CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Murder Case Raipur : महिला का वीडियो बनाने से रोकने पर युवक की हत्या, तीन दोषियों को उम्रकैद

Murder Case Raipur : महिला का वीडियो बनाने से रोकने पर युवक की हत्या, तीन दोषियों को उम्रकैद

By Newsdesk Admin
01/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जनवरी। रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों का वीडियो बनाने से रोकने पर हुई हत्या (Murder Case Raipur) के मामले में कोर्ट ने तीन दोषियों को आजन्म कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। इस वारदात की घटना 26 अक्टूबर 2020 की है। अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर की अदालत ने दिगेश ठाकुर, योगेश देवांगन और अग्नि ध्रुव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मुख्य आरोपी तातुराम विश्वकर्मा लंबे समय से फरार है। कोर्ट ने उसे फरार घोषित करते हुए उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

Contents
  • (Murder Case Raipur) घटना का विवरण
  • हत्या की वारदात
  • अदालत का फैसला

(Murder Case Raipur) घटना का विवरण

अतिरिक्त लोक अभियोजक विजय यादव ने बताया कि 26 अक्टूबर 2020 को ग्राम देवरी के लीला चौक में रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। शाम लगभग 6:30 बजे, भानुप्रताप वर्मा अपने साथियों लीला राम निषाद और श्रीराम साहू के साथ कार्यक्रम देखने गए थे। इसी दौरान गांव के चार युवक तातुराम विश्वकर्मा, दिगेश ठाकुर, योगेश देवांगन और अग्नि ध्रुव वहां मौजूद महिलाओं और लड़कियों का वीडियो बनाने लगे और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। भानुप्रताप ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

हत्या की वारदात

भानुप्रताप के विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी, और इसी दौरान तातुराम विश्वकर्मा ने धारदार चाकू से भानुप्रताप के सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट के कारण भानुप्रताप मौके पर ही मृत्यु हो गए। घटना के बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन गांव के लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

अदालत का फैसला

अदालत ने तीन आरोपितों दिगेश ठाकुर, योगेश देवांगन और अग्नि ध्रुव को दोषी करार देते हुए आजन्म कारावास (Murder Case Raipur) की सजा सुनाई। मुख्य आरोपी तातुराम विश्वकर्मा फरार होने के कारण उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। अदालत ने यह भी निर्देश दिए कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएं।

धरसींवा थाना क्षेत्र में महिलाओं का वीडियो बनाने से रोकने पर हुई युवक भानुप्रताप वर्मा की हत्या मामले में कोर्ट ने तीन दोषियों दिगेश ठाकुर, योगेश देवांगन और अग्नि ध्रुव को उम्रकैद की सजा सुनाई। मुख्य आरोपी तातुराम विश्वकर्मा अभी फरार है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। घटना 26 अक्टूबर 2020 को ग्राम देवरी में हुई थी।

SECL Coal Theft : ईंट-भट्टों की आड़ में कोयला माफिया बेखौफ, पूरे गांव को खदान में उतारकर रोज सैकड़ों टन कोयले की चोरी
CG शराब घोटाला : निरंजन दास के बाद आज गिरीराज होटल संचालक नितेश पुरोहित और यश गिरफ्तार
पति की मौत के बाद टूटी महिला को मिला सहारा, लेकिन प्रेमी ने धोखे से बना दी जिंदगी ‘नरक’ – जानिए पूरी कहानी
Online Gaming Addiction Tragedy : ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, भारी नुकसान के बाद युवक ने की खुदकुशी, मौके से मिला नोट
चौहान ग्रीन वैली में महिला सिक्युरिटी गार्ड से छेड़छाड़ करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एसयूव्ही भी पुलिस ने की जब्त, निकला जुलूस, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?