CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nalwa Cement Protest : नलवा सीमेंट प्लांट के खिलाफ भड़का जनआक्रोश — ग्रामीणों ने दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी!”

Nalwa Cement Protest : नलवा सीमेंट प्लांट के खिलाफ भड़का जनआक्रोश — ग्रामीणों ने दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी!”

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share
Nalwa Cement Protest
Nalwa Cement Protest

सीजी भास्कर, 07 मई : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बैकुंठ नलवा सीमेंट लिमिटेड द्वारा ग्राम मंधईपुर में प्रस्तावित लाइम स्टोन माइनिंग प्रोजेक्ट (Nalwa Cement Protest) को लेकर पचरी, छड़ियां, आलेसुर व अन्य आसपास के गांवों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर हमें जहर दे रही है। आगामी 20 मई को प्रस्तावित जनसुनवाई के दिन सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी भी पीड़ित किसानों ने दी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना (Nalwa Cement Protest) से न केवल पर्यावरण बल्कि गांव का जीवन, संसाधन और आस्था के केंद्र भी प्रभावित होंगे। मंधईपुर में प्रस्तावित खनन कार्य से पेयजल संकट, प्रदूषण, भूजल स्तर में गिरावट और जैव विविधता को नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है।

प्रस्तावित माइनिंग क्षेत्र में पचरी पंचायत का तालाब, जहां सैकड़ों किसान निस्तारी करते हैं, मुक्तिधाम, जहां ग्रामीणों की आस्था जुड़ी है, और चारागाह भूमि, जो पशुओं के लिए आरक्षित है, सब कंपनी के दायरे में आ जाएंगे। ग्रामीणों ने इसे सांस्कृतिक और संसाधन पर हमला बताया।

29 नवंबर 2024 को जनसुनवाई (Nalwa Cement Protest) आयोजित की जानी थी, लेकिन पचरी सरपंच अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों के विरोध के चलते उसे स्थगित कर दिया गया था। अब दोबारा जनसुनवाई की घोषणा से फिर से असंतोष फैल गया है। सरपंच अभिषेक वर्मा ने कहा कि हमने वर्षों की मेहनत से गांव की जल समस्या को दूर किया है। नलवा आई तो सब खत्म हो जाएगा।

मैं गांव को चंद पैसों में नहीं बेचूंगा। आरबीआइ ने ऐसा नोट नहीं छापा जो अभिषेक वर्मा को खरीद सके। नलवा का डटकर विरोध होगा। प्रोजेक्ट को लेकर नलवा की पीआर हेड पूनम कक्कड़ से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं पूर्व हेड हरीश सिन्हा ने कहा कि अब वह नलवा से अलग हो चुके हैं। ग्रामीणों का साफ संदेश है कि प्रदूषण और विनाश के बदले विकास नहीं चाहिए।

Union Budget 2026 Relief: स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर टैक्स तक राहत का रोडमैप, आम आदमी पर फोकस
Bilaspur POCSO court verdict : रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोपी को उम्रकैद
BA, BCom, BSc में प्राइवेट के फॉर्म भरने के लिए साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में विशेष सुविधा है, 23 अक्टूबर last date से पहले भरें फार्म
गर्दन की जगह कंधे का कर दिया इलाज, मरीज की मौत पर अस्पताल को देना होगा 5 लाख
Chhattisgarh Job Vacancy : 10 अप्रैल को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 346 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?