CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Breaking : Head Master सुसाइड केस में पूर्व मंत्री अकबर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्रवाई को लेकर बोला बड़ा हमला

CG Breaking : Head Master सुसाइड केस में पूर्व मंत्री अकबर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्रवाई को लेकर बोला बड़ा हमला

By Newsdesk Admin
12/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी इलाके में एक शिक्षक की खुदकुशी के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर की मुश्किलें बढ़ी गई हैं। अदालत ने कांग्रेस नेता की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने प्रथम दृष्टया मोहम्मद अकबर की मामले में संलिप्तता पाए जाने का हवाला दिया है।

आपको बता दें कि आत्महत्या करने वाले सरकारी टीचर ने सुसाइड नोट में मोहम्मद अकबर का नाम लिखा था, इसके बाद डौंडी थाने में मोहम्मद अकबर सहित 4 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। सत्र न्यायाधीश ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की जमानत याचिका खारिज की है। इस मामले में पहले 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सत्र न्यायालय में मोहम्मद अकबर ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी जिसे खारिज कर दिया गया है।

गौरतलब हो कि ओडगांव प्राथमिक विद्यालय के 57 साल के प्रधान पाठक देवेंद्र ठाकुर ने 3 सितंबर को खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुसाइड में उन्होंने कई लोगों के नाम का जिक्र किया था और आरोप लगाया गया था कि वन विभाग में कई पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसों की ठगी की गई है। इसकी शिकायत डौंडी थाने में की गई थी। शिक्षक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उन्होंने अपने कुछ रिश्तेदारों को वन विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। इसके लिए उन्होंने एक ठग को रकम सौंपी थी लेकिन जब उनके रिश्तेदारों को नौकरी नहीं मिली, तो लोग अपने पैसे वापस मांगने लगे। इसके बाद शिक्षक ने मौत को गले लगा लिया था।

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर हुई एफआईआर पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि एक सुसाइड नोट के आधार पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर FIR दर्ज की जाती है लेकिन दोंदेकला में आत्महत्या करने वाले भाजपा कार्यकर्ता संतोष पटेल के सुसाइड नोट के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं होती। सरकार आखिर किस नेता, किस अधिकारी को बचाना चाहती है, संतोष पटेल का सुसाइड नोट सामने आना चाहिए।

Father Maintenance Law : बेटी के विवाह का खर्च उठाना पिता की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी : हाई कोर्ट
भाभी से कमरे को लेकर विवाद, देवर ने गुस्से में आकर खा लिया जहर, मौत
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना बने भारत के 51वें मुख्य न्यायधीश, डीवाई चंद्रचूड़ की ली जगह
हनीमून से वापस लौटी महिला को अवैध अप्रवासन पर किया गया गिफ्तार, ट्रंप को वोट करने वाले पति ने कहा- कोई पछतावा नहीं
Dubai Stranded Youth: दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवक 9 दिन बाद सुरक्षित भारत लौटे, परिवारों ने ली राहत की सांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?