CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Arun Sao Statement : कांग्रेस पार्टी अपने मूल कार्य में लगी, धान खरीदी पर फैला रही भ्रम : अरुण साव

Arun Sao Statement : कांग्रेस पार्टी अपने मूल कार्य में लगी, धान खरीदी पर फैला रही भ्रम : अरुण साव

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
Arun Sao Statement
Arun Sao Statement

सीजी भास्कर, 15 जनवरी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव (Arun Sao Statement) ने आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस धान खरीदी को लेकर लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि राज्य सरकार किसानों से नियमित रूप से धान की खरीदी कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी पात्र किसानों से पात्रता अनुसार एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार के संशय में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। यह किसान हितैषी सरकार है, जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों को ठगने और धोखा देने का काम किया है।

Contents
  • साय सरकार में सांय-सांय बस्तर बदल रहा है
  • प्रदेश की लगभग सड़कों के मरम्मत कार्य पूर्ण
  • परिवारवादी कांग्रेस में कोई अध्यक्ष बने आउटपुट ज़ीरो मिलेगा

साय सरकार में सांय-सांय बस्तर बदल रहा है

उप मुख्यमंत्री श्री साव (Arun Sao Statement) ने कहा कि साय सरकार में अब बस्तर बदल रहा है। बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने पंजीयन कराया। कई गांवों और बूथों में पहली बार मतदान हुआ तथा अनेक गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पहले सुदूर इलाकों में सड़क निर्माण सुरक्षा बलों के बिना संभव नहीं था, लेकिन अब नक्सलवाद के कमजोर होने से लोक निर्माण विभाग और पंचायत विभाग बिना सुरक्षा बल के भी सड़क निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बस्तर में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार होगा। सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास का मार्ग है। सड़क बनने से बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य मूलभूत सुविधाएं आम लोगों तक पहुंचेंगी। बस्तर में तेज गति से विकास एक शुभ संकेत है।

प्रदेश की लगभग सड़कों के मरम्मत कार्य पूर्ण

श्री साव (Arun Sao Statement) ने कहा कि राज्य में अधिकांश सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। कांग्रेस धरातल पर जाकर देखे, केवल बयानबाजी करने से कुछ नहीं होगा। पहले सड़क मरम्मत का काम जून तक चलता था, लेकिन अब दिसंबर-जनवरी तक ही अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए हैं। साय सरकार में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को पर्याप्त स्वीकृति दी गई है और हर जिले में विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। राजधानी, न्यायधानी, बस्तर और अन्य क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए मुख्यमंत्री लगातार योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। यह एक संवेदनशील सरकार है, जो तेज गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

परिवारवादी कांग्रेस में कोई अध्यक्ष बने आउटपुट ज़ीरो मिलेगा

श्री साव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी एक परिवार तक सीमित पार्टी बनकर रह गई है। आपसी लड़ाई के कारण कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों को नुकसान पहुंचाया है। कर्नाटक सहित अन्य राज्यों की जनता इसके परिणाम भुगत रही है। कोई भी पदाधिकारी बन जाए, कांग्रेस को कुछ फायदा होने वाला नहीं है। वहीं ज्वेलरी दुकान में बिना बुर्का के प्रवेश को लेकर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय सराफा एसोसिएशन का है। कांग्रेस को इस विषय में एसोसिएशन से चर्चा करनी चाहिए।

Bihar Assembly Election 2025 : दो चरणों में होगी वोटिंग, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को आएगा नतीजा
Ganga Expressway Politics : BJP के लिए ‘गेमचेंजर’ बन सकता है गंगा एक्सप्रेसवे, चुनावी रणनीति को देगा नई रफ्तार
Kedar Kashyap Statement on Congress : भूपेश के आरोपों पर केदार कश्यप का जवाब
Panchayati Raj Day Raipur : सीएम साय बोले- पंच और सरपंच के अनुभव ने ही मुझे मुख्यमंत्री बनाया
BJP President : बीजेपी के नवनियुक्त कार्यकारी और मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावी राज्यों के दौरे पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?