CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGST Bribery Case : रिश्वतखोरी में सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर समेत पांच गिरफ्तार

CGST Bribery Case : रिश्वतखोरी में सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर समेत पांच गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
01/01/2026
Share
CGST Bribery Case
CGST Bribery Case

सीजी भास्कर, 1 जनवरी। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार (CGST Bribery Case) के एक बड़े मामले का केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने भंडाफोड़ करते हुए सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर, दो कर अधीक्षक, एक अधिवक्ता और एक निजी फर्म के मालिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि जीएसटी चोरी के एक मामले को निपटाने और निजी फर्म को लाभ पहुंचाने के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसी सौदे के तहत 70 लाख रुपये की पहली किस्त लेते समय दोनों कर अधीक्षकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

सीबीआइ की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के इशारे पर कर अधीक्षक अनिल तिवारी और अजय शर्मा रिश्वत(CGST Bribery Case) की रकम वसूल रहे थे।

मंगलवार देर रात झांसी पहुंची सीबीआइ टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की पहली किस्त ली गई, दोनों अधिकारियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान यह भी संकेत मिले कि वसूली गई रकम उच्च स्तर तक पहुंचाई जानी थी, जिसके बाद कार्रवाई का दायरा और बढ़ा दिया गया।

बुधवार सुबह सीबीआइ ने डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी को हिरासत में लेकर गोपनीय स्थान पर लंबी पूछताछ की। इसके बाद उनके आवास पर छापेमारी की गई, जहां से 90 लाख रुपये नकद, करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब 1.60 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। बरामद संपत्ति और नकदी ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि झांसी की जय दुर्गा हार्डवेयर फर्म पर कुछ समय पहले सीजीएसटी विभाग (CGST Bribery Case) द्वारा छापेमारी की गई थी। जांच के दौरान खामियां पाए जाने के बाद मामला दबाने और राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई। इस पूरे प्रकरण की जानकारी एक कारोबारी ने साक्ष्यों के साथ सीबीआइ को दी थी, जिसके बाद यह ट्रैप कार्रवाई की गई।

सीबीआइ ने इस मामले में जय दुर्गा हार्डवेयर के संचालक राजू मंगतानी और अधिवक्ता नरेश गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। देर रात तक चली पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने का दावा किया जा रहा है। कार्रवाई के बाद जीएसटी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अधिकारी इस मामले पर टिप्पणी करने से बचते नजर आ रहे हैं। कई घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआइ की टीम सभी पांचों आरोपितों को अपने साथ ले गई, जिनसे आगे की पूछताछ जारी है।

ICSE-ISC results today : 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला
Toxic Cough Syrup : 16 बच्चों की मौत के बाद सरकार सख्त, ड्रग कंट्रोलर हटाए गए, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर और दो इंस्पेक्टर निलंबित
Do or die battle in Jaipur : RR के सामने LSG, प्लेऑफ बचाने उतरेगी राजस्थान
तेज प्रताप को लेकर JDU का RJD पर हमला, लालू को कहा- आई वॉश कर रहे, तेजस्वी से की बड़ी मांग
सास को भगा ले जाने वाले दामाद ने ससुर को हड़काया, फोन पर बोला-  तुम अब इनको भूल जाओ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

Market Electrocution Death
Market Electrocution Death : मार्केट में करंट का कहर, 16 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; हादसे का VIDEO वायरल

Market Electrocution Death ; घटना के बाद संजय…

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?