CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maize Farmers Protest Gariaband : MSP पर मक्का खरीदी पर सहमति नहीं, प्रशासन–किसान बैठक में निकला बीच का रास्ता

Maize Farmers Protest Gariaband : MSP पर मक्का खरीदी पर सहमति नहीं, प्रशासन–किसान बैठक में निकला बीच का रास्ता

By Newsdesk Admin
05/01/2026
Share
Maize Farmers Protest Gariaband
Maize Farmers Protest Gariaband

सीजी भास्कर, 5 जनवरी। मैनपुर में मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी को लेकर किसानों और जिला प्रशासन के बीच सोमवार को लंबी और गहन बैठक हुई। बैठक में किसान संघर्ष समिति ने एक बार फिर समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी (Maize Farmers Protest Gariaband) की मांग दोहराई,

Contents
  • नाफेड खरीदी न होने की बताई वजह
  • धान खरीदी से वंचित न हों किसान, प्रशासन का आश्वासन
  • चक्का जाम स्थगित, प्रशासन को राहत
  • जिले में मक्का उत्पादन की स्थिति

लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में प्रशासन इस मांग को पूरा करने में असमर्थ नजर आया। हालांकि, किसानों को आंशिक राहत देने के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत पंजीकृत प्रत्येक किसान को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ आय सहायता देने पर सहमति बन गई।

बैठक में कलेक्टर भगवान सिंह यूईक, पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर्य और जिला कृषि अधिकारी चंदन राय मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

नाफेड खरीदी न होने की बताई वजह

कलेक्टर ने किसानों को बताया कि पिछले वर्ष एथेनॉल डिस्टलरी की मांग के चलते नाफेड द्वारा 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मक्का खरीदी (Maize Farmers Protest Gariaband) की गई थी। इस वर्ष मांग नहीं होने के कारण नाफेड द्वारा MSP पर खरीदी संभव नहीं है, जिससे प्रशासन के पास भी सीमित विकल्प रह गए हैं।

धान खरीदी से वंचित न हों किसान, प्रशासन का आश्वासन

बैठक में किसानों ने यह मुद्दा भी उठाया कि वन भूमि से जुड़े कई किसानों की गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज नहीं होने के कारण वे धान खरीदी से वंचित हो सकते हैं। इस पर जिला कृषि अधिकारी चंदन राय ने जानकारी दी कि समिति मॉड्यूल पर धान खरीदी पोर्टल में पंजीयन से वंचित किसानों का पंजीयन 7 जनवरी तक जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर तिथि आगे बढ़ाने के लिए कलेक्टर स्तर से प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि कोई भी किसान खरीदी प्रक्रिया से बाहर न रहे।

चक्का जाम स्थगित, प्रशासन को राहत

बैठक के बाद किसान संघर्ष समिति ने 6 जनवरी को प्रस्तावित नेशनल हाइवे चक्का जाम को स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस फैसले के बाद जिला प्रशासन ने राहत (Maize Farmers Protest Gariaband) की सांस ली और संवाद की प्रक्रिया जारी रखने की बात कही।

जिले में मक्का उत्पादन की स्थिति

जिले में करीब 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 8 हजार से अधिक किसान मक्का की खेती कर रहे हैं। पिछले वर्ष नाफेड द्वारा MSP पर खरीदी होने से किसानों को अच्छी आमदनी मिली थी, जिसके चलते इस साल मक्का के रकबे में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

लेकिन इस बार MSP पर खरीदी नहीं होने से किसान 1400–1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर मक्का बेचने को मजबूर हैं, जिससे उनकी लागत भी पूरी नहीं हो पा रही थी। इसी कारण किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। प्रशासन और किसानों के बीच हुई इस बैठक को फिलहाल टकराव की जगह संवाद की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र
Ambikapur School News : सरगुजा में निजी स्कूलों की दबंगई, DEO का अजीब फैसला—’पालक शिकायत करेंगे तभी लेंगे एक्शन’, डरे हुए हैं अभिभावक
खैरागढ़ में शादी गए दो भाइयों के घर बड़ी चोरी: (Burglary in Kailash Nagar) में ताला तोड़कर 1.80 लाख का सामान ले उड़े चोर
रायगढ़ में भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहे शिवालय:मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; जल चढ़ाने पहुंच रहे लोग
10 साल की बच्ची से रेप, घर पर अकेली देख ​​​​​​​पड़ोसी की….परिजनों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?