CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Missionary Illegal Ashram Case : मिशनरी के अवैध आश्रम के बच्चे अब प्रशासन के संरक्षण में

Missionary Illegal Ashram Case : मिशनरी के अवैध आश्रम के बच्चे अब प्रशासन के संरक्षण में

By Newsdesk Admin
06/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 6 जनवरी। ग्राम पंचायत धर्मापुर में बीते तीन वर्षों से बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित ईसाई मिशनरी के अवैध आश्रम का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है। यहां आठ किशोर-किशोरियों को लंबे समय से रखे जाने की जानकारी अब जाकर सामने आई है। मीडिया में मामला उजागर होने और हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया, जिसके बाद बच्चों को प्रशासनिक संरक्षण में लेते हुए बालक एवं बालिका गृह भेजा गया है, जबकि आश्रम संचालन से जुड़े डेविड चाको को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

राजनांदगांव प्रशासन ने बुधवार सुबह (Missionary Illegal Ashram Case) की जांच शुरू की थी, लेकिन पूरे दिन की कवायद के बावजूद यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बच्चों को कब, कैसे और किसकी अनुमति से यहां लाया गया था। न ही अब तक यह सामने आ पाया है कि बाल संरक्षण कानूनों के तहत किसी प्रकार की वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं।

बताया गया है कि आश्रम से बरामद किए गए सभी बच्चे कांकेर जिले के आमाबेड़ा गांव के निवासी हैं। वही आमाबेड़ा गांव, जहां पूर्व में मतांतरण के आरोपों को लेकर भारी विवाद हुआ था और हिंदू संगठनों ने छत्तीसगढ़ बंद तक का आह्वान किया था। बच्चों का आमाबेड़ा से संबंध सामने आने के बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

पूरे दिन गायब रहे डेविड चाको को पुलिस ने दोपहर बाद हिरासत में लिया, हालांकि उसकी भूमिका, फंडिंग और नेटवर्क को लेकर पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बचती नजर आई। (Missionary Illegal Ashram Case) में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि इतने लंबे समय तक यह आश्रम प्रशासन की नजरों से कैसे ओझल रहा।

मंगलवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धर्मापुर पहुंचे और आश्रम का निरीक्षण करने की मांग की। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही रोक दिया। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। बाद में पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। हिंदू संगठनों ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से मुलाकात कर इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संगठनों का कहना है कि पूरे धर्मापुर क्षेत्र में इतनी ऊंची और भव्य इमारत कहीं नहीं है, जितनी इस आश्रम की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि मिशनरी गतिविधियों के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग की जा रही है। यह फंड कहां से आ रहा है, कैसे खर्च किया जा रहा है और किन लोगों के माध्यम से यह नेटवर्क चल रहा है, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। संगठनों ने आदिवासी समाज को बहला-फुसलाकर मतांतरण कराने के आरोप भी लगाए हैं और डेविड चाको से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की मांग की है।

सिलाई केंद्र की अनुमति, हकीकत में आश्रम संचालन

ग्राम पंचायत धर्मापुर के सरपंच कोमल टंडन के अनुसार डेविड चाको ने एक किसान से जमीन खरीदी थी और पंचायत से भवन निर्माण कर सिलाई केंद्र खोलने एवं निवास की अनुमति ली थी। लाखों रुपये खर्च कर तीन मंजिला इमारत बनाई गई, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यहां वर्षों से बच्चों को रखा जा रहा था और कई बार प्रार्थना सभाएं भी आयोजित होती थीं। (Missionary Illegal Ashram Case) में यह पहलू प्रशासनिक लापरवाही की ओर भी इशारा कर रहा है। फिलहाल बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और डेविड चाको से पूछताछ जारी है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

facebook रील के चक्कर में रीयल एक्शन, नप गई छत्तीसगढ़ के इस जिले के सरकारी  स्कूल की मैडम (REELS IN GOVT SCHOOL) पढ़िए पूरी खबर…..
CGPSC Scam : जेल में टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, 18 रिश्तेदारों को नौकरी लगाने का आरोप
Gold Biscuit Robbery Case : 5-5 तोला सोने का बिस्किट सहित लाखों के जेवर, कैश और आई फोन ले उड़े चोर, भिलाई हाऊसिंग बोर्ड और कैलाश नगर में बड़ी चोरी
High Bright LED Lights : बस-ट्रकों से हटाई गईं हाई पावर एलईडी लाइट्स, जुर्माना और टैक्स वसूली से हड़कंप
विधायक रिकेश ने 6 वर्षों से लंबित नगरीय निकाय के सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित उपादान और पेंशन पर कराया ध्यानाकर्षण, उप संचालक ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट, भटक रहे ढाई सौ से अधिक रिटायर्ड कर्मियों को बड़ी राहत की उम्मीद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?