CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MGNREGA Success : मनरेगा ने बदली तक़दीर, डबरी बनी सिंचाई, रोजगार और आय का स्थायी साधन

MGNREGA Success : मनरेगा ने बदली तक़दीर, डबरी बनी सिंचाई, रोजगार और आय का स्थायी साधन

By Newsdesk Admin
09/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 9 जनवरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीण क्षेत्रों में केवल रोजगार (MGNREGA Success) उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह आजीविका सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। मनरेगा के अंतर्गत डबरी निर्माण जैसे कार्य आज ग्रामीण किसानों के लिए आय के नए स्रोत, रोजगार के अवसर और स्थायी विकास की मजबूत नींव साबित हो रहे हैं।

विकासखंड मुंगेली के ग्राम पंचायत रामगढ़ के किसान रामकुमार यादव के जीवन में मनरेगा (MGNREGA Success) के तहत निर्मित डबरी ने नई दिशा और स्थायित्व प्रदान किया है। किसान श्री रामकुमार की निजी भूमि पर मनरेगा योजना के अंतर्गत 1.58 लाख रुपये की लागत से डबरी का निर्माण कराया गया, जिससे 676 मानव दिवस का सृजन हुआ। इस जल संरचना के निर्माण से न केवल उन्हें सिंचाई की स्थायी सुविधा मिली, बल्कि आजीविका के नए अवसर भी खुले।

डबरी निर्माण के पश्चात रामकुमार द्वारा स्वयं मत्स्य पालन प्रारंभ किया गया, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 30 से 35 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही डबरी की मेड़ पर अरहर की फसल लेकर वे लगभग 20 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। इस प्रकार उनकी कुल आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आजीविका को स्थायित्व मिला है (MGNREGA Success)।

डबरी निर्माण से पूर्व सिंचाई संसाधनों के अभाव में खेती प्रभावित होती थी, जिससे उत्पादन सीमित रहता था। किंतु अब यह डबरी रामकुमार के लिए स्थायी जलस्रोत बन चुकी है, जिसने कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को संभव बनाया है। इस सफलता को देखते हुए आयुक्त मनरेगा, रायपुर तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम रामगढ़ पहुंचकर डबरी का निरीक्षण किया और हितग्राही से संवाद कर आजीविका एवं आय में हुए सकारात्मक परिवर्तन की जानकारी ली।

जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि मनरेगा (MGNREGA Success) के माध्यम से निर्मित जल संरचनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाती हैं। डबरी जैसे कार्य किसानों को सिंचाई, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे बहुआयामी लाभ प्रदान करते हैं। जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि अधिक से अधिक किसानों को ऐसी टिकाऊ परिसंपत्तियों का लाभ मिले। सीईओ, जिला पंचायत मुंगेली ने कहा, डबरी निर्माण से न केवल स्थायी संपत्तियों का सृजन होता है, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलता है। ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे। योजनाओं का सही और प्रभावी क्रियान्वयन हो, तो आय वृद्धि और आजीविका सशक्तिकरण स्वाभाविक रूप से संभव हो जाता है।

Bus Accident Orsaghat: क्षमता से ज्यादा सवारियों ने छीनी पांच जिंदगियां, सगाई की खुशी मातम में बदली
Lady head constable slaps woman : पैसे के विवाद से जुड़ा मामला
RERA Action : स्वीकृत ले-आउट से विचलन पर वॉलफोर्ट एलेन्सिया के प्रमोटर पर 10 लाख का जुर्माना
Tirathgarh Eco Tourism : तीरथगढ़ में बांस की नाव पर रोमांच, इको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
Aundhi Tiger Alert : औंधी में बाघ की दहाड़ से दहशत, मवेशी का शिकार कर आधा किमी घसीटते हुए जंगल में ले गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Modi Friendship 
Trump Modi Friendship  : ट्रम्प ने फिर की मोदी की तारीफ, बोले- PM मेरे दोस्त, भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है

सीजी भास्कर, 25 मई : अमेरिका के राष्ट्रपति…

Cockroach Janata Party
Cockroach Janata Party  : कॉकरोच जनता पार्टी पर सुको में याचिका, अदालत बोली इतने भावुक मत बनिए

सीजी भास्कर, 25 मई : सोशल मीडिया पर…

X Viral Video Rule
X Viral Video Rule  :  X पर कॉपी पेस्ट कमाई का खेल बंद, वायरल वीडियो चुराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सीजी भास्कर, 25 मई : माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X…

Sand Mafia Action
Sand Mafia Action : अवैध रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त, तोड़ा गया रैम्प

सीजी भास्कर, 25 मई : बलौदाबाजार जिले में…

Barnawapara Elephant Alert
Barnawapara Elephant Alert : दंतैल हाथी का आतंक, ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट जारी

सीजी भास्कर, 25 मई : बलौदाबाजार जिले के…

You Might Also Like

District Hospital Janjgir Inspection
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

District Hospital Janjgir Inspection : जांजगीर जिला अस्पताल में बड़ी सौगात, नई ओपीडी और एनआईसीयू शुरू

23/12/2025
Petrol Diesel Supply
छत्तीसगढ़

Petrol Diesel Supply : पेट्रोल-डीजल को लेकर मचे हड़कंप पर सरकार का आया बड़ा बयान

24/05/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्यस्वास्थ्य

Tragic death in a road accident: GPM में बाइक पेड़ से टकराई, गिरकर सवार ने तोड़ा दम

27/04/2026
Poor Construction Quality Action
छत्तीसगढ़

Poor Construction Quality Action : खराब निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त, जांच समिति गठित, एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब

14/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?