CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Khargone Bird Death : रहस्यमयी मौतें, तीन दिन में 140 से अधिक तोते मरे

Khargone Bird Death : रहस्यमयी मौतें, तीन दिन में 140 से अधिक तोते मरे

By Newsdesk Admin
03/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 03 जनवरी। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र में स्थित एक्वाडक्ट पुल के आसपास पिछले तीन दिनों में 140 से अधिक तोतों की मौत (Khargone Bird Death) से हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही इन मौतों की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्राथमिक तौर पर विषाक्त पदार्थ खिलाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

वन विभाग के अनुसार, बड़ी संख्या में मृत तोते (Khargone Bird Death) एक्वाडक्ट पुल की रेलिंग और आसपास के क्षेत्र में मिले हैं। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या समूह द्वारा पक्षियों को जहरीला भोजन दिया गया होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने मृत तोतों के सैंपल जांच के लिए भोपाल और जबलपुर स्थित प्रयोगशालाओं में भेज दिए हैं, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।

इधर, एहतियातन एक्वाडक्ट पुल की रेलिंग पर बैठने वाले पक्षियों को पका हुआ भोजन या अन्न डालने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने पांच सदस्यीय विशेष टीम गठित की है, जो प्रतिदिन निर्धारित समय पर पुल और आसपास के इलाके का भ्रमण करेगी। टीम लोगों को रेलिंग पर भोजन डालने से रोकेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी।

डिप्टी रेंजर एच.एस. सिसौदिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तोतों की मौत विषाक्त भोजन खाने से होने की आशंका सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इन पक्षी मौतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर चिंतित हैं और जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।

ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
Shiva Sahu Fraud Case : जमानत मिलने के बाद महाठग शिवा साहू की बैंक ठगी का नया खेल
MCB District News : शिक्षा के मंदिर में शराबखोरी, नशे में धुत मिले हेडमास्टर और सहायक शिक्षक, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
Speeding caused the accident : सक्ती में दो कारों की टक्कर में एक की जान गई
Hit and Run Compensation Scheme : हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, अब नहीं भटकेंगे परिजन, सीधे खाते में आएगी 2 लाख तक की मुआवजा राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप
UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप

यूपीआई पर फीस का मुद्दा (UPI Fees Rahul…

Girlfriend Dispute
Girlfriend Dispute : गर्लफ्रेंड से बात करने पर भड़का युवक, दूसरे लड़के पर कैंची से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड से दूसरे युवक की बातचीत को लेकर…

Balod Police Action
Balod Police Action : बालोद में ढाबों पर पुलिस की दबिश, अवैध शराब जब्त, 49 पर कार्रवाई

अवैध शराब बिक्री और यातायात नियमों के उल्लंघन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?