CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shiv Sena Bhavan : 20 साल बाद शिवसेना भवन पहुंचे राज ठाकरे, बोले-जेल से आया बाहर…!

Shiv Sena Bhavan : 20 साल बाद शिवसेना भवन पहुंचे राज ठाकरे, बोले-जेल से आया बाहर…!

By Newsdesk Admin
04/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 4 जनवरी। बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच गठबंधन के बाद एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे करीब 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद दादर स्थित शिवसेना (यूबीटी) मुख्यालय शिवसेना भवन (Shiv Sena Bhavan) पहुंचे। इस मौके पर आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे और संजय राउत एक मंच पर नजर आए।

प्रेस वार्ता (Shiv Sena Bhavan) के दौरान राज ठाकरे ने भावुक अंदाज में कहा कि 20 साल बाद शिवसेना भवन आकर ऐसा लग रहा है जैसे जेल से बाहर आया हूं। उन्होंने कहा कि हर कोई यही पूछ रहा है कि इतने वर्षों बाद यहां आकर कैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस भवन से उनकी गहरी और पुरानी यादें जुड़ी हैं, जिन्हें शब्दों में समेटना आसान नहीं है।

राज ठाकरे ने 1977 की घटना को याद करते हुए बताया कि जब शिवसेना भवन बना था, तब जनता पार्टी ने यहां जुलूस निकालकर पत्थरबाजी की थी, जिसका शिवसैनिकों ने ऊपर से ट्यूबलाइट फेंककर जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि शिवसेना भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि संघर्ष और आंदोलन का साक्षी रहा है।

उद्धव ठाकरे ने गठबंधन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दोनों दलों का एक साथ आना पूरे महाराष्ट्र के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि संयुक्त घोषणापत्र जनता के चरणों में समर्पित किया गया है। लोकतंत्र पर चिंता जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वोट चोरी हुई और अब उम्मीदवार चोरी किए जा रहे हैं।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि सत्ताधारी दल उम्मीदवारों को निर्विरोध जिताने की होड़ में लगा है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि स्पीकर को अपनी शक्तियों का इस्तेमाल सदन के भीतर करना चाहिए, न कि सड़कों पर।

मुंबई के मेयर पद को लेकर चल रही बहस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा, लेकिन बीजेपी को यह बताना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए उसने किसे डिप्टी मेयर बनाया था। वहीं राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र को यूपी-बिहार जैसा बनाने की कोशिश खतरनाक है और सभी दलों को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए।

महाराष्ट्र को UP–बिहार बनाने की कोशिश खतरनाक : राज ठाकरे

मुंबई में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने तीखे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी सत्ता में हमेशा के लिए नहीं रहता और आज सत्ता में बैठे लोगों को यह सोचना चाहिए कि जब वे बाहर होंगे तो क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को यूपी–बिहार बनाने की कोशिश हो रही है, जो राज्य के भविष्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद खतरनाक है। राज ठाकरे ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इस स्थिति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर महाराष्ट्र की पहचान, संस्कृति और सामाजिक संतुलन पर पड़ रहा है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वडोदरा में हर बार मेयर गुजराती ही क्यों होता है, जबकि उस क्षेत्र में मराठा साम्राज्य का ऐतिहासिक प्रभाव रहा है। इसके बावजूद वहां कभी यह सवाल नहीं उठता कि मेयर किस समुदाय या भाषा का होना चाहिए। वहीं मुंबई के मेयर को लेकर बार-बार मराठी होने या न होने का मुद्दा खड़ा किया जाता है, जो समझ से परे है। राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की अस्मिता से जुड़े सवालों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सत्ता में बैठे लोगों को राज्य के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखकर फैसले लेने चाहिए।

रत्नावली ने किया MLA अनुज शर्मा का अभिनंदन, कहा – “आपकी निश्चछलता और कर्मठता हमें देती है सतत कार्य करने की “प्रेरणा”
हरेली तिहार की छटा में सजा मुख्यमंत्री निवास….
Nityanand Rai :  ‘कोई टिकट लेने के लिए भी तैयार नहीं’, INDIA पर जमकर बरसे नित्यानंद राय, जानें क्यों दिया ऐसा बयान
Prashant Kishor Party Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव… प्रशांत किशोर की पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, देखें लिस्ट
Post-election chaos in West Bengal : फायरिंग में 5 घायल, 24 घंटे में 4 हत्याएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MSME Growth
MSME Growth : महंगाई के दबाव के बीच छोटे कारोबारों ने कैसे बदली तस्वीर, कारोबारियों में बढ़ा जबरदस्त भरोसा

सीजी भास्कर, 28 मई। देशभर के छोटे कारोबारों…

PWD Infrastructure Inspection
PWD Infrastructure Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्लूडी सचिव, सुस्त अफसरों और लापरवाह ठेकेदारों को अल्टीमेटम

सीजी भास्कर, 28 मई : क्या बिलासपुर के…

VB-G-RAM-JI Mission Act
VB-G-RAM-JI Mission Act  : मनरेगा का ‘द एंड’, 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ के गांवों में शुरू होगा 125 दिनों की पक्की कमाई का नया दौर!

सीजी भास्कर, 28 मई : क्या आपने कभी…

CG RERA Cyber Fraud Alert
CG RERA Cyber Fraud Alert : रेरा के नाम पर लूट का नया पैंतरा! कंगाल बनाने की साजिश का पर्दाफाश

सीजी भास्कर, 28 मई : छत्तीसगढ़ के रियल…

Karnataka Politics
Karnataka Politics : राहुल गांधी की तस्वीर जलाकर फूटा गुस्सा, इस्तीफे के ऐलान के बाद कर्नाटक में बढ़ी सियासी हलचल

सीजी भास्कर, 28 मई। कर्नाटक की राजनीति में…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीति

नेशनल हेराल्ड मामला : राहुल गांधी से फिर पूछताछ कर सकती है ED , राहुल ने पहले ही जताई थी आशंका

12/08/2024
Uddhav Raj Thackeray Alliance
राजनीति

Uddhav Raj Thackeray Alliance : 20 साल बाद एक हुए ठाकरे ब्रदर्स, मिलकर लड़ेंगे BMC चुनाव

24/12/2025
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीति

Kshatriya Kalyan Sabha Women Wing: भिलाई नगर में सुषमा सिंह ने संभाली महिला प्रकोष्ठ की कमान

18/11/2025
छत्तीसगढ़राजनीति

Naxalism Issue Chhattisgarh : नक्सल मुद्दे पर राजनीति क्यों, सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा वार, जवानों के सम्मान की दी नसीहत

01/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?