सीजी भास्कर, 13 सितंबर। विश्वबैंक कालोनी भिलाई-3 निवासी 28 वर्षीय आटो चालक इंद्र कुमार वर्मा सवारी सुखचरण और गुप्पा के साथ विश्वबैंक कालोनी से चरोदा जाने के लिए निकला था। बीती शाम करीबन 4 बजे सिरसा गेट के पास पहुंचने पर बाईक सवार से अमन साहू व उसके साथी ने सवारी आ रही है, बोल कर आटो रोकने कहा। कुछ देर रूकने पर जब सवारी नहीं आई तो इंद्र आटो से आगे जाने लगा। कुछ देर बाद खूबचंद बघेल कालेज के पास पहुंचने पर अमन साहू अपने साथी के साथ बाईक से पहुंचा और आटो रोक इंद्र को आटो से नीचे उतारा और आटो क्यों आगे बढा लिए कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। आटो चालक को हाथ मुक्का व लात से मारने से वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी उसे सड़क पर घसीटते और मारते रहे। इंद्र की कमर, पसली में चोट आयी है। आटो में बैठे सुखचरण और गुप्पा के बीच बचाव बाद बाईक सवार निकल भागे। पुरानी भिलाई पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अमन साहू और उसके साथी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Bhilai Breaking : सवारी के लिए आटो करता रहा इंतजार, नहीं आई तो आगे बढ़ने से नाराज़ युवकों ने आटो से उतार चालक को सड़क पर घसीट कर पीटा, मामला भिलाई-3 थाना का

Quick Link
ताजा खबरें
SBI Consumer Court Fine : चेक क्लियर करने में देरी SBI को पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने लगाया 60 हजार का जुर्माना
SBI Consumer Court Fine : बैंक को 45…
Maoist Gold and Cash Recovery : बीजापुर में माओवादी डम्प से 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद
Maoist Gold and Cash Recovery : पुलिस के…
Rahul Gandhi Opposes Seats Proposal : राहुल गांधी का आरोप- 850 सीटों का प्रस्ताव लोकतंत्र के लिए खतरा, भाजपा अपने फायदे का चुनावी नक्शा चाहती है
Rahul Gandhi Opposes Seats Proposal : परिसीमन और…
Salman Khan Meets Young Fan : एयरपोर्ट पर नन्हे फैन से मिले सलमान खान, माथे पर किया किस
Salman Khan Meets Young Fan : फिल्म में…
Father Body and Eye Donation : पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने बेटों ने कराया देह और नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी रोशनी
Father Body and Eye Donation : पिता के…
हमारे बारे में
मुख्य संपादक : डी. सोनी
संपर्क नंबर : +91 8839209556
ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com


