CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajim Village Violence : FIR के बाद भड़की हिंसा, आगजनी-मारपीट के बाद गांव पुलिस छावनी में बदला

Rajim Village Violence : FIR के बाद भड़की हिंसा, आगजनी-मारपीट के बाद गांव पुलिस छावनी में बदला

By Newsdesk Admin
02/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 फरवरी | Rajim Village Violence : छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र के दुतकैंया गांव में रविवार को हालात अचानक बेकाबू हो गए। पुराने विवाद की चिंगारी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और हालात ऐसे बने कि गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल नजर आने लगा।

Contents
  • शिकायत करने वालों को बनाया निशाना
  • एक के बाद एक हमले
  • घर-कार जलाने तक पहुंचा गुस्सा
  • भारी बल तैनात
  • बाहरी आवाजाही पर रोक
  • मेले पर भी पड़ा असर

शिकायत करने वालों को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, यह विवाद अप्रैल 2024 में गांव में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने की घटना से जुड़ा है। इस मामले में दर्ज FIR के बाद जिन लोगों ने शिकायत की थी, उन्हें ही निशाना बनाया गया। आरोप है कि रास्ते से गुजर रहे युवकों को चुन-चुनकर रोका गया और उन पर जानलेवा हमले किए गए।

एक के बाद एक हमले

सबसे पहले सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे अरविंद साहू पर सिर पर वार किया गया। इसके बाद राजिम मेला जा रहे नरेंद्र साहू के हाथ पर हमला हुआ। रेखु यादव की भुजा पर गंभीर चोट लगी, जिससे हड्डी टूटने की आशंका जताई जा रही है। परमानंद साहू के साथ भी मारपीट की गई। घटनाएं यहीं नहीं रुकीं, गांव के तीन लोगों को लगभग चार घंटे तक बंधक बनाकर पीटा गया।

घर-कार जलाने तक पहुंचा गुस्सा

हमले की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीण आरोपियों के घर की ओर बढ़े, तभी घर के अंदर से भीड़ पर मिर्च पाउडर फेंका गया। इससे हालात और भड़क गए। इसी अफरा-तफरी में एक घर और एक कार को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया।

भारी बल तैनात

स्थिति बिगड़ती देख बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात किया गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू हुई। पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों की पहचान की जा रही है, जबकि हिंसा भड़काने के आरोप में तीन लोगों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

बाहरी आवाजाही पर रोक

फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। एहतियात के तौर पर बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि हालात दोबारा न बिगड़ें।

मेले पर भी पड़ा असर

इस हिंसा का असर राजिम मेला पर भी साफ नजर आया। मेला समय पर बंद हुआ, लेकिन आम दिनों की तुलना में श्रद्धालुओं और दर्शकों की संख्या काफी कम रही। लोग अनहोनी की आशंका से जल्दी लौटते दिखे।

BJP Morcha Appointments : अल्पसंख्यक, SC और युवा मोर्चा में नई टीम, संगठन को मिली ताज़ा धार
Chhattisgarh Housing Fair : राज्य स्तरीय आवास मेले में दो हजार करोड़ की योजनाएं होंगी शुरू, सस्ते मकानों की बुकिंग का सुनहरा मौका
Lakhma Political Controversy: ‘अगर लखमा बलि का बकरा हैं तो गुनहगार कौन?’ दीपक बैज का तीखा सवाल, भाजपा से माफी की मांग
Health Kiosk : यात्रियों के लिए शुरू हुई सुविधा खुद बनी परेशानी, कई दिनों से बंद पड़ी जांच व्यवस्था
CG News : छत्तीसगढ़ के स्कूल में Smart Class, 3️⃣3️⃣ हजार शिक्षकों के रिक्त पद पर जल्द भर्ती 🟩 शिक्षकों की भर्ती, वेतन विसंगति, पदोन्नति, नई शालाओं के निर्माण समेत विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा 🟧 पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेडेशन के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?