CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Naxal News : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की अंधेरी रात अब अपने अंतिम चरण में…, विकास का सूर्योदय सुनिश्चित : विष्णु देव साय

Chhattisgarh Naxal News : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की अंधेरी रात अब अपने अंतिम चरण में…, विकास का सूर्योदय सुनिश्चित : विष्णु देव साय

By Newsdesk Admin
04/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 4 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर (Chhattisgarh Naxal News) की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं बल्कि शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बस्तर अंचल अब निर्णायक बदलाव के दौर से गुजर रहा है और यह परिवर्तन स्थायी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा संचालित नक्सल विरोधी अभियानों में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है। इन अभियानों के दौरान कुल 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है, जिससे क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क को गंभीर झटका लगा है।

मुख्यमंत्री (Chhattisgarh Naxal News) ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के चलते माओवादी संगठन तेजी से कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर अब भय और हिंसा के वातावरण से बाहर निकलकर विकास, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों की ओर अग्रसर हो रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व, सुरक्षा बलों की अदम्य वीरता एवं प्रतिबद्धता, संवेदनशील पुनर्वास नीति तथा बस्तर की जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि क्षेत्र में शांति स्थापित करते हुए समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल सभी सुरक्षा बलों के जवानों के शौर्य और साहस को नमन करते हुए उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जवानों का यह समर्पण बस्तर में स्थायी शांति की नींव को और मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि जो लोग अब भी हिंसा (Chhattisgarh Naxal News) का रास्ता चुन रहे हैं, वे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ें, सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएँ और सम्मानपूर्वक जीवनयापन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इसके बावजूद हिंसा का मार्ग चुना जाता है, तो राज्य शासन और सुरक्षा बल कानून एवं संविधान के अनुरूप अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की अंधेरी रात अब अपने अंतिम चरण में है और बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित है।

PG Counselling Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ PG मेडिकल एडमिशन 2025, पहला राउंड घोषित, लेकिन दाखिला रहेगा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन
कश्मीर मॉडल पर नक्सलियों के खिलाफ नई रणनीति, चार राज्यों की फोर्स मिलकर करेगी निर्णायक कार्रवाई
Youth Congress protests in Bhilai : शराब दुकान के विरोध में पुलिस से धक्का-मुक्की
Committee Managers Strike : हड़ताल समाप्त: समिति प्रबंधक और ऑपरेटर लौटे ड्यूटी पर, जीपीएम में धान खरीदी अब पूरी तरह सुचारू
Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Migratory Bats
Migratory Bats : पाली में चमगादड़ों की मौत से फैली दहशत, मौत की वजह आई सामने

सीजी भास्कर, 26 मई : कोरबा जिले के…

Nano DAP
Nano DAP : यूरिया व डीएपी की कमी से निपटने सरकार ने तैयार की ‘ब्लू प्रिंट’

सीजी भास्कर, 26 मई : पश्चिम एशिया (मिडल…

Bijapur Surgery Success
Bijapur Surgery Success  : पेट दर्द से तड़पते युवक को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, जटिल ऑपरेशन से बची जान

सीजी भास्कर, 26 मई : बीजापुर जिला चिकित्सालय…

Child Rescue Campaign
Child Rescue Campaign : अब सड़कों पर नहीं भटकेगा बचपन, जूनभर चलेगा मेगा रेस्क्यू अभियान, हर जरूरतमंद बच्चे तक पहुंचेगी सुरक्षा और शिक्षा

सीजी भास्कर, 26 मई : छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Black Spot Monitoring
Black Spot Monitoring : मौत के ब्लैक स्पॉट पर सरकार का शिकंजा, हादसे रोकने सड़कों पर हाई अलर्ट, 150 जगहों पर दौड़ रही ईवी क्रांति

सीजी भास्कर, 26 मई : प्रदेश में लगातार…

You Might Also Like

Healthcare Development Chhattisgarh
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Healthcare Development Chhattisgarh :राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज को मिली सीटी स्कैन मशीन, स्वास्थ्य सुविधाओं में आएगा बड़ा बदलाव – विधानसभा अध्यक्ष

08/09/2025
Mega Health Camp Raipur
छत्तीसगढ़

Mega Health Camp Raipur : मेगा हेल्थ कैम्प में सेवा का संगम, जयपुर पैर और कृत्रिम हाथ की वर्कशॉप तैयार, लखनऊ–इंदौर की विशेषज्ञ टीमें पहुंचीं

17/12/2025
Amit Shah
छत्तीसगढ़

Amit Shah : हर जिले में पहुंचेगी डायल सेवा, बस्तर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, सुरक्षा और विकास पर रहेगा फोकस

17/05/2026
Mahadev Satta App
अपराधछत्तीसगढ़

Mahadev Satta App : महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के भांजे समेत 3 गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

13/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?