सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : पतंजलि गाय के घी की जांच (Patanjali Cow Ghee Recall) में सीसे की मात्रा तय मानक से पांच गुना अधिक मिलने के बाद मध्य प्रदेश में संबंधित बैच की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 200 एमएल पैक वाले इस बैच को असुरक्षित घोषित करते हुए निर्माता कंपनी को देशभर के बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं। जांच में सीसे की मात्रा 0.10 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम मिली, जबकि निर्धारित अधिकतम सीमा 0.02 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम बताई गई है।
यह भी पढ़ें : Substandard Fertilizer Case : किसानों को अमानक खाद बेचने का आरोप, शिव ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार
छिंदवाड़ा से लिया सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 10 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र के देलाखारी स्थित अनिल किराना दुकान से पतंजलि गाय के घी का नमूना लिया था। जांच में संबंधित बैच (Patanjali Cow Ghee Recall) का नंबर FAWB260017 सामने आया। इसकी पैकिंग अप्रैल 2026 में हुई थी और पैकेट पर एक्सपायरी दिसंबर 2026 दर्ज थी। भोपाल की कैलि प्राइवेट लिमिटेड प्रयोगशाला की रिपोर्ट में नमूने को असुरक्षित पाया गया।
यह भी पढ़ें : Railway NTPC Graduate Recruitment 2026 : रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, मालगाड़ी प्रबंधक के सबसे ज्यादा 2,750 पद
24 घंटे में रिकॉल प्लान
प्रयोगशाला रिपोर्ट के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पतंजलि फूड्स लिमिटेड को संबंधित बैच का स्टॉक वापस लेने (Patanjali Cow Ghee Recall) के लिए 24 घंटे के भीतर रिकॉल प्लान सौंपने के निर्देश दिए। आदेश के मुताबिक, वितरकों और खुदरा विक्रेताओं के पास मौजूद संबंधित उत्पाद को बाजार से हटाना होगा। वापस मंगाए गए स्टॉक पर स्पष्ट रूप से ‘Food Recall – Not for Sale’ का टैग लगाना भी अनिवार्य किया गया है।
यह भी पढ़ें : DSSSB Recruitment 2026 : 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, स्वीपर और चौकीदार के पदों पर भर्ती
महाराष्ट्र और FSSAI को सूचना
घी की निर्माण इकाई महाराष्ट्र में होने के कारण वहां के खाद्य आयुक्त और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को भी कार्रवाई की निगरानी के लिए पत्र भेजा गया है। विभाग का निर्देश संबंधित बैच तक सीमित है। इसका अर्थ यह नहीं है कि पतंजलि के सभी घी उत्पादों को असुरक्षित घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi Bastar Visit : बस्तर आएंगी प्रियंका गांधी! सुखदेव भगत से मुलाकात के बाद दौरे की चर्चा तेज
उपभोक्ता बैच नंबर देखें
जिन उपभोक्ताओं के पास पतंजलि गाय के घी का 200 एमएल पैक है, वे उसका बैच नंबर जांचें। यदि पैकेट पर FAWB260017 लिखा है, तो उसका इस्तेमाल न करें और वापसी की प्रक्रिया के लिए विक्रेता या कंपनी से संपर्क करें। यह कार्रवाई संबंधित बैच की जांच (Patanjali Cow Ghee Recall) के आधार पर की गई है।



