CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Har Shala Mein Shikshak : हर शाला में शिक्षक, हर बच्चे को शिक्षा, शिक्षा व्यवस्था में हो रहा सुधार

Har Shala Mein Shikshak : हर शाला में शिक्षक, हर बच्चे को शिक्षा, शिक्षा व्यवस्था में हो रहा सुधार

By Newsdesk Admin
21/11/2025
Share
Har Shala Mein Shikshak
Har Shala Mein Shikshak

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। राज्य सरकार की हर शाला में शिक्षक, हर बच्चे (Har Shala Mein Shikshak) को शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार हो रहा है। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लागू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया सकारात्मक परिणाम दे रही है। इसका उदाहरण बलरामपुर जिले के प्राथमिक शाला यादवपारा में देखने को मिलता है, जहाँ अब बच्चों को विषयवार पढ़ाई, खेल-आधारित गतिविधियों और व्यक्तिगत ध्यान का लाभ मिल रहा है।

वर्ष 2022 से प्राथमिक शाला यादवपारा एकल शिक्षकीय विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा था। कक्षा 1 से 5वीं तक की सभी कक्षाओं को एक ही शिक्षक संभाल रहे थे, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अभिभावकों की चिंताओं को देखते हुए राज्य सरकार ने युक्तियुक्तकरण नीति के तहत इस विद्यालय में 2025 में सहायक शिक्षिका की पदस्थापना की।

सहायक शिक्षिका आनंदी पल्हे बताती हैं कि अब बच्चों (Har Shala Mein Shikshak) को विषयवार पढ़ाई, गृहकार्य और समूह आधारित गतिविधियों के जरिए शिक्षा दी जा रही है। कहानियों, खेल, चित्रों और पहेलियों के माध्यम से बच्चों की रुचि बढ़ रही है। पहले जहाँ एक ही शिक्षक पर पूरा भार था, वहीं अब बच्चों को समझने योग्य और उच्च गुणवत्ता की पढ़ाई मिल रही है।

स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि पहले बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी, छोटे बच्चों को कुछ समझ नहीं आता था और बड़े बच्चे भी पीछे रह जाते थे। लेकिन अब बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है, वे नियमित विद्यालय आने लगे हैं और पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि आनंद मानने लगे हैं।

राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश भर के विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना हुई है। बच्चों को अब व्यक्तिगत ध्यान, गृहकार्य की समीक्षा और खेल-खेल में सीखने का अवसर मिल रहा है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है और बच्चों का समग्र विकास संभव हो रहा है।

Cabinet Decisions Chhattisgarh : कैबिनेट बैठक में बिजली छूट और सौर ऊर्जा योजना के साथ उद्योग सुधार का ऐलान
Bihan Yojana Chhattisgarh : रायपुर की सड़कों पर उतरीं बिहान की महिलाएं, मंत्री से मुलाकात तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
शराब न पिलाने पर बड़े भाई ने रेत दिया छोटे भाई का गला
रायपुर में मिठाइयों पर चला खाद्य विभाग का डंडा, Sweet Hut और Haldiram में मारी दबिश
रायगढ़ में पढ़ने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, वादे से मुकरा प्रेमी, आरोपी गिरफ्तार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Ireland
India vs Ireland : हार के बाद अभिषेक शर्मा ने बताई बड़ी वजह, बोले यही गलती टीम इंडिया पर पड़ गई भारी

सीजी भास्कर, 27 जून। बेलफास्ट में खेले गए…

Raaka Movie
Raaka Movie : फिर साथ नजर आएंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना, नई फिल्म को लेकर बढ़ी फैंस की उत्सुकता

सीजी भास्कर, 27 जून। सिनेमा प्रेमियों के बीच…

Harsh Mahajan
Harsh Mahajan : प्रदर्शन के बीच अचानक क्या हुआ, मंच के पास ही बिगड़ी सांसद हर्ष महाजन की तबीयत

सीजी भास्कर, 27 जून। शिमला में शनिवार को…

Ketan Murder Case
Ketan Murder Case : केतन हत्याकांड में हर दिन नया खुलासा, मिटाए गए चैट और भाई के बयान से जांच ने पकड़ी नई रफ्तार

सीजी भास्कर, 27 जून। पुणे के चर्चित केतन…

Khan Sir
Khan Sir : खान सर को अदालत से फिर मिली राहत, अब इस तारीख तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

सीजी भास्कर, 27 जून। पटना में चर्चित कोचिंग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?