CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Railway Line Project : मुआवजा लेने के बाद भी जमे अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सेहराडबरी में चली बुलडोजर मशीन

Dhamtari Railway Line Project : मुआवजा लेने के बाद भी जमे अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सेहराडबरी में चली बुलडोजर मशीन

By Newsdesk Admin
10/01/2026
Share
Dhamtari Railway Line Project
Dhamtari Railway Line Project

सीजी भास्कर, 10 जनवरी। नया रायपुर से धमतरी तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना (Dhamtari Railway Line Project) शुरू कर दिया है।

Contents
  • 13 लोगों की भूमि पर आंशिक कार्रवाई, 7 को अस्थायी राहत
  • पुलिस बल तैनात, कार्रवाई रही शांतिपूर्ण

इसी कड़ी में शुक्रवार को धमतरी जिले के ग्राम सेहराडबरी क्षेत्र में तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई, जिन्होंने रेलवे विभाग से मुआवजा प्राप्त करने के बावजूद अधिग्रहित भूमि को खाली नहीं किया था।

तहसीलदार कुसुम प्रधान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य रेलवे पटरी बिछाने में आ रही बाधाओं को दूर करना बताया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, करीब 20 काबिज ऐसे थे जिन्होंने मुआवजा लेने के बाद भी जमीन पर कब्जा बनाए रखा, जिससे निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था।

13 लोगों की भूमि पर आंशिक कार्रवाई, 7 को अस्थायी राहत

कार्रवाई के दौरान नंदलाल साहू, प्रभानंद साहू, पतिराम साहू, संजय साहू सहित कुल 13 लोगों की जमीन का वह हिस्सा (Dhamtari Railway Line Project) हटाया गया, जो सीधे रेलवे लाइन के दायरे में आ रहा था। इन स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया, ताकि ट्रैक निर्माण का रास्ता साफ हो सके।

वहीं, सात ऐसे काबिज भी सामने आए जिनकी भूमि पूरी तरह रेलवे परियोजना की जद में है। इन लोगों ने प्रशासन से घरेलू सामान और निर्माण सामग्री हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा। प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें अस्थायी रूप से दो दिन की मोहलत दी है।

पुलिस बल तैनात, कार्रवाई रही शांतिपूर्ण

अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था (Dhamtari Railway Line Project) से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि तय समयसीमा के बाद शेष अतिक्रमणों को भी हटाया जाएगा, ताकि रेलवे लाइन निर्माण कार्य में किसी तरह की देरी न हो और परियोजना को जल्द गति दी जा सके।

‘Divya Drishti’ Campaign : 115 जरूरतमंदों को मिलेगी नई रोशनी, रोटरी क्लब कॉस्मो दिवास की एक सराहनीय पहल
Gold Seizure : लग्जरी गाड़ी की पिछली सीट में बना था गुप्त हिस्सा, जांच हुई तो सबके उड़ गए होश
Teacher पत्नी को पति ने कह दिया “मोटी मरती क्यों नहीं..? बदसूरत हो, सरकारी नौकरी की वजह से साथ हूं” पति के ऐसे तानों से परेशान शिक्षिका फंदा बना झूल गई, छ: महीने बाद हुई गिरफ्तारी
David Chacko Arrest : घर से चल रहा था संगठित नेटवर्क, धर्मांतरण मामले का बड़ा खुलासा
CG Revenue Survey : छत्तीसगढ़ में 96% से ज्यादा राजस्व ग्रामों का सर्वे पूरा, 19,805 गांवों के डिजिटल रिकॉर्ड तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

MP Sub Engineer Bharti 2026
MP Sub Engineer Bharti 2026: एमपीईएसबी ने 1700 सब इंजीनियर पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, 12 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (India…

DMRC Recruitment 2026
DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Recruitment 2026) ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?