CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Census 2027 Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, डिजिटल गणना से होगी डेटा संग्रह

Census 2027 Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, डिजिटल गणना से होगी डेटा संग्रह

By Newsdesk Admin
07/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 (Census 2027 Chhattisgarh) की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। इस बार यह गणना पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की जाएगी, जिससे डेटा संग्रह, निगरानी और प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता और तेजी आएगी। राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) की पहली बैठक मंगलवार (6 जनवरी) को मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सभी विभागों को आगामी जनगणना की रूपरेखा और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Contents
  • मोबाइल ऐप से डेटा संग्रह
  • 63 हजार कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी
  • 1 अप्रैल से शुरू होगी गणना
  • सभी विभागों से सक्रिय सहयोग की अपील

बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ में (Census 2027 Chhattisgarh) के लिए गृह विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा और केंद्रीय जनगणना निदेशालय, भारत सरकार तथा राज्य के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभाएगा। निदेशक जनगणना, कार्तिकेय गोयल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनगणना के डिजिटल रोडमैप, चरणबद्ध कार्ययोजना और संगठनात्मक ढांचे की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

मोबाइल ऐप से डेटा संग्रह

निदेशक ने बताया कि यह देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी। डेटा संग्रह (Census 2027 Chhattisgarh) मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा, जबकि निगरानी और प्रबंधन वेब पोर्टल के जरिए होगा। नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय और तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

63 हजार कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

बैठक में यह भी बताया गया कि (Census 2027 Chhattisgarh) के सफल आयोजन के लिए राज्य में लगभग 63 हजार प्रगणक और पर्यवेक्षक सहित प्रशासनिक कार्मिक तैनात होंगे। इससे बड़े पैमाने पर मकान सूचीकरण और जनसंख्या डेटा संग्रह सुनिश्चित होगा।

जनगणना के पहले चरण से पूर्व-परीक्षण नवंबर 2025 में कबीरधाम जिले के कुकदूर, महासमुंद जिले की महासमुंद तहसील और रायपुर नगर निगम के एक वार्ड में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इन अनुभवों का लाभ आगामी (Census 2027) में लिया जाएगा और प्रक्रिया को और अधिक सटीक बनाया जाएगा।

1 अप्रैल से शुरू होगी गणना

मुख्य सचिव ने बताया कि (Census 2027 Chhattisgarh) का पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू होगा और 30 सितंबर 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य पूरा किया जाएगा। इस दौरान मानसून और शैक्षणिक कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए अवधि निर्धारित की गई है। दूसरे चरण में फरवरी 2027 में देशभर में एक साथ जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके मद्देनज़र स्कूल शिक्षा विभाग को शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करने और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी विभागों से सक्रिय सहयोग की अपील

मुख्य सचिव विकास शील ने कहा कि (Census 2027) राज्य की भविष्य की नीतियों और योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने सभी विभागों से मिशन मोड में समन्वय के साथ कार्य करने और जनता से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह एवं राज्य नोडल अधिकारी (जनगणना) मनोज पिंगुआ, निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय कार्तिकेय गोयल, एनआईसी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Kedar Kashyap Statement : भूपेश बघेल के ‘ऑफर’ वाले बयान पर केदार कश्यप का तीखा पलटवार, बोले– न छत्तीसगढ़ को जरूरत, न भाजपा को
Chhattisgarh Cabinet Decisions 2026-27: आबकारी नीति को हरी झंडी, नवा रायपुर में शिक्षा-स्टार्टअप को मिलेगा नया विस्तार
RI भर्ती 2024 पर बवाल: 72 में 13 चयनित, ‘रिश्तेदारी’ के नाम पर चयन प्रक्रिया कटघरे में…
Sub-inspector recruitment exam today : 104 केंद्रों पर 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
दिल्ली तक तैर रहा दुर्ग का मुद्दा : मानव तस्करी और मतांतरण केस में गिरफ्तार केरल की ननों को कानूनी झटका, सेशन से भी नहीं मिली जमानत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Farmer Death 
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव

Bilaspur Farmer Death :परिजनों के आरोपों के आधार पर…

Mungeli Fraud Case
Mungeli Fraud Case : धोखाधड़ी के आरोपी पर पुलिस मेहरबान? जमानत खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Mungeli Fraud Case : शिकायतकर्ता आरोपी की तत्काल…

Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

Dongargarh Murder Case :घटना की सूचना मिलते ही…

Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

Cyber Fraud Network :पूरे मनी ट्रेल की जांच…

Kanker Girl Death
Kanker Girl Death : युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Kanker Girl Death :मौत के कारणों का पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?