CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amazon और flipkart ऑनलाइन कंपनी के गोदाम पर पुलिस छापा, खंगाली गई ऐसे सामान मंगवाने वालों की कुंडली, 2 आईपीएस के नेतृत्व में टीम कर रही जांच

Amazon और flipkart ऑनलाइन कंपनी के गोदाम पर पुलिस छापा, खंगाली गई ऐसे सामान मंगवाने वालों की कुंडली, 2 आईपीएस के नेतृत्व में टीम कर रही जांच

By Newsdesk Admin
23/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार चाकूबाजी की वारदातों में ऑनलाइन चाकू खरीदने के खुलासे के बाद रायपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेजन और फ्लिपकार्ट ऑनलाइन कंपनी के गोदाम और ऑफिसों में दबिश दी है।

आपको बता दें कि दो IPS स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाकर कंपनियो के देवपुरी,मोवा और डीडी नगर स्थित ऑफिस और गोदामों में दबिश दी गई है।

इससे पहले शहर में लगातार चाकूबाजी की वारदातों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में ऑनलाइन चाकू मांगने के खुलासे के बाद अगस्त माह में भी इन कंपनियों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में पुलिस ने रायपुर जिले में हत्या एवं हत्या के प्रयास की घटना में स्प्रिंगदार (बटनदार) चाकूओं का उपयोग की जानकारी देते हुए ऐसे सामानों की पहुंच रोकने कहा था। घटनाओं में संलिप्त आरोपियों से पूछताछ में बताया जाता है कि घटनाओं में प्रयुक्त चाकू अमेजन के माध्यम से ऑनलाईन आर्डर कर मंगाया जाता है, जिसमें नाबालिग आरोपी भी काफी संख्या ज्यादा है। अमेजन के माध्यम से बहुत आसानी से लोगों के पास घर बैठे चाकू जैसे खतनाक हथियार उपलब्ध हो रहे हैं। मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ आयुध अधिनियम में सार्वजनिक स्थानों में तेज धारदार वाले ऐसे अस्त्रों का जिसका फलक 6 इंच से अधिक लंबा या 2 इंच से अधिक चौड़ा हो तथा स्प्रिंगदार (बटनदार) किसी भी प्रकार के अर्जन, कब्जा या उन्हें ले जाने हेतु निषेध किया गया है। इसके साथ ही 6 इंच से अधिक लंबा या 2 इंच से अधिक चौड़ा स्प्रिंगदार (बटनदार) किसी भी प्रकार के चाकुओ का आर्डर/डिलिवरी प्रतिबंधित किए जाने एवं पिछले 5 वर्षों में ग्राहकों को ऑन लाइन डिलीवर कराए गए चाकू की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए थे। तब फ्लिपकार्ट द्वारा बटनदार धारदार चाकू उपलब्ध कराने वालों ग्राहकों की जानकारी उपलब्ध कराई गई थी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग द्वारा करीब 5 हजार से अधिक चाकुओं को अलग-अलग थाना में ग्राहकों से बरामद कर जब्त किया गया था लेकिन अमेजन ने पुलिस की जांच में कोई सहयोग नहीं किया जिसके चलते ये छापामार कार्रवाई की गई है।

Chhattisgarh Gas Cylinder Crisis: सोशल मीडिया पर ‘सच बनाम दावे’ की जंग, सियासत में भी उबाल
Raigarh Sand Smuggling: 12 वाहन जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
GGU Holi Clash: डीजे नाइट के बीच दो गुटों में भिड़ंत, रंगों के जश्न में बदला माहौल
कांग्रेस ने संविधान की ऐसी-तैसी कर दी, मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया, हिसार में बोले पीएम मोदी
Pradeep Mishra Katha Durg : दुर्ग में 17 दिसंबर से पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Recruitment
Swami Atmanand School Recruitment : 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 590 सहायक शिक्षक की सबसे ज्यादा वैकेंसी

Swami Atmanand School Recruitment :सबसे ज्यादा 590 पद…

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : टैंकर काफी गर्म होने…

Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

Janjgir Champa Custody Death : एसपी विजय कुमार…

Raipur Cow Smuggling Protest
Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले

Raipur Cow Smuggling Protest :कमिश्नर कार्यालय की ओर…

Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Building Safety Audi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?