CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Metro City Development : रायपुर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करेगी छत्तीसगढ़ सरकार

Raipur Metro City Development : रायपुर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करेगी छत्तीसगढ़ सरकार

By Newsdesk Admin
14/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जनवरी। रायपुर शहर के विकास में धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। राज्य सरकार जनादेश और जनभावना के अनुरूप रायपुर को मेट्रो सिटी (Raipur Metro City Development) की तर्ज पर विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जहाँ सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की आधुनिक एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बात आज मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर शहर एवं आसपास स्थित क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए पूर्व की तुलना में ढाई गुना अधिक संसाधन (Raipur Metro City Development) उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे राजधानी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विकास कार्य सुनिश्चित किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रायपुर को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक और नागरिक-अनुकूल राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण रायपुर में यातायात, आवास, जल आपूर्ति और सार्वजनिक सेवाओं पर दबाव बढ़ा है। इसे ध्यान में रखते हुए अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों स्तरों पर ठोस, व्यावहारिक और टिकाऊ योजनाएं बनाकर काम करने की आवश्यकता है, ताकि आने वाले दशकों तक शहर की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि रायपुर का समग्र विकास तभी संभव है, जब नगर निगम, रेलवे और लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जमीनी मुद्दों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ विकास कार्ययोजनाओं में शामिल किया जाए।

बैठक में शहर के ड्रेनेज सिस्टम, प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिक्रमण, नगर निगम द्वारा निर्मित व्यावसायिक परिसरों में खाली दुकानों के पुनः विक्रय, स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा मेकाहारा मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं के उन्नयन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति, जल शोधन संयंत्रों, सीवरेज नेटवर्क, खेल मैदानों के संरक्षण तथा झुग्गी-झोपड़ी पुनर्विकास योजनाओं की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई, ताकि शहरी जीवन की गुणवत्ता में वास्तविक और स्थायी सुधार लाया जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड विद्युत लाइनें, नए सड़क मार्ग, फ्लाईओवर, सार्वजनिक भवनों और स्टेडियमों के निर्माण जैसे प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र मुख्य सचिव कार्यालय को भेजे जाएं और बुनियादी अधोसंरचना से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि रायपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य-उन्मुख राजधानी के रूप में विकसित (Raipur Metro City Development) किया जा सके।

बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कौशल उन्नयन मंत्री खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, रायपुर महापौर मीनल चौबे, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Fulbasan Yadav : फुलबासन यादव मामले के बाद सीधे सक्रिय हुए मुख्यमंत्री, फोन कर जाना हाल और दिए सख्त निर्देश
Durg Sterilization Death Case : नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, मौत से मचा हड़कंप
Mahadev online satta App : गैर जमानती वारंट के खिलाफ प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पहुंचे हाई कोर्ट, आज फिर होगी सुनवाई, कपिल सिब्बल कर रहे पैरवी
PG Counselling Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ PG मेडिकल एडमिशन 2025, पहला राउंड घोषित, लेकिन दाखिला रहेगा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन
Sachin Tendulkar arrives in Bastar : अब बंदूक नहीं बल्ले से बनेगी पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IPL 2026 Final Rain Threat : बारिश बनी सबसे बड़ा फैक्टर! RCB-GT खिताबी जंग पर मौसम की नजर

सीजी भास्कर, 31 मई। आईपीएल 2026 का फाइनल…

IPL 2026 Final : RCB-गुजरात की महामुकाबले में टक्कर, कौन बनेगा चैंपियन?

सीजी भास्कर, 31 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…

Mann Ki Baat Abujhmad : पीएम मोदी ने दिखाई बदलते बस्तर की तस्वीर

सीजी भास्कर, 31 मई। देश के सबसे दुर्गम…

Deepesh Sahu mass marriage : बैलगाड़ी में निकली विधायक दीपेश साहू की बारात

सीजी भास्कर, 31 मई। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू…

Bilaspur murder case : अवैध संबंध के शक में पति और बेटे ने घर बुलाकर केबल तार से घोंटा गला

सीजी भास्कर, 31 मई। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर…

You Might Also Like

CM Vishnu Deo Sai Nuapada Rally
छत्तीसगढ़

Foreign Investment in Chhattisgarh : बस्तर में निवेश की उम्मीद लेकर आज विदेश दौरे से लौटेंगे सीएम साय

30/08/2025
अजब-गजबछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्डसांस्कृतिक

खबर विशेष : छत्तीसगढ़ का ऐसा गणेश मंदिर जो दास राजाओं ने 16 दशक पूर्व बनवाया, यहां मूर्धन्य कवि मुक्तिबोध, बख्शी और बलदेव मिश्र भी करते थे आराधना, अब तक 124 चांदी के छत्र, 1866 में गणेश मंदिर का निर्माण, 158 वर्षों से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव

15/09/2024
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

मर्डर:कन्याभोज करने गई बच्ची पर सेक्सुअल-असॉल्ट; इलेक्ट्रिक शॉक दिया, कार की डिक्की में छिपाई लाश

07/04/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

13/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?