CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Free Competitive Exam Coaching Raipur: रायपुर के युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका, बैंक–रेलवे–SSC की फ्री तैयारी; जानें आवेदन की आखिरी तारीख और शर्तें

Free Competitive Exam Coaching Raipur: रायपुर के युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका, बैंक–रेलवे–SSC की फ्री तैयारी; जानें आवेदन की आखिरी तारीख और शर्तें

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
Free Competitive Exam Coaching Raipur
Free Competitive Exam Coaching Raipur

सीजी भास्कर, 15 जनवरी । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे रायपुर और आसपास के युवाओं के लिए राहत (Free Competitive Exam Coaching Raipur) भरी खबर है। राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में अब प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी पूरी तरह निःशुल्क कराई जाएगी। बैंकिंग, रेलवे, एसएससी और छत्तीसगढ़ व्यापम से जुड़ी परीक्षाओं के लिए यह सुविधा राजीव युवा उत्थान योजना के तहत शुरू की गई है।

Contents
  • कुल 100 सीटें, महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण
  • चयन कैसे होगा
  • उम्र सीमा और पात्रता की शर्तें
  • इन दस्तावेजों के बिना आवेदन अधूरा
  • कहां करें आवेदन

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 22 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कुल 100 सीटें, महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण

योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुल 100 सीटें निर्धारित (Free Competitive Exam Coaching Raipur) की गई हैं। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 30 सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 सीटें और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं।

हर वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित रखी गई हैं, ताकि छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में प्रोत्साहन मिल सके। चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ-साथ हर माह ₹1000 की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

चयन कैसे होगा

अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की तिथि और अन्य दिशा-निर्देश आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे।

उम्र सीमा और पात्रता की शर्तें

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना जरूरी है।

योजना का लाभ शासकीय सेवा में कार्यरत व्यक्ति नहीं ले (Free Competitive Exam Coaching Raipur) सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी या उसके माता-पिता की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इन दस्तावेजों के बिना आवेदन अधूरा

आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा।

कहां करें आवेदन

आवेदन पत्र अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर रायपुर (पुराना कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति विकास / डॉ. अंबेडकर छात्रावास भवन) में या सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, कलेक्टर परिसर रायपुर, कक्ष क्रमांक 40 में कार्यालयीन समय के दौरान जमा किए जा सकते हैं।

Congress Protest : महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना, बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Big revelation in the death of a B.Tech student : सोडियम सायनाइड सेवन की पुष्टि, दो पर केस दर्ज
Mahtari Vandan Yojana : 1.55 लाख नाम कटे, विधानसभा में जमकर हंगामा
सहायक शिक्षकों की परीक्षा के बीच काउंसलिंग, संघ ने मांगा समय; सांसद से मुलाकात
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Central Jail Video Case
Central Jail Video Case : बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों का VIDEO बनाने पर विवाद, प्रहरी से मारपीट

Central Jail Video Case :जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी…

Gold Price Jewelry Trend
Gold Price Jewelry Trend : महंगे सोने ने बदला ट्रेंड, हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Gold Price Jewelry Trend :आने वाले दिवाली और…

Sarva Pitru Amavasya 2026 : सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 चीजों का दान माना जाता है शुभ, पितरों का मिलता है आशीर्वाद

Sarva Pitru Amavasya 2026 : मान्यता के अनुसार, इस…

Raipur Garba
Raipur Garba : गरबा आयोजनों को लेकर बजरंग दल ने रखीं 14 मांगें, सुरक्षा से लेकर धार्मिक मर्यादा तक पर जोर

नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर रायपुर में…

Korba Land Fraud
Korba Land Fraud : एक ही जमीन का दो लोगों से सौदा, 7 लाख की ठगी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में जमीन से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?