CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Suspension Chhattisgarh : कक्षा 4 की परीक्षा से उठा धार्मिक विवाद – अंग्रेजी पेपर के सवाल पर कार्रवाई, प्रधान पाठक निलंबित

Teacher Suspension Chhattisgarh : कक्षा 4 की परीक्षा से उठा धार्मिक विवाद – अंग्रेजी पेपर के सवाल पर कार्रवाई, प्रधान पाठक निलंबित

By Newsdesk Admin
11/01/2026
Share
Karnataka Teacher Suspension
Karnataka Teacher Suspension

सीजी भास्कर, 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की कक्षा चौथी की अंग्रेजी परीक्षा उस वक्त विवादों (Teacher Suspension Chhattisgarh) में आ गई, जब प्रश्नपत्र में शामिल एक साधारण से सवाल ने धार्मिक संवेदनाओं को लेकर बहस छेड़ दी। परीक्षा के बाद मामला तूल पकड़ता गया और अंततः शिक्षा विभाग को सख्त कदम उठाने पड़े। रायपुर संभाग के कई जिलों में यह प्रश्नपत्र वितरित होने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई।

दरअसल, अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न पूछा गया था— “मोना के कुत्ते का नाम क्या है?” इसके उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें ‘बाला’, ‘शेरू’, ‘कोई नहीं’ के साथ-साथ ‘राम’ भी शामिल था। जैसे ही यह प्रश्न सामने आया, कुछ संगठनों ने इसे अनुचित बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई और धार्मिक भावनाओं के आहत होने का आरोप लगाया।

यह प्रश्नपत्र रायपुर संभाग के बलौदाबाजार, भाटापारा, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों के स्कूलों में परीक्षा के दौरान उपयोग में लाया (Teacher Suspension Chhattisgarh) गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद 6 जनवरी को प्रश्नपत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद विवाद और गहराता चला गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के बाद प्रश्नपत्र तैयार करने वाली प्रधान पाठक शिखा सोनी को निलंबित कर दिया गया, जबकि मॉडरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहीं शिक्षिका नम्रता वर्मा को सेवा से पृथक करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, दोनों ने इस त्रुटि को स्वीकार करते हुए लिखित रूप से खेद भी जताया है।

जांच में सामने आया कि प्रश्न तैयार करते समय ‘रामू’ शब्द लिखा (Teacher Suspension Chhattisgarh) जाना था, लेकिन टाइपिंग के दौरान अंतिम अक्षर छूट जाने से ‘RAM’ शब्द छप गया। मॉडरेटर का कहना है कि उन्हें जो प्रश्नपत्र सेट मिला, उसमें यह विकल्प पहले से मौजूद था और उसी के आधार पर मॉडरेशन किया गया।

विवाद के बीच छात्र संगठन एनएसयूआई की रायपुर इकाई ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और इसे केवल तकनीकी चूक मानने से इनकार किया। संगठन ने प्रश्नपत्र निर्माण और मॉडरेशन प्रक्रिया में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने विभागीय स्तर पर हुई गलती को स्वीकार करते हुए पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित करने की जानकारी दी है, जो सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे ने बताया कि जिन प्रश्नपत्रों में यह त्रुटि थी, वे छपाई के दौरान अनजाने में वितरण में आ गए। उन्होंने किसी की भावना आहत होने पर खेद व्यक्त किया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में प्रश्नपत्र निर्माण, मॉडरेशन और वितरण की प्रक्रिया को और सख्त किया जाएगा। साथ ही यह भी संकेत दिए गए हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और कार्रवाई की जा सकती है, ताकि इस तरह की चूक दोबारा न हो।

केंद्रीय राज्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने रामगढ़ में नवनिर्मित सियान सदन भवन का किया लोकार्पण
Chhattisgarh Cabinet Meeting : 30 सितंबर को कैबिनेट बैठक, एक मुख्य सचिव का स्वागत तो दूसरे की विदाई
Truck Driver Robbery: तिफरा से पीछा कर चकरभाठा में ट्रेलर ड्राइवर को रोका, कार सवार युवकों ने मोबाइल और नकदी लूटी
बस्तर को CM विष्णु देव की बड़ी सौगात, अब दफ्तरी कार्यों के लिए नहीं जाना पड़ेगा RPR
Trailer Fire Incident : चलती ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?