CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OPJU : हॉस्टल मेस के खाने से कुछ छात्राओं की तबियत बिगड़ने की फैली अफवाह

OPJU : हॉस्टल मेस के खाने से कुछ छात्राओं की तबियत बिगड़ने की फैली अफवाह

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share
OPJU
OPJU

सीजी भास्कर, 03 मई : ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ (OPJU) में मेस के खाने से विद्यार्थियों की तबियत बिगड़ने की खबर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने स्पष्टीकरण दिया है। प्रबंधन ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात भी छात्रों, छात्राओं और फेकल्टी को मिलाकर करीब 700 लोगों ने भोजन किया। शनिवार सुबह कुछ करीब 7 छात्राओं को पेट एवं सिर दर्द की शिकायत हुई। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजकर जांच करायी गयी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।

पूंजीपथरा स्थित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी (OPJU) में फूड पॉयजनिंग के कारण कई छात्राओं की तबियत बिगड़ने की अफवाह शनिवार दोपहर तेजी से फैली। इस मामले में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अनुराग विजयवर्गीय ने बताया कि सुबह कुछ छात्राओं ने हॉस्टल की वार्डन को तबियत ठीक नहीं लगने की शिकायत की। उन्हें पेट एवं सिर दर्द की समस्या आ रही थी। वार्डन को पता चलने पर तत्काल प्रबंधन को इसकी सूचना दी।

यूनिवर्सिटी (OPJU) के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में जांच के बाद खानपान में किसी गड़बड़ी के कारण यह समस्या होने की आशंका जतायी गयी। तब यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा छात्राओं को बेहतर जांच और सुरक्षा की दृष्टि से अपने कुछ स्टाफ के साथ र्फोटिस-ओपी जिंदल अस्पताल भेज दिया गया। छात्राओं से बातचीत में पता चला कि बीती रात यूनिवर्सिटी की मेस में अंडा एवं पनीर बना था। कुछ छात्राओं ने ये दोनों ही चीजें भोजन में ले लीं। ऐसा अनुमान है कि यह तकलीफ इसकी वजह से हुई होगी।

हॉस्टल, फैकल्टी एवं स्टाफ को मिलाकर करीब 700 से अधिक लोगों ने बीती रात यह भोजन किया था। अगर भोजन में किसी तरह की गड़बड़ी होती, तो बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी होती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद भी यूनिवर्सिटी मामले की जांच कर रही है और यदि किसी तरह की अनियमितता पायी गयी, तो सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

डॉ. विजयवर्गीय ने बताया ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ (OPJU) अंचल में नैक ए ग्रेड प्राप्त एकमात्र यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना 2014 में विश्व-स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी और इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन पूरी प्रतिबद्धता से जुटा हुआ है। यहां बेहतर शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। उन्होंने इस तरह की अफवाहों से बचने का आग्रह करते हुए कहा है कि भ्रम की स्थिति बनने से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को अनावश्यक परेशान होना पड़ता है।

Bastar Development Works : सीएम ने 127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण–शिलान्यास
Leopard Trapped in Fence : खेत के पास तारों में उलझा तेंदुआ, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
आजादी के 78 साल बाद छत्तीसगढ़ में सुकमा के इस गांव में गूंजी दूरदर्शन की आवाज, अब ग्रामीण बच्चों समेत देख रहे हैं टीवी पर खबरें
Police Custody Death Case: बलरामपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा बवाल, परिजन डटे मुआवजे और दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग पर
CG Breaking : धमतरी जिले के तहसीलदार Suspend, कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन पर संभाग आयुक्त कावरे की बड़ा Action
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

Gariaband Bus Overloading Action
छत्तीसगढ़

Gariaband Bus Overloading Action : बस ऑपरेटरों पर शिकंजा, ओवरलोडिंग पर 22,100 का चालान

19/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

जगदलपुर: पूर्व MLA की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दूसरे हादसे में 2 घायल..

07/03/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़देश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्यसरकारी नौकरी/ Govt Job

Triple murder case in land dispute : हाईकोर्ट ने पिता-पुत्र की सजा बरकरार रखी, अपील खारिज

29/04/2026
Man Found Hanging
अपराधछत्तीसगढ़

Man Found Hanging : पत्नी से विवाद के बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला

28/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?