CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amleshwar Police Action : अमलेश्वर में नशे पर सख्ती, 1.3 किलो गांजा और नकद रकम के साथ तस्कर दबोचा गया

Amleshwar Police Action : अमलेश्वर में नशे पर सख्ती, 1.3 किलो गांजा और नकद रकम के साथ तस्कर दबोचा गया

By Newsdesk Admin
06/01/2026
Share
Amleshwar Police Action
Amleshwar Police Action

सीजी भास्कर, 06 जनवरी | दुर्ग जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए अमलेश्वर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम (Amleshwar Police Action) दिया है। पुलिस ने 1.300 किलोग्राम अवैध गांजा और 12,950 रुपये नकद के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त किए गए मादक पदार्थ और नकद रकम की कुल अनुमानित कीमत करीब 77,950 रुपये आंकी गई है।

Contents
  • मुखबिर की सूचना पर घर में मारी दबिश
  • दो साल से कर रहा था नशे का कारोबार
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

मुखबिर की सूचना पर घर में मारी दबिश

अमलेश्वर पुलिस के अनुसार, 05 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जामगांव (एम) निवासी सोनई प्रजापति (62 वर्ष) अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर दबिश दी।

घर की तलाशी के दौरान पलंग के ऊपर रखे कपड़े के थैले से हरी पत्तीदार और बीजयुक्त गांजा बरामद (Amleshwar Police Action) किया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर गांजा का वजन थैले सहित 1.300 किलोग्राम पाया गया। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 12,950 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

दो साल से कर रहा था नशे का कारोबार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से गांजा बेचने का अवैध धंधा कर रहा था। उसने बताया कि वह गांजा कुम्हारी क्षेत्र से लाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करता था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

अमलेश्वर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 27(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार (Amleshwar Police Action) कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

Durg Breaking : स्वतंत्रता दिवस पर बादाम पेड़ के नीचे अवैध शराब बेच रहे दुर्ग के दो युवक गिरफ्तार, 60 बोतल रोमियो देशी मसाला जब्त
Chhattisgarh IFS Transfer 2026 : पदस्थापना आदेश जारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Vishnu Deo Sai Government : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, बदल सकती है प्रशासनिक तस्वीर
GST Reform India : GST रिफॉर्म पर पीएम का तोहफा, ‘नमो मैराथन’ से सीएम योगी ने युवाओं को दिया संकल्प का संदेश
ज्योति मल्होत्रा की डायरी से चौंकाने वाले खुलासे, लिखा- ‘पाकिस्तान गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट है कि…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?