CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Welfare Association : शिक्षक कल्याण संघ की सीएम से मुलाकात, 1998–99 एलबी संवर्ग के लिए पुरानी पेंशन की मांग

Teacher Welfare Association : शिक्षक कल्याण संघ की सीएम से मुलाकात, 1998–99 एलबी संवर्ग के लिए पुरानी पेंशन की मांग

By Newsdesk Admin
14/01/2026
Share
Teacher Welfare Association
Teacher Welfare Association

सीजी भास्कर 14 जनवरी। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात कर 1998–99 एलबी संवर्ग के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने (Teacher Welfare Association) की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की कि संबंधित शिक्षकों को देय तिथि से सकल लाभ सहित पुरानी पेंशन प्रदान की जाए।

Contents
  • सम्मानजनक पेंशन अधिकार का सवाल
  • ये वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 1998–99 में नियुक्त एलबी संवर्ग के शिक्षक अब सेवानिवृत्त हो रहे हैं और आगामी दस वर्षों में इस वर्ग के अधिकांश शिक्षक सेवा से मुक्त हो जाएंगे। वर्तमान व्यवस्था के तहत सेवानिवृत्त शिक्षकों को मात्र 2 से 3 लाख रुपये का एकमुश्त लाभ और 2000 से 3000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन मिल रही है, जो बढ़ती महंगाई में जीवनयापन के लिए अपर्याप्त है।

संघ ने कहा कि यह वर्ग वर्षों तक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ रहा है, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक (Teacher Welfare Association) असुरक्षा से जूझ रहा है। कई शिक्षक सम्मानजनक जीवन नहीं जी पा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय को सामाजिक न्याय और सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए शीघ्र निर्णय की मांग की।

सम्मानजनक पेंशन अधिकार का सवाल

संघ ने स्पष्ट किया कि यह मांग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा (Teacher Welfare Association) से जुड़ी है। यदि 1998–99 एलबी संवर्ग के शिक्षकों को देय तिथि से सकल लाभ सहित पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है, तो इससे हजारों शिक्षक परिवारों को स्थायी राहत मिलेगी और शिक्षा सेवा को सम्मानजनक समापन मिलेगा।

ये वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, प्रांतीय महासचिव देशनाथ पांडे, प्रांतीय सचिव नवीन चंद्राकर सहित विश्वनाथ प्रधान, यदुवेंद्र प्रताप कुशवाह, तुलसी राम साहू, हितेंद्र बघेल, धनेद्र तिवारी, गुलाब देवांगन, युजवेंद्र कुशवाहा, अनिल ढीढी, खेदुराम चंद्राकर, शिवनारायण तिवारी, पीतांबर बंजारा, अरविंद द्विवेदी, भुनेश्वर साहू, भरत कन्नौजे, भुवन कन्नौजे, डेगमन राजवाड़े सहित प्रदेश व जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IIT Bhilai Expansion : छत्तीसगढ़ को मिला विकास का नया आयाम, पीएम मोदी ने IIT भिलाई विस्तार को दी हरी झंडी
RSS Chief Mohan Bhagwat Raipur Visit: तीन दिन रायपुर में रहेंगे संघ प्रमुख, हिंदू सम्मेलन से युवा संवाद तक व्यस्त कार्यक्रम
Balodabazar Pension Camp : 27 जनवरी को लगेगा पेंशन-वेतन निर्धारण निराकरण शिविर, लंबित मामलों को मिलेगी राहत
गोंडा BJP अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पर एक्शन, पार्टी से निष्कासन पत्र जारी
Atal Shram Sashaktikaran Yojana : अटल श्रम सशक्तीकरण योजना: प्रवासी श्रमिकों के लिए पांच राज्यों में बनेगा ‘मोर चिन्हारी भवन’, 106 निजी अस्पतालों से अनुबंध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

CG Breaking 🔵 छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन चुनाव में एकता पैनल की एकतरफा लहर 🟢 कमल सोनी अध्यक्ष, एक वोट से हारे चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव प्रत्याशी 🔵 जेम्स एवं ज्वैलरी पार्क की फिर उठी मांग

23/06/2024
Teacher Suspension
छत्तीसगढ़शिक्षा

Teacher Suspension : शिक्षक ने क्लासरूम को बना लिया मदिरालय, रंगेहाथों पकड़ा गया, हुआ तत्काल सस्पेंड

26/06/2025
अन्यछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव एनसीसी प्रशिक्षकों और कैडेट सम्मान समारोह में हुए शामिल 🟠 पंडरिया विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए 5 निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी

19/06/2024
छत्तीसगढ़

Bijapur Encroachment Action: 120 घर टूटे, माओवादी पीड़ित होने के दावे पर प्रशासन और प्रभावित आमने-सामने

18/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?