CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahatma Gandhi NREGA HR Policy : मनरेगा कर्मियों ने उप मुख्यमंत्री से लंबित मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग

Mahatma Gandhi NREGA HR Policy : मनरेगा कर्मियों ने उप मुख्यमंत्री से लंबित मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग

By Newsdesk Admin
07/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के कबीरधाम जिला संगठन ने उप मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांग के तहत समस्त मनरेगा कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन नीति (Mahatma Gandhi NREGA HR Policy) तुरंत लागू करने की मांग की। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सुनिश्चित करने वाले मनरेगा कर्मचारी, जो पिछले 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, अब भी सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के अभाव में संघर्षरत हैं।

विगत दिनों केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह क्षत्री को आश्वासन दिया था कि राज्य सरकार समय-समय पर कर्मचारियों को अस्थायी से स्थायी करने और उनकी सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए पहल करेगी। इस आश्वासन की जानकारी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी गई।

उपमुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की व्यथा को सुनते हुए 16 माह से लंबित मानव संसाधन नीति (Mahatma Gandhi NREGA HR Policy) पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा को निर्देशित किया। बैठक में मानव संसाधन नीति के तहत फील्ड स्टाफ और रोजगार सहायकों की जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस दौरान आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा तारण प्रकाश सिन्हा जिला मुंगेली दौरे पर गए। फील्ड स्तर पर काम करने वाले रोजगार सहायकों और कार्यालयीन स्टाफ ने उनके आगमन पर स्वागत किया और मानव संसाधन नीति लागू करने हेतु ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि मानव संसाधन नीति अगले 1 माह के भीतर लागू कर दी जाएगी, जिससे कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा और स्थायी रोजगार सुनिश्चित किया जा सके।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने कहा कि नीति लागू होने से न केवल कर्मचारियों की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि मानव संसाधन नीति (Mahatma Gandhi NREGA HR Policy) के माध्यम से ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का प्रभाव और बेहतर होगा। कर्मचारी अब अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभा पाएंगे और ग्रामीणों को रोजगार सुनिश्चित करने में सक्षम होंगे।

Sachiv Suspended : सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने के कारण दो सचिव निलंबित
Witchcraft Suspicion Murder: जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति समेत परिवार के चार लोग गिरफ्तार
Durg central Jail News : जेल के भीतर बिगड़ी हालत, इलाज के लिए बाहर ले जाते समय खत्म हो गई एक सजा काट रही जिंदगी
सड़क से सुलह…निको प्रबंधन ने खत्म किया 4 साल का इंतजार…अब गांवों में नहीं होगी धूल और न लगेगा जाम
हादसे में बैंक कर्मी की मौत, 3 घायल, रायपुर से जाते वक्त पुल की रेलिंग तोड़ शिवनाथ नदी में गिरी कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shilpa Shetty Birthday : 51वें जन्मदिन पर क्या मिला ऐसा खास संदेश, जिसे सुन भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी

सीजी भास्कर, 08 जून। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के…

OP Choudhary : सरगुजा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दो टूक, जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री…

CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित

सीजी भास्कर, 08 जून। CBSE 12वीं की कॉपियों…

Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh :राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के तीन वीर

 सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के लिए आज…

Bilaspur Biogas Plant Inspection : गोबर गैस से बदलेगी गांवों की तस्वीर, कलेक्टर ने बायोगैस संयंत्र का किया निरीक्षण

सीजी भास्कर, 08 जून। बिलासपुर जिले में स्वच्छ…

You Might Also Like

Balodabazar Police Transfer
छत्तीसगढ़

Balodabazar Police Transfer : नए साल की शुरुआत में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 11 थाना प्रभारियों के बदले प्रभार

03/01/2026
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गशिक्षा

पड़ताल..…..🛑 DPS विवाद Exclusive : “कौन है वो महिला अधिकारी” 🛑 जिसका DPS प्रिंसिपल ने किया जिक्र…क्यों डगमगाया Parents का भरोसा…❓

03/08/2024
Kharif Seed Price 2026
छत्तीसगढ़

Kharif Seed Price 2026 : खरीफ 2026 के लिए बीज दर तय, धान से तिल तक प्रमाणित बीजों की कीमत जारी

24/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीति

Sanjay Singh Workers Conference : जनता के लिए जेल भी जाना पड़े तो पीछे मत हटना: संजय सिंह

08/06/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?