CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Horticulture Farming Success Story : धान छोड़ टमाटर की खेती अपनाई, लाखों की कमाई कर बना किसानों के लिए मिसाल

Horticulture Farming Success Story : धान छोड़ टमाटर की खेती अपनाई, लाखों की कमाई कर बना किसानों के लिए मिसाल

By Newsdesk Admin
18/01/2026
Share
Horticulture Farming Success Story
Horticulture Farming Success Story

सीजी भास्कर, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन की किसान-हितैषी योजनाएं अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। इसका सशक्त उदाहरण राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम लाममेटा के प्रगतिशील किसान त्रवेंद्र साहू हैं, जिन्होंने पारंपरिक धान की खेती से हटकर उद्यानिकी फसलों (Horticulture Farming Success Story) की ओर कदम बढ़ाया और उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

धान की खेती में सीमित मुनाफे को देखते हुए त्रवेंद्र साहू ने फसल विविधीकरण का निर्णय लिया। उन्होंने शासन की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ उठाते हुए धान के स्थान पर टमाटर की खेती शुरू की। इस योजना के तहत उन्हें लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने 1.5 एकड़ भूमि में मल्चिंग पद्धति के माध्यम से टमाटर की उन्नत खेती की शुरुआत की।

उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में उन्होंने ड्रिप सिंचाई प्रणाली, उन्नत किस्म के पौधे, संतुलित उर्वरक और कीटनाशकों का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया। आधुनिक तकनीकों के समुचित प्रयोग से फसल की गुणवत्ता के साथ-साथ उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जिससे उनकी मेहनत रंग लाई।

इस वर्ष टमाटर की बंपर पैदावार ने किसान त्रवेंद्र साहू की आर्थिक तस्वीर पूरी तरह बदल दी। अब तक वे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के टमाटर की बिक्री कर चुके हैं, जिसमें से उन्हें लगभग 7 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है। वर्तमान समय तक वे लगभग 1000 कैरेट टमाटर बाजार में बेच चुके हैं।

उनके खेत में उगाई गई ‘परी’ किस्म के टमाटर की बाजार में विशेष मांग रही, जिसके कारण उन्हें बेहतर दाम मिले। उच्च गुणवत्ता और आकर्षक आकार के कारण यह टमाटर न केवल स्थानीय बाजारों में, बल्कि राजनांदगांव मंडी के माध्यम से नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों तक भेजे जा रहे हैं।

फिलहाल भी उनके खेतों में टमाटर की तुड़ाई का कार्य जारी है और अनुमान है कि मार्च माह तक उत्पादन बना रहेगा, जिससे आय में और बढ़ोतरी होगी। किसान त्रवेंद्र साहू का कहना है कि धान की तुलना में उद्यानिकी फसल अपनाना उनके लिए कहीं अधिक लाभकारी सिद्ध हुआ है। शासन की योजनाओं, तकनीकी सहयोग और अनुदान ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है।

उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और सब्जी व उद्यानिकी फसलों की ओर रुख करें। इससे कम भूमि में अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी संभव है।

शासन द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन राशि, तकनीकी सहायता और बाजार तक सीधी पहुंच यह साबित करती है कि फसल विविधीकरण के जरिए किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। त्रवेंद्र साहू की यह सफलता आज पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुकी है।

CRPF Jawaan Suicide Border: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को मारी गोली
आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर रायपुर पहुंचा, शहर में छाया मातम
Diesel Theft : रात के अंधेरे में ट्रकों से उड़ाते थे डीजल, पुलिस ने खोला संगठित गिरोह का राज
CG News: रायपुर, कोरबा, बिलासपुर में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर 🔵 छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में और भी बहुत कुछ
Bilaspur Stunt Video : चलती कार में स्टंट पर हाई कोर्ट सख्त, SSP से मांगा हलफनामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

घर में सफाई करते समय कोबरा ने डसा, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो सांप लाने को कहा

कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर के…

Sawan Somwar
Sawan Somwar : सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

सावन के आखिरी सोमवार पर छत्तीसगढ़ में शिवभक्ति…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : पीएम आवास पर बहस को तैयार भूपेश बघेल, बोले- विजय शर्मा समय और जगह तय कर लें

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को…

Bachpan Series
Bachpan Series : बचपन के खेलों में फिर दिखी पुरानी मस्ती, 25 से 65 वर्ष तक के सदस्यों ने उम्र भूलकर खेली बचपन सीरीज

उम्र भले ही बढ़ गई हो, लेकिन बचपन…

Cloth Store Fire
Cloth Store Fire : क्लॉथ स्टोर बना आग का गोला, त्योहार से पहले लाखों के कपड़े राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

त्योहार की तैयारी के बीच कसडोल के एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?