CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 790 पन्नों की चार्जशीट में खुला सोनम और राज का राज़, राजा रघुवंशी मर्डर केस में SIT का बड़ा खुलासा

790 पन्नों की चार्जशीट में खुला सोनम और राज का राज़, राजा रघुवंशी मर्डर केस में SIT का बड़ा खुलासा

By Newsdesk Admin
06/09/2025
Share

मेघालय: चर्चित कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में बड़ा मोड़ आ गया है। विशेष जांच दल (SIT) ने महीनों की तफ्तीश के बाद शुक्रवार को अदालत में 790 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी। यह चार्जशीट सोहरा सब-डिवीजन स्थित प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश की गई।

Contents
  • पत्नी और प्रेमी पर हत्या की साजिश का आरोप
    • तीन और आरोपियों पर होगी सप्लीमेंट्री चार्जशीट
    • देशभर में सुर्खियों में आया केस

पत्नी और प्रेमी पर हत्या की साजिश का आरोप

जांच में सामने आया कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। इस प्लान को अंजाम देने में आकाश राजपूत, आनंद कुरमी और विशाल सिंह चौहान ने भी साथ दिया। सभी आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस ने इनके खिलाफ हत्या (धारा 103(1) BNS), सबूत नष्ट करने (धारा 238(a) BNS) और आपराधिक साजिश (धारा 61(2) BNS) के तहत मामला दर्ज किया है।

तीन और आरोपियों पर होगी सप्लीमेंट्री चार्जशीट

एसआईटी ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद तीन अन्य सह-आरोपियों – प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, मकान मालिक लोकेन्द्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर अहिरवार – के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की जाएगी। इन तीनों पर सबूत छिपाने और मिटाने का आरोप है। फिलहाल ये जमानत पर बाहर हैं।

देशभर में सुर्खियों में आया केस

यह मर्डर केस इसलिए सुर्खियों में आया क्योंकि राजा रघुवंशी की हत्या उनकी शादी के कुछ ही दिन बाद हनीमून ट्रिप के दौरान हुई थी। 

11 मई को सोनम और राजा का विवाह हुआ था और 20 मई को दोनों मेघालय पहुंचे थे। तीन दिन बाद दोनों लापता हो गए। इसके बाद 2 जून को सोहरा के वेइसाडोंग झरने के पास घाटी से राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

जांच में सामने आया कि सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा और उसके साथियों की मदद से पति की हत्या करवाई। पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।
Deepak Baij Kavasi Lakhma Jail Visit: जेल में बंद कवासी लखमा से मिले दीपक बैज
Bhilai News : फ्रूट व्यवसायी और उसके बेटे से जमकर मारपीट, कपड़े भी फाड़े, महिला समेत अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज
Supreme Court Verdict India : संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत: नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट की अंतिम मुहर, वर्षों की कानूनी लड़ाई का हुआ अंत
बीबी से शराब पीने के लिए पति ने मांगा रूपया, नहीं देने पर 60 फुट ऊंचे टावर पर जा चढ़ा, बोला – “रूपया दे वरना कूद जाऊंगा” पढ़िए शराब के लिए छत्तीसगढ़ के इस जिले का हाईवोल्टेज ड्रामा
‘waqf बिल का समर्थन करने पर मिल रहीं धमकियां, लेकिन मैं डरने वाला नहीं’, बोले शाहनवाज हुसैन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?