CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Santaram Netam : अपने खेती अपने सेती…”: खेतों में पसीना बहाते दिखे पूर्व विधायक संतराम नेताम, बोले – आज भी मैं किसान हूं

Santaram Netam : अपने खेती अपने सेती…”: खेतों में पसीना बहाते दिखे पूर्व विधायक संतराम नेताम, बोले – आज भी मैं किसान हूं

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। राजनीति छोड़ने के बाद अक्सर नेता जनता से दूर चले जाते हैं, लेकिन केशकाल विधानसभा (Santaram Netam) क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम इन दिनों कुछ अलग ही मिसाल पेश कर रहे हैं।

Contents
  • युवाओं से की खेती अपनाने की अपील
  • एक अलग मिसाल

धूप भरे खेतों में झुककर धान की कटाई करते, हाथों में हंसिया लिए, कंधे पर धान के बोझे उठाते हुए जब वे दिखाई दिए, तो लोग ठिठककर देखने लगे। किसी को यकीन नहीं हुआ कि जो कभी विधानसभा में बहस किया करते थे, वो आज उसी मिट्टी में फिर से लौट आए हैं, जहां से उनका सफर शुरू हुआ था।

नेताम ने खुद थ्रेसर मशीन चलाकर धान (Santaram Netam) की मिंजाई भी की। खेत में मौजूद मजदूरों के साथ वे हंसी-मजाक करते दिखे। उनके चेहरे पर वही सहज मुस्कान थी, जो बताती है कि नेता होने के बावजूद वे अब भी ज़मीन से जुड़े किसान हैं।

“राजनीति में आने से पहले भी मैं खेती करता था और विधायक रहते हुए भी खेती से नाता कभी नहीं टूटा। आज भी मैं किसान हूं, यही मेरा पेशा है, यही मेरी पहचान है,”
— संतराम नेताम

उन्होंने बताया कि खेती ही उनकी पहली पाठशाला रही है, जिसने उन्हें मेहनत, धैर्य और जीवन का असली अर्थ सिखाया।

युवाओं से की खेती अपनाने की अपील

नेताम का मानना है कि आज की युवा पीढ़ी अगर आत्मनिर्भर बनना चाहती है, तो खेती-बाड़ी से बेहतर रास्ता कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में खेती को नया रूप देकर रोजगार के बड़े अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

जब उनसे पूछा गया कि एक पूर्व विधायक होकर भी वे खुद खेतों में काम क्यों कर रहे हैं, तो मुस्कुराते हुए बोले —

“अपने खेती अपने सेती।” उनका जवाब जितना सादा था, उतना ही गहरा भी।

एक अलग मिसाल

संतराम नेताम की यह सादगी और ज़मीन से जुड़ाव लोगों के बीच चर्चा का विषय (Santaram Netam) बन गई है। गांववालों का कहना है कि नेताम हमेशा से अपने क्षेत्र के किसानों के बीच रहते आए हैं। खेतों में उनकी मौजूदगी लोगों को यह एहसास दिला रही है कि असली नेता वही होता है जो जनता की तरह जीता है, जनता की तरह मेहनत करता है।

Raipur Sex Racket Exposed : रायपुर के महादेव घाट में हुई मारपीट के मामले में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
IHM Raipur Placement : डेढ़ साल की पढ़ाई और देशभर में नौकरी, युवाओं के लिए बड़ा अवसर
Mahtari Vandan Yojana Registration : महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन, इस तारीख को खुलेगा पोर्टल
भिलाई में युवक का रास्ता रोक शराब के लिए रूपये मांगने लगे बाइकर्स, नहीं देने पर चला दिया चाकू, जेब से निकाले 300 रूपये, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
हरियाणा में कौन-कौन विधायक बना मंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट, ये नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Facebook Marriage Promise Case
Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

Facebook Marriage Promise Case :पुलिस के मुताबिक, पूछताछ…

Woman Fired After Joining
Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !

Woman Fired After Joining :दावा है कि लंच…

AI Safety Rules Warning
AI Safety Rules Warning : AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी, विशेषज्ञों ने कहा- मजबूत नियम नहीं बने तो मानवता के लिए बढ़ सकता है खतरा

AI Safety Rules Warning :ऑस्ट्रेलिया में कई स्वास्थ्य…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी अनुमति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक…

Asian Games 2026 India Medals
Asian Games 2026 India Medals : एशियन गेम्स 2026: भारत के खाते में मेडल की झड़ी, स्कीट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2026 India Medals : भारत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?