CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korea Football Tournament Controversy : फुटबॉल समापन में अश्लीलता, रोजगार सहायक पर गिरी कार्रवाई

Korea Football Tournament Controversy : फुटबॉल समापन में अश्लीलता, रोजगार सहायक पर गिरी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
25/01/2026
Share
Korea Football Tournament Controversy
Korea Football Tournament Controversy

सीजी भास्कर, 25 जनवरी। कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह विवादों में घिर (Korea Football Tournament Controversy) गया है। प्रतियोगिता के बाद स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य और आपत्तिजनक गतिविधियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक जिंदर सोनवानी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, समापन समारोह में जनप्रतिनिधि और स्थानीय पदाधिकारी बतौर अतिथि शामिल हुए थे। उनके कार्यक्रम स्थल से जाने के बाद देर रात ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ के नाम पर फिल्मी गानों पर डांस पार्टी आयोजित की गई। इस दौरान खुलेआम अश्लील नृत्य और पैसे उड़ाने के दृश्य सामने आए, जिनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए कोरबा से एक नाचा पार्टी को बुलाया (Korea Football Tournament Controversy) गया था, जिस पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आयोजन से जुड़े नियमों के उल्लंघन और आचार संहिता की अनदेखी की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर रोजगार सहायक जिंदर सोनवानी को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि सार्वजनिक और शैक्षणिक परिसरों में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

बड़ी खबर : 250 से अधिक इंकम टैक्स अफसरों का ट्रांसफर 🟣 छत्तीसगढ़ के मुख्य आयकर आयुक्त उड़ीसा गए 🔵 सभी अफसरों को 12 तक ज्वाईन करने आदेश
Raipur Placement Camp: मूकबधिर दिव्यांग युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 9 मार्च को रायपुर में लगेगा विशेष प्लेसमेंट कैम्प
Elephant Calf Death : 17 दिन में 3 हाथी शावकों की मौत से हड़कंप, जंगल में उतरे ड्रोन और ट्रैप कैमरे
Fulbasan Yadav : फुलबासन यादव मामले के बाद सीधे सक्रिय हुए मुख्यमंत्री, फोन कर जाना हाल और दिए सख्त निर्देश
ACC कॉलोनी में एक ही रात 12 घरों में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Vehicle Theft Case
Bhilai Vehicle Theft Case : शिव महापुराण कथा में वाहन चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया चोरी

Bhilai Vehicle Theft Case : भीड़भाड़ वाले कथा…

BJP Leader Fight Video
BJP Leader Fight Video : चोरी के विवाद में भाजपा नेत्री से मारपीट, युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO वायरल

BJP Leader Fight Video : पुलिस ने दोनों…

Bhojraj Nag Rain Statement
Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज

Bhojraj Nag Rain Statement :सांसद ने दावा किया…

Bilaspur Custody Death Case
Bilaspur Custody Death Case : कस्टडी मौत मामले में CBI ने दर्ज की हत्या की FIR

Bilaspur Custody Death Case :कोर्ट ने कहा है…

18 साल बाद शिक्षिका को नौकरी से हटाना हाईकोर्ट ने बताया अवैध, राजकुमार कॉलेज को बहाली और ब्याज सहित वेतन देने का आदेश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर के राजकुमार कॉलेज की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?