CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL Matches in Raipur : 13 साल बाद छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी, रायपुर में खेले जाएंगे इतने मैच

IPL Matches in Raipur : 13 साल बाद छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी, रायपुर में खेले जाएंगे इतने मैच

By Newsdesk Admin
14/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जनवरी। वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों (IPL Matches in Raipur) के बाद अब छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और बड़ी सौगात सामने आई है। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक बार फिर छत्तीसगढ़ लौटने जा रहा है। राजधानी रायपुर में पहली बार IPL के दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर दी है।

Contents
  • RCB मैनेजमेंट कर चुका है मैदान का निरीक्षण
  • 2013 में खेला गया था आखिरी IPL मुकाबला
  • BCCI के अधीन स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस
  • विराट कोहली को लाइव देखने की बढ़ी उम्मीद

मुख्यमंत्री साय ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सीईओ से मुलाकात हुई है। इस बैठक में रायपुर में दो IPL मैच आयोजित करने पर सहमति बनी है। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के साथ ही लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है और यह लगभग तय हो गया है कि छत्तीसगढ़ में IPL का रोमांच फिर से लौटेगा।

RCB मैनेजमेंट कर चुका है मैदान का निरीक्षण

सूत्रों के अनुसार, RCB टीम मैनेजमेंट पहले ही रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (IPL Matches in Raipur) का निरीक्षण कर चुका है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के साथ आवश्यक बातचीत भी पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब आयोजन को लेकर प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है।

2013 में खेला गया था आखिरी IPL मुकाबला

गौरतलब है कि रायपुर में आखिरी बार 2013 में IPL मैच खेला गया था। उस समय दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ था। इसके बाद से ही राज्य के क्रिकेट प्रेमी IPL की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होता नजर आ रहा है।

BCCI के अधीन स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस

रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (IPL Matches in Raipur) अब पूरी तरह बीसीसीआई (BCCI) के अधीन है और अंतरराष्ट्रीय मानकों की सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यही वजह है कि अब यहां IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट के आयोजन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

विराट कोहली को लाइव देखने की बढ़ी उम्मीद

यदि रायपुर में RCB के मुकाबले खेले जाते हैं, तो क्रिकेट प्रेमियों को विराट कोहली समेत पूरी स्टार टीम को एक्शन में देखने का सुनहरा मौका मिल सकता है। इस संभावित मौके को लेकर रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में IPL को लेकर उत्साह चरम पर है।

मुख्यमंत्री के इस ऐलान के साथ यह तय माना जा रहा है कि रायपुर एक बार फिर देश के प्रमुख क्रिकेट आयोजनों के नक्शे पर मजबूती से उभरेगा, और छत्तीसगढ़ के दर्शकों को IPL का लाइव रोमांच अपने ही शहर में देखने का अवसर मिलेगा।

आरटीई फीस बढ़ाने की मांग पर निजी स्कूल बंद, आंदोलन हुआ तेज
Higher Education Bilaspur : पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
Bijapur Naxal Encounter: इंद्रावती के जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एक नक्सली ढेर
Bride Baraat Wedding : दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे को विदा कर अपने घर ले गई, रो पड़ा दूल्हा
Major administrative reshuffle in Income Tax Department : 57 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले-नियुक्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Toll Plaza Cmplaints
Toll Plaza Cmplaints : तीन साल में 85 हजार से अधिक शिकायतें

Toll Plaza Cmplaints :मंत्रालय के अनुसार सभी टोल…

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?