CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy Procurement Scam : धान खरीदी में बड़ा खेल उजागर, 31 कर्मचारी निलंबित, 3 पर एफआईआर, एक बर्खास्त

Paddy Procurement Scam : धान खरीदी में बड़ा खेल उजागर, 31 कर्मचारी निलंबित, 3 पर एफआईआर, एक बर्खास्त

By Newsdesk Admin
16/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जनवरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (Paddy Procurement Scam) को पारदर्शी बताने वाले सरकारी दावों की एक बार फिर पोल खुल गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के दौरान सामने आई व्यापक अनियमितताओं ने यह साफ कर दिया है कि सरकारी सिस्टम भीतर तक सड़ चुका है। हालात इतने गंभीर पाए गए कि राज्य सरकार को 38 कर्मचारियों पर कार्रवाई करनी पड़ी, जिनमें 31 को निलंबित किया गया, तीन पर एफआईआर दर्ज हुई, एक कर्मचारी को बर्खास्त किया गया, दो को सेवा से पृथक और एक को कार्य से पृथक किया गया है।

Contents
  • अनियमितताओं की लंबी फेहरिस्त
  • जिला-जिला फैली गड़बड़ी
  • कार्रवाई या नुकसान की लीपापोती?

यह कार्रवाई प्रदेश के 12 जिलों दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, जगदलपुर, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार-भाटापारा—में की गई है। सवाल यह है कि अगर सिस्टम मजबूत होता, तो इतनी बड़ी गड़बड़ी आखिर कैसे पनपती?

अनियमितताओं की लंबी फेहरिस्त

खाद्य विभाग के निरीक्षण और पर्यवेक्षण में स्कंध में कमी के 5 मामले, स्कंध अधिक एवं अव्यवस्थित स्टेकिंग के 3 मामले, नीति व कार्य-निर्देशों के उल्लंघन के 4 मामले, अमानक धान खरीदी के 5 मामले, धान खरीदी में सीधी अनियमितता के 11 मामले, अवकाश के दिन खरीदी के 3 मामले सामने आए। इसके अलावा फर्जी खरीदी, टोकन अनियमितता, बिना आवक पर्ची खरीदी, किसानों से अवैध वसूली, बारदाना वितरण में गड़बड़ी और अव्यवस्था के कई मामले उजागर हुए। ये आंकड़े बताते हैं कि (Paddy Procurement Scam) केवल कुछ कर्मचारियों की गलती नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की नाकामी का नतीजा है।

जिला-जिला फैली गड़बड़ी

दुर्ग जिले में स्कंध गड़बड़ी पाए जाने पर झीट, गोढ़ी, खिलोराकला, कन्हारपुर, ठेंगाभाट और मुरमुंदा उपार्जन केंद्रों के प्रभारी निलंबित किए गए।
बेमेतरा में अमानक और फर्जी धान खरीदी पर कई सहायक प्रबंधक और फड़ प्रभारी निलंबित हुए, जबकि मऊ केंद्र के सहायक प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
कबीरधाम में स्कंध कमी और बारदाना वितरण की गड़बड़ी पर निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई हुई।

बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, जगदलपुर, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार-भाटापारा हर जिले में कहीं अमानक धान, कहीं टोकन घोटाला, कहीं अवैध वसूली तो कहीं सीधे धान गायब होने के मामले सामने आए। महासमुंद और बिलासपुर में तो एफआईआर तक दर्ज करनी पड़ी।

कार्रवाई या नुकसान की लीपापोती?

सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि कार्रवाई कर दी गई, लेकिन असली सवाल यह है कि जब (Government Negligence) इतनी साफ नजर आ रही है, तब जवाबदेही केवल निचले कर्मचारियों तक ही क्यों सीमित है? क्या यह संभव है कि इतने जिलों में एक साथ गड़बड़ी हो और उच्च स्तर के अधिकारी अनजान रहें? क्या किसानों के हक के धान की इस लूट में सिर्फ समिति प्रबंधक और ऑपरेटर ही जिम्मेदार हैं? धान खरीदी जैसे संवेदनशील और करोड़ों रुपये के सिस्टम में यह कार्रवाई बताती है कि सरकारी नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था पूरी तरह फेल रही है। अब देखना यह है कि यह कार्रवाई वास्तव में सुधार की शुरुआत है या फिर कुछ कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े सिस्टम को बचाने की एक और कोशिश।

Youth Congress protests in Bhilai : शराब दुकान के विरोध में पुलिस से धक्का-मुक्की
पुलिस मुखबिरी के शक नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या, एक माओवादी ने हाल ही में किया था सरेंडर
Chhattisgarh Assembly Protest : ‘G RAM G’ पर सियासी संग्राम: विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव ठुकराया गया, कांग्रेस ने किया वॉकआउट
Padma Shri Award Chhattisgarh : पद्म पुरस्कार 2026 में छत्तीसगढ़ की तीन हस्तियों को राष्ट्रीय सम्मान
Gyaneshwari Yadav Silver Medal  :  राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत, संघर्ष की कहानी ने दिल जीता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही, ऐसे आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड; जानें क्या है ग्लेशियर कॉलैप्स

Nepal Flash Flood : नेपाल पर्यटन बोर्ड ने…

Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता
Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर…

Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

बारिश के बाद रायपुर-ओडिशा मार्ग (Raipur Odisha Road)…

Dengue in Children
Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल

डेंगू में बच्चों का बुखार उतरने पर माता-पिता…

IOCL Executive Recruitment 2026
IOCL Executive Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल में 470 पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL Executive Recruitment 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?