CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : अब घर बैठे ले सकेंगे 27 सेवाओं का लाभ, Deputy CM अरूण साव कल नवगठित 4 नगर पालिकाओं में “मोर संगवारी” योजना का करेंगे विस्तार

CG News : अब घर बैठे ले सकेंगे 27 सेवाओं का लाभ, Deputy CM अरूण साव कल नवगठित 4 नगर पालिकाओं में “मोर संगवारी” योजना का करेंगे विस्तार

By Newsdesk Admin
28/07/2024
Share
Oplus_131072

मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, पंडरिया और लोरमी में मिलेगा ’’मोर संगवारी’’ योजना का लाभ

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव 29 जुलाई को राज्य की चार नवगठित नगर पालिकाओं मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में “मोर संगवारी” योजना का विस्तार करेंगे। वे इस दिन लोरमी के मानस मंच में आयोजित कार्यक्रम में चारों नई नगर पालिकाओं में योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

आपको बता दें कि शहरी नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने कार्यक्रम में मोर संगवारी अपांइटमेंट मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा। मोर संगवारी सेवा के अंतर्गत नागरिकों के लिए चैट बोट की सुविधा वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही तत्काल अपांइटमेंट लिए जाने और मुहैया कराई जा रही सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज संबंधी सभी जानकारियां भी प्रदान की जाएगी। शासकीय कार्यालयों से नागरिक सेवाएं घरों तक पहुंचाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में चरणबद्ध रूप से “मोर संगवारी” योजना का विस्तार किया जा रहा है।

राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय ने बताया कि आमजनों तक शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने के लिए राज्य में मोर संगवारी योजना संचालित की जा रही है। इसमें 27 तरह की सेवाएं नागरिकों को बिना किसी व्यवधान और कार्यालय जाए बिना उपलब्ध कराई जा रही है। सरकारी दस्तावेज बनवाने की यह घर पहुंच सेवा वर्तमान में प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों, 44 नगर पालिकाओं तथा दो नगर पंचायतों अंबागढ़ चौकी और गौरेला में संचालित की जा रही है। मोर संगवारी के अंतर्गत विभिन्न विभागों की 27 प्रकार की शासकीय सेवाएं जैसे राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि सेवाओं के लिए टोल-फ्री नंबर 14545 जारी किया गया है। ये सेवाएं सभी कार्य दिवसों में प्रातः आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक संचालित की जा रही हैं।

Agriculture Advisory Dantewada : शीतलहर से फसलों और सब्जियों के बचाव के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Green Eco-friendly Fireworks : धमतरी से देशभर में गूंजेगी ग्रीन आतिशबाजी, दिवाली होगी स्वच्छ और सुरक्षित
खबर भिलाई की : महिला अधिवक्ता से facebook फ्रेंड ने की 37 लाख रुपए की ठगी, बैंक मैनेजर से चर्चा एवं RBI का letter दिखा लिया विश्वास में, भिलाई नगर थाने में FIR दर्ज
भिलाई ग्रीन वैली गार्ड के परिजनों को मानदेय से MLA रिकेश ने दी आर्थिक मदद, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पत्नी-बेटे की नौकरी में भी करेंगे पहल
Mental Hospital Suicide: सेंदरी मानसिक चिकित्सालय के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shiv Sena
Shiv Sena : उद्धव की सेना में बढ़ती नाराजगी के पीछे क्या है वजह, बयानबाजी से और गरमाया सियासी माहौल

सीजी भास्कर, 18 जून। महाराष्ट्र की राजनीति में…

20 रुपये ज्यादा वसूले, पड़ गए लाखों के चक्कर में: कोर्ट ने ठोका ₹10 लाख का जुर्माना

किसी भी सामान को खरीदते समय पैकेट पर…

Bilaspur traffic enforcement campaign : 100 से अधिक ऑटो चालकों पर कार्रवाई

Bilaspur traffic enforcement campaign

Preity Zinta Deepfake Lawsuit
Preity Zinta Deepfake Lawsuit : प्रीति जिंटा को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत

सीजी भास्कर, 18 जून : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और…

Dial 112 constable attacked in Bilaspur : नशे में धुत युवक ने डंडे से फोड़ा सिर

Dial 112 constable attacked in Bilaspur

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?