CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कवर्धा में पुलिस दरवाजा तोड़ घर में घुसी, बेल्ट पट्टे से महिलाओं को घसीट कर पीटा गया है, केंद्रीय जेल दुर्ग पहुंच महिला आयोग अध्यक्ष ने 33 महिलाओं का दर्ज किया बयान, कहा – “मुझे नहीं लगता कि मजिस्ट्रियल जांच से कुछ होगा”

कवर्धा में पुलिस दरवाजा तोड़ घर में घुसी, बेल्ट पट्टे से महिलाओं को घसीट कर पीटा गया है, केंद्रीय जेल दुर्ग पहुंच महिला आयोग अध्यक्ष ने 33 महिलाओं का दर्ज किया बयान, कहा – “मुझे नहीं लगता कि मजिस्ट्रियल जांच से कुछ होगा”

By Newsdesk Admin
21/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। कवर्धा मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने लेडी डॉक्टर और तहसीलदार की उपस्थिति में आज दुर्ग केंद्रीय जेल पहुंच कर आरोपी बनाई गई 33 महिला कैदियों का बयान लिया है।

⭕ गवर्नमेंट डॉक्टर फेवर में बयान नहीं देते हैं या पलट जाते तो दिक्कत होगी….

दुर्ग में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने बताया कि मैंने डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को बाकायदा ऑफिशियल चिट्ठी भिजवाई थी अपने सचिव के माध्यम से और उनको भी डीजी जेल ने फोन पर इंस्ट्रक्शन दिया था, वह अपनी ड्यूटी से बंधे हुए थे तो उनका कहना था कि मुझे स्पष्ट इंस्ट्रक्शंस नहीं है। मैंने पत्र में लिखा था कि मैं एक अधिवक्ता, एक डॉक्टर और एक एक्सपर्ट के साथ अंदर जाऊंगी क्योंकि महिलाओं की चोटों का उल्लेख आया था सोशल मीडिया में वायरल था और मैं यदि गवर्नमेंट डॉक्टर के साथ जाती हूँ और कल को गवर्नमेंट डॉक्टर फेवर में बयान नहीं देते हैं या पलट जाते हैं या मेरे की गई जांच का विरोध कर देते हैं तो मेरे पास से कोई प्रूफ नहीं होता इसलिए मैं अपनी तैयारी से आई थी।

⭕ पूरी तैयारी से आई हूं, कोई भी महिला ऐसी नहीं जिसके शरीर पर चोट न हो….

राज्य आयोग अध्यक्ष किरणमयी ने बताया कि दुर्ग जेल के भीतर जाने के लिए उन्होंने पहले तो मना किया और बाद में फिर मुझे जाने दिया और बाद में जब देखा कि काम काफी है तो उन्होंने अधिवक्ता को अंदर आने की परमिशन दी। हम दोनों ने बैठ कर वहां पर सब के बयान लिए हमारे साथ तहसीलदार क्षमा यदु और डॉक्टर भी मौजूद रहीं। लेडी डॉक्टर और तहसीलदार हम सब एक बंद कमरे में बैठे थे, जहां एक-एक करके हमने सभी महिला बंदियों को बुलाया और उनकी जांच भी की और उनके बताए गए बयानों को लिखा है और इन सब बयानों के आधार पर यह बात तो साबित होती है कि सभी महिला बंदी, कोई भी महिला बंदी ऐसी नहीं है जिसके शरीर पर चोट के निशान न हों। किसी के शरीर में कम तो किसी को बहुत ज्यादा है‌।

⭕ जिन महिलाओं को स्वेलिंग है उनका एक्स-रे कराने दिया इंस्ट्रक्शन….

श्रीमती नायक ने बताया कि हमने यहां पर जो जेल के अंदर डॉक्टर आए थे, उनको बाद में इंस्ट्रक्शन दिया है कि जिनके घुटने पर और बाकी जगह पर स्वेलिंग हैं, उनका आप एक्सरे कराएं और जेल में उनके साथ कोई दुर्व्यवहार मारपीट नहीं हुआ और उनका इलाज हो रहा है इसलिए कई लोगों के निशान मिटने की कगार पर भी हैंं। अब बाकी मैं डिटेल रिपोर्ट ऑनरेबल गवर्नर को और चीफ जस्टिस भेजूंगी। क्योंकि इनके कुछ टेक्निकल लीगल इश्यू हैं और इसलिए उन सारी चीजों को मैं ओपन नहीं कर पाऊंगी।

⭕ पुलिस ब्रूटेलिटी तो जबरदस्त हुई है, सबके बयानों से यह बात आई है…

किरणमयी ने कहा कि जो बेसिक जानकारी मीडिया को देना जरूरी समझती हूं, वह यह है कि पुलिस ब्रूटेलिटी तो जबरदस्त हुई है, सबके बयानों से यह बात आई है और रात के 12 बजे के लगभग सबके घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस घुसी है और खिंच खिंच कर घसीट कर निकाला है, मारा है महिलाओं को और उसके रेंगाखार थाने में भी उनको, किसी को डंडे से किसी को बेल्ट से किसी को पट्टे से मारा है और उसके निशान भरपूर अभी भी भरे हुए हैं। 16 तारीख की घटना है और आज 21 तारीख लगभग छह दिन होने जा रहे हैं।

⭕ बेटे के अंतिम संस्कार में मां को किस प्रोसीजर के तहत निकाल ले गए….

श्रीमती नायक ने कहा कि ताज्जुब की बात है जो एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसका गांव में मृतक की मां ने अपना बयान दिया था, वो लेडी आज भी है। उसने बताया कि जब बेटे की मृत्यु हो गई थी तो उसे जेल से ले गए थे अंतिम संस्कार के लिए और उसके बाद फिर उसको उसी दिन जेल पर ले आए। ये किस प्रोसीजर के तरफ से लाए हैं यह थोड़ा सा मुझे भी समझना पडे़गा क्योंकि बेल तो हुई नहीं थी फिर उसको किस बिनाह पर, कैसे ले गए यह एक आब्जेक्शनेबल चीज हो सकती है।

⭕ जिन राज्यों में केंद्र सरकार की पार्टी होती है, वहां राष्ट्रीय महिला आयोग दखलंदाजी नहीं…..

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान डिब्बे में खराबी नहीं है, इंजन बदलना पड़ेगा और इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग को शामिल किए जाने को लेकर किए गए सवाल पर किरणमयी नायक ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग में अध्यक्ष का पद शायद खाली है, रेखा शर्माजी का कार्यकाल खत्म हो गया है, नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जानकारी नहीं है मुझे। खैर सूचना तो मैं उन्हें भेजूंगी और कायदे से उनको एक्शन भी लेना चाहिए परंतु अभी तक का जो मेरा अनुभव चार साल का, जिन जिन राज्यों में केंद्र की सरकार की पार्टी होती है, उन राज्यों में राष्ट्रीय महिला आयोग की कभी भी दखलंदाजी नहीं होती है, जहां पर विपक्ष की सरकार होती है वहां राष्ट्रीय महिला आयोग सक्रिय रूप से आती जाती है और बाकी राज्यों में उनसे कहीं पर भी पहल धमक नहीं दिखाई देती है।

⭕ कम से कम फोटोग्राफी तो करने देना था जो कि मजिस्ट्रेट को दिखाते….

महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने बताया कि जेल में सभी 33 महिलाओं का नाम, उनके पति का नाम सभी कुछ हमने नोट किया है। और दो जोड़े ऐसे भी हैं कि देवरानी जेठानी अंदर हैं, एक में सास बहू अंदर हैं एक तो मृतक की मां है। इस तरीके से जो इंपॉर्टेंट है, उनको हमने नोट कर रखे हैं। पुलिस का जो इन्वेस्टिगेशन है और बाकी चीजें हैं अब यह तो न्यायालय के विचार का विषय है और चूंकि अब इसमें सरकार ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं तो बेहतर तो यह होगा कि जो भी जांच करें वो लेडी डॉक्टर या सबकी उपस्थिति में हो, उनकी चोटों की भी पुष्टि करने के लिए फोटोग्राफ लेना चाहिए। मेरा ऐसा मानना है जब तक आप फोटोग्राफ रिकार्ड नहीं करेंगे हालांकि वो हमको भी देखने में शर्म आ रही थी, मतलब सबने अपने पूरे कपड़े हमें हटा हटा कर के दिखाया और हमारे लिए भी काफी तकलीफदेह चीजें थी तो इनको कैसे रखा जाएगा इसीलिए लेडी डॉक्टर की उपस्थिति अनिवार्य थी और इस को गोपनीय तरीके से आनरेबल मजिस्ट्रेट या चीफ जस्टिस को दिखाया जा सकता है।

⭕ जेल में हमने जो देखा वह दिल दहलाने के लिए काफी है……

आयोग अध्यक्षा ने कहा कि आज यदि हमें मौका मिला होता तो हम जरूर ऐसी चीजों को रिकॉर्ड करते पर उन्होंने बंदिश लगाई तो हमने वो फोटोग्राफ नहीं लिए हैं परंतु हमने जो देखा है वह दिल दहलाने के लिए काफी है। हमने सिग्नेचर भी ले लिए थे परंतु उन्होंने रिक्वेस्ट किया फिर हमने सारे सिग्नेचर रिमूव किए हैं।

⭕ इंडिपेंडेंटली हाईकोर्ट के जस्टिस यदि जांच करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा…

कलेक्टर और एसपी को हटाने की कार्रवाई को लेकर किए गए सवाल पर किरणमयी ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मजिस्ट्रियल जांच जो होगी राज्य शासन ने यदि करने का आदेश दिया है तो वो राज्य शासन के खिलाफ नहीं जाएंगे पहली चीज। दूसरी चीज इसमें इंडिपेंडेंटली हाईकोर्ट के जस्टिस यदि जांच करेंगे तो मुझे लगता है कि ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि मजिस्ट्रियल जांच एक एडीएम रैंक का अधिकारी ही करेगा और वो इन बारीकियों को करेगा या नहीं करेगा मैं नहीं जानती और जिस तरीके से मुझे ऐसा लगता है कि जब मैंने कल से दिया है तो आज यहां पर होम मिनिस्टर साहब आए हैं, उन्होंने क्या देखा क्या किया वह मुझे नहीं मालूम परन्तु मैंने अपना काम जो मुझे बारीकी से करना था और जो मुझे अपने वकालत के अनुभव से जो मालूम है, चोटों के निशान कि यदि आप पंद्रह दिन के बाद डॉक्टर से जांच कराएंगे तो उसमें आपको कुछ भी नहीं मिलेगा क्योंकि मेडिसन भी आप दे रहे हैं, दवाई दे रहे हैं। तीन चार लोगों की तो आंख में भी चोट आई है, आंख में खून आ रहा था उनके। वो सब दवाओं से मिट हैं तो यदि लींगर ऑन कर देते हैं और लींगर ऑन करने के बाद आप उनका मेडिकल एग्जामिनेशन कराएंगे तो मुझे नहीं लगता है कि किसी के भी कोई भी सबूत मिलेंगे।

Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR
MLA रिकेश की सोशल मीडिया अपील पर लोकप्रियता हावी, वैशाली नगर में 33 हजार से अधिक सदस्य बना प्रदेश में सबसे आगे
JP Nadda Durg Visit :  जेपी नड्डा का दुर्ग दौरा, बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो-एंट्री
Illegal transactions by selling SIM on commission in Bhilai : 4 आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो
Naxal Encounter : 14 लाख के तीन इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asus Zenbook
Asus Zenbook :  33 घंटे की बैटरी वाला नया लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू

लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Asus ने अपना…

Highest Railway Station
Highest Railway Station :  चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?

भारत हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐतिहासिक रेलवे…

Tata Iveco Deal
Tata Iveco Deal :  मेलोनी से मिले टाटा चेयरमैन, इवेको के साथ 36 हजार करोड़ की बड़ी डील

टाटा ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी…

US Midterm Elections
US Midterm Elections :  अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका, एलन मस्क की सियासी रणनीति भी नाकाम

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की…

Food Adulteration
Food Adulteration :  बिलासपुर में मिलावट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट

मामलों पर बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?