं गिग वर्कर्स

यह ऐसे वर्कर्स होते हैं जो कंपनियों के लिए स्थायी तौर पर काम करने के बजाय कुछ समय के लिए आते हैं। यह एक तरह से स्वतंत्र कर्मचारी होते हैं। इन लोगों को हर टास्क या काम के आराध पर पैसे दिए जाते हैं। इनमें डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर, फ्रीलांस वेब डिजाइनर, और कंटेंट राइटर्स शामिल होते हैं।

Khan Sir Controversy : फायरिंग मामले में नामजद होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें, जांच के दायरे में आए चर्चित शिक्षक
नवादा में किशोर को गोलियों से भूना, पुलिस कॉन्स्टेबल ने दी थी हत्या की धमकी, लोगों ने काटा बवाल
सात प्रदेशों में भाजपा बदलेगी अध्यक्ष, पार्टी को फरवरी में मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल से 3 जनवरी तक हो सकती है जिलाध्यक्षों की घोषणा, 15 जनवरी तक 29 में से आधे राज्यों में संगठन चुनाव हो जाएगा पूरा
Konark Sun Temple Ban 2025 : कोणार्क सूर्य मंदिर के नाटमंडप पर चढ़ने पर प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बाघ की दस्तक…❗फुट प्रिंट मिलते ही जारी हुआ अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?