CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OMG….इस राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारी चला रहे थे जाली नोट का रैकेट 🛑 मास्टर माइंड नेता समेत 10 गिरफ्तार, 10 देसी तमंचा, 30 गोलियां और 12 खोखा, सुतली बम भी बरामद

OMG….इस राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारी चला रहे थे जाली नोट का रैकेट 🛑 मास्टर माइंड नेता समेत 10 गिरफ्तार, 10 देसी तमंचा, 30 गोलियां और 12 खोखा, सुतली बम भी बरामद

By Newsdesk Admin
24/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जाली नोटों के बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद रफीक खान उर्फ बबलू समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रफीक खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से हाथ मिलाते देखा जा सकता है। रफीक खान जालसाजों के गैंग का मास्टर माइंड बताया जा रहा है।

दर्ज शिकायत के मुताबिक उसने नेपाल, यूपी और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में जाली नोटों का नेटवर्क स्थापित किया था। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में शामिल नौशाद खान समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। यहां पुलिस ने 5.62 लाख रुपये के जाली नोट, 1.10 लाख रुपये के असली नोट, तीन हजार नेपाली मुद्रा, 10 देसी तमंचा, 4 सुतली बम, 2 नेपाली सिम और 26 फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

कुशी नगर एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि जिले में नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लाखों के जाली नोट, 1 लाख रुपये से अधिक नकद, 10 देसी तमंचा, 30 गोलियां और 12 खोखा बरामद किया गया, इसके अलावा इनके पास से 4 सुतली बम (पटाखे) भी बरामद किए गए। आरोपियों के कब्जे से नेपाल की मुद्रा भी बरामद की गई है, हमें जानकारी मिली है कि उनकी नेपाल में भी आवाजाही थी।आपको बता दें कि राजनीतिक दृष्टिकोण से यह मामला समाजवादी पार्टी के लिए चुनौती बन सकता है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में बिहार के सिवान का जितेंद्र यादव, गोपालगंज का मनीष कुमार और कमरुद्दीन समेत चार आरोपी फरार हैं। पुलिस ने दावा किया कि फरार चारों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुशीनगर पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम औरंगजेब, मोहम्मद रफी, नौशाद खान, परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी, शेख जमालुद्दीन, नियाजउद्दीन उर्फ मुन्ना, रेहान खान उर्फ सद्दाम, मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू खान, हाशिम खान और सिराज हशमती शामिल हैं।

फरवरी में ही चलने लगी लू! तीन राज्यों में अलर्ट, यहां बर्फबारी देगी गर्मी से राहत
‘अब समय है कि…’, तनाव के बीच JDU का बड़ा बयान, इस सांसद को क्यों कह दिया मरने के लिए तैयार रहें?
Naxal Encounter : 14 लाख के तीन इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
Voter List Name Deletion Controversy : मानपुर में SIR के दौरान फर्जी आवेदनों का सनसनीखेज मामला, अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम कटने की साजिश का आरोप
राजनांदगांव से आए युवक की बाईक तोड़ी, डंडे से मारपीट करने वाले दो युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज, मामला भिलाई रूआबांधा का
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?