CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फर्जी खरीददारी दिखा 19.65 करोड़ के GST की चोरी, कारोबारी गिरफ्तार

फर्जी खरीददारी दिखा 19.65 करोड़ के GST की चोरी, कारोबारी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
21/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अगस्त। रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने बुधवार को 19.65 करोड़ रुपये की कर चोरी का भंडाफोड़ किया है।

विभाग ने मामले में महावीर मोल्ड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है।

विभागीय जांच में सामने आया कि कारोबारी अंकित सिंह ने वर्ष 2024–25 और 2025–26 में 18 फर्जी व्यवसायियों से खरीदी दिखाकर लगभग 19.65 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) प्राप्त किया।

इस धोखाधड़ी के चलते राज्य को भारी वित्तीय क्षति पहुंची। विभाग ने अंकित सिंह को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आरोपी कारोबारी मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन का पूर्व पदाधिकारी भी रह चुका है।

वहीं टीम ये भी जानकारी खंगालने में लगी हुई है कि उक्त परिवार के सदस्य किसी और फर्म में डायरेक्टर तो नहीं, जहां टैक्स चोरी का ऐसा खेल खेला गया हो।

इन कंपनियों के जरिए की कर चोरी जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच खंगालने के बाद पाया कि आरोपी कारोबारी अंकित सिंह तीन फर्म में डायरेक्टर है।

इनमें महावीर मोल्डस इंडिया प्रालि से 12.24 करोड़, श्री पशुपति लोहा एंड स्टील ट्रेडर्स प्रालि से 2.05 करोड़ और जय बजरंग लोहा प्रालि कंपनी से 5.46 करोड़ कुल 19.65 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने के सुबूत मिले।

फर्जी फर्म के नाम पर किया खेल

जीएसटी विभाग के अनुसार अंकित सिंह ने फर्जी फर्मों के नाम पर कर चोरी कर कंपनियों को आइटीसी का लाभ दिलाया।

जांच में यह भी सामने आया कि तीनों कंपनियां अस्तित्वहीन हैं और इनका संचालन अंकित सिंह ही कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी प्रणाली के अंतर्गत धोखाधड़ी को रोकने और कर अनुपालन को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के अधीन जीएसटी कारोबारियाें द्वारा बोगस पंजीकरण कराने के साथ वस्तु के वास्तविक आपूर्ति किए बगैर इनपुट टैक्स क्रेडिट के दुरूपयोग का पता लगाने जांच अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी अभियान के तहत राज्य जीएसटी विभाग ने बुधवार को तीन कंपनियाें द्वारा की गई धोखाधड़ी और कर चोरी का पता लगाया।

इन फर्मो के संचालन कर रहे कारोबारी अंकित सिंह फर्जी बिलों एवं चालानों के माध्यम से आइटीसी प्राप्त करने और इसका लाभ अन्य कारोबारियाें को पास आन करता था।

Raipur Excise Scam Niranjan Das Arrest: पूर्व आबकारी आयुक्त गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई
PWD Tender Approval : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रियल एस्टेट में पारदर्शिता के लिए 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट
Mainpat Festival CM Sai : मैनपाट की वादियों से बदला विकास का संदेश, सीएम साय का बड़ा ऐलान, हर साल होगा महोत्सव
Remembering Karbala with the tragedy of war : ईरान में गम और श्रद्धांजलि के बीच मनाया गया मुहर्रम
Attempt to kidnap Padmashree Phoolbasan Bai foiled : पुलिस चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit : धीमी रफ्तार से बढ़ी चिंता, प्रदेश में सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit

Coaching Institute Safety Violations : सुरक्षा खामियां उजागर, कई जगह क्षमता से अधिक छात्र मिले

Coaching Institute Safety Violations

E-Challan Cyber Fraud Alert : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट

E-Challan Cyber Fraud Alert

Bilaspur Fertilizer Stock Seized : बिना प्राधिकार पत्र खाद बिक्री पर कार्रवाई, 120 क्विंटल खाद का स्टॉक सील

Bilaspur Fertilizer Stock Seized

Telegram Ban Triggers : VPN डाउनलोड्स में रिकॉर्ड उछाल, एक दिन में 9.19 लाख इंस्टॉल

Telegram Ban Triggers 

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?