CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sanitation Initiative : संस्थागत स्वच्छता को सुदृढ़ करने राज्य सरकार की अभिनव पहल, ‘जोश’ का शुभारंभ

Sanitation Initiative : संस्थागत स्वच्छता को सुदृढ़ करने राज्य सरकार की अभिनव पहल, ‘जोश’ का शुभारंभ

By Newsdesk Admin
09/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 9 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने संस्थागत स्वच्छता (Sanitation Initiative) को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अभिनव पहल की शुरूआत की है। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले के विकासखंड खड़गवां से प्रदेश में जर्नी आफ सेनिटेशन हाइजिन (जोश) का हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य संस्थागत स्वच्छता को स्थायी और प्रभावी बनाना है।

‘जोश’ पहल के माध्यम से स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य संस्थागत व सामुदायिक शौचालयों की नियमित, वैज्ञानिक और सुरक्षित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को ‘स्वच्छता प्रहरी’ के रूप में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे (Sanitation Initiative)। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन और रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम भी है। ‘जोश’ पहल से युवा स्वच्छता प्रहरी बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में प्रारंभिक चरण में प्रत्येक जनपद में एक स्वच्छता प्रहरी नियुक्त किया गया है, और योजना की सफलता के आधार पर इसे पूरे जिले में विस्तारित किया जाएगा (Sanitation Initiative)।

स्वच्छता प्रहरी (Sanitation Initiative) निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे और आधुनिक उपकरणों की सहायता से शौचालयों की पाक्षिक व मासिक सफाई सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान चयनित स्वच्छता प्रहरियों को आधुनिक सफाई उपकरणों से युक्त स्वच्छता किट एवं सुरक्षा सामग्री भी प्रदान की गई। संस्था प्रभारी के अनुरोध पर सफाई उपरांत प्रति यूनिट 200 रूपए स्वच्छता शुल्क का भुगतान किया जाएगा, जिससे युवाओं को अतिरिक्त आय का साधन मिलेगा ।

इस पहल से न केवल संस्थागत स्वच्छता का स्तर सुधरेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और समाज में योगदान देने का अवसर भी मिलेगा। यह कदम राज्य सरकार की ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सुधार नीति का एक प्रभावी हिस्सा है ।

Dhamtari Development : मेयर व अफसर सड़कों पर उतरे, विकास कार्यों में देरी पर सख्त चेतावनी
PM Modi appeals to save fuel : जनता बोली- पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुधरे तब होगी बचत
Triple Murder : तिहरे हत्याकांड की जांच को लेकर बढ़ा दबाव, गृहमंत्री से मिलकर उठाई गई बड़ी मांग
1 crore fraud : फरार आरोपी दंपती की जमानत खारिज
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा – “कांग्रेस के लिए अपराधी ही वोट बैंक, तोमर बंधुओं पर होगी सख्त कार्रवाई”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं मिलीं अपात्र, 30 लाख रुपए की हुई वसूली

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं…

Bear Attack Chhattisgarh
Bear Attack Chhattisgarh : जंगल की ओर जा रहे दो युवकों पर चार भालुओं का हमला, एक ने भागकर बचाई जान, दूसरे को बुरी तरह नोचा

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगल की…

Mobile Loot Syndicate : रायपुर में लूट, ओडिशा में लॉक खुला और कोटा में बदली पहचान, 5 गिरफ्तार, 100 वारदातों का खुलासा
Mobile Loot Syndicate : रायपुर में लूट, ओडिशा में लॉक खुला और कोटा में बदली पहचान, 5 गिरफ्तार, 100 वारदातों का खुलासा

मोबाइल लूट नेटवर्क (Mobile Loot Syndicate) की जांच…

Surya Kumar Statue
Surya Kumar Statue : फसल बेचकर बनाया चहेते क्रिकेटर का पुतला, 1300 किलोमीटर दूर पहुंचा किसान, सूर्यकुमार ने खुद बुलाकर दिया धन्यवाद

क्रिकेट के प्रति जुनून कई बार इंसान को…

Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश
Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?