CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Manoj Tiwari House Theft : डुप्लीकेट चाबियों से खुला सांसद का घर, आलमारी से 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया पूर्व कर्मचारी

Manoj Tiwari House Theft : डुप्लीकेट चाबियों से खुला सांसद का घर, आलमारी से 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया पूर्व कर्मचारी

By Newsdesk Admin
18/01/2026
Share
Manoj Tiwari House Theft
Manoj Tiwari House Theft

सीजी भास्कर, 18 जनवरी। दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari House Theft) के मुंबई स्थित आवास में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित उनके फ्लैट से नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिसे दो साल पहले नौकरी से निकाला गया था।

Contents
  • पूर्व कर्मचारी पर चोरी का आरोप, मैनेजर ने दर्ज कराई FIR
  • CCTV अलर्ट से खुला चोरी का राज
  • पहले भी गायब हो चुके थे 4.40 लाख रुपये

यह घटना  (Manoj Tiwari House Theft) मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित शास्त्री नगर के सुंदरबन अपार्टमेंट की है, जहां मनोज तिवारी का फ्लैट मौजूद है। चोरी की कुल रकम 5.40 लाख रुपये बताई जा रही है, जो बेडरूम में रखी आलमारी से गायब हुई।

पूर्व कर्मचारी पर चोरी का आरोप, मैनेजर ने दर्ज कराई FIR

मामले में मनोज तिवारी के लंबे समय से मैनेजर रहे प्रमोद जोगिंदर पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। प्रमोद पांडे बीते 20 वर्षों से मनोज तिवारी के साथ काम कर रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे करीब दो साल पहले नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी के पास घर, बेडरूम और आलमारी की डुप्लीकेट चाबियां मौजूद थीं।

CCTV अलर्ट से खुला चोरी का राज

दिसंबर 2025 में सांसद के घर के अंदर CCTV कैमरे लगाए गए थे। 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे एक CCTV अलर्ट मिला, जिसमें घर के अंदर संदिग्ध गतिविधि रिकॉर्ड हुई। फुटेज की जांच में साफ दिखा कि पूर्व कर्मचारी ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है।

CCTV फुटेज में आरोपी को डुप्लीकेट चाबियों की मदद से घर में प्रवेश करते और आलमारी खोलते हुए देखा गया। पुलिस के मुताबिक, उसी रात आरोपी ने करीब 1 लाख रुपये नकद चुरा लिए।

पहले भी गायब हो चुके थे 4.40 लाख रुपये

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जून 2025 में इसी आलमारी से 4.40 लाख रुपये पहले ही गायब हो चुके थे, लेकिन उस समय चोर की पहचान नहीं हो पाई थी। अब CCTV फुटेज के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों घटनाओं के पीछे वही आरोपी शामिल था। पुलिस ने CCTV सबूतों के आधार पर आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात कबूल कर ली। इसके बाद अंबोली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

महादेव सट्टा ऐप में संलिप्त दुर्ग पुलिस का एक और सिपहिया सहदेव पुलिस सेवा से बर्खास्त, एसबीआई एकाउंट में बड़े लेन-देन का हुआ था खुलासा
Bastar Tiger Poaching Case : जंगल का रखवाला ही बना शिकारी, बस्तर में बाघ-तेंदुए की दर्दनाक मौत-डिप्टी रेंजर गिरोह में शामिल
IB अधिकारी और बहन की संदिग्ध मौत: सल्फास खाकर किया सुसाइड…
Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू
Bhilai Fake Police Thar : “पुलिस” लिखी थार से दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, वाहन जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?