CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “हे बालाजी भगवान क्षमा करें प्रभु” तिरुपति लडडू विवाद से आहत डिप्टी CM पवन कल्याण 11 दिन तक करेंगे प्रायश्चित उपवास, पिछली सरकार को बताया राक्षसी प्रवृत्ति का

“हे बालाजी भगवान क्षमा करें प्रभु” तिरुपति लडडू विवाद से आहत डिप्टी CM पवन कल्याण 11 दिन तक करेंगे प्रायश्चित उपवास, पिछली सरकार को बताया राक्षसी प्रवृत्ति का

By Newsdesk Admin
22/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में चढ़ाए जाने वाले लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल करने के मामले को लेकर जहां भगवान के भक्तों में रोष देखा जा रहा है वहीं मामला सामने आने के बाद मचा सियासी घमासान भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सूबे के उप मुख्यमंत्री और फिल्म अभिनेता पवन कल्याण ने इस मामले को लेकर प्रयाश्चित करने का ऐलान किया है। पवन कल्याण आज से 11 दिन के उपवास पर रहेंगे।

प्रायश्चित उपवास से पहले उऩ्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हे, बालाजी भगवन! क्षमा करें प्रभु। तिरुमाला लड्डू प्रसाद जिसे अत्यंत पवित्र माना जाता है… पिछले शासकों की अनियंत्रित प्रवृत्ति के परिणामस्वरूप अपवित्र हो गया था। पशु मेदों के अवशेषों से दूषित हो गया था। ऐसे पाप क्रूर मन वाले ही करते हैं. इस पाप को प्रारम्भ में न पहचान पाना हिंदू जाति पर कलंक की मानिंद है। जैसे ही मुझे पता चला कि लड्डू प्रसाद में जानवरों के अवशेष हैं, मेरा मन विचलित हो गया। मुझे स्वयं में दोषित भाव महसूस हो रहा है। मैं जन कल्याण के लिए लड़ रहा हूं, दुख इस बात का हुआ कि शुरुआत में ऐसी समस्या मेरे ध्यान में नहीं आई।”

उन्होंने आगे लिखा कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भगवान बालाजी के साथ हुए इस भयानक अपचार का प्रायश्चित करना चाहिए। इसी भावना के अंतर्गत मैंने प्रायश्चित आरंभ करने का निर्णय लिया है। रविवार (22 सितंबर, 2024 ) की सुबह मैं गुंटूर जिले स्थित नंबूर के श्री दशावतार वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दीक्षा धारण करूंगा। 11 दिनों तक दीक्षा जारी रखने के बाद, मैं तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करूंगा। ईश्वर… मैं आपसे विनती करता हूं कि मुझे पिछली सरकारों की ओर से आपके खिलाफ किए गए पापों के प्रक्ष्क्षालन करने की शक्ति प्रदान करें। केवल वही लोग ऐसे अपराधों में लिप्त होते हैं जिनका ईश्वर में विश्वास नहीं होता है। मेरा दु:ख यह है कि बोर्ड के सदस्य और कर्मचारी जो तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम प्रणाली का हिस्सा हैं, अगर उन्हें पता चलता भी है तो वह इसके बारे में बात नहीं करते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वह उस समय के राक्षसी प्रवृत्ति वाले शासकों से डरते थे।

महानदी पुल से महिला के कूदने की आशंका, गोताखोर तलाश में जुटे
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास
MP Civil Service Rules 2026: सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, दो से अधिक बच्चों वाले होंगे अयोग्य
ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 5 करोड़ की लूट, कट्टे की नोक पर 8 किलो सोना लूट फरार हो गए बदमाश, नाकेबंदी पर भी कोई सुराग नहीं
‘PM मोदी और अमित शाह से पूछना चाहती हूं…’, नीतीश कुमार की ‘गलती’ पर मीसा भारती ने मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?