CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंस्टा रील बनाने निकले तीन दोस्त, पिकअप से टकराई बाइक, 2 की मौत 1 घायल, देखिए विडियो

इंस्टा रील बनाने निकले तीन दोस्त, पिकअप से टकराई बाइक, 2 की मौत 1 घायल, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

भिलाई के गौतम नगर सुपेला में पसरा मातम

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल। बीती रात पावर हाउस एक सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक को रात में ही अस्पताल ले जाया गया है।

Contents
  • भिलाई के गौतम नगर सुपेला में पसरा मातम
  • पिता ने दिए 50-50 रूपये तो पार्टी करने निकला
  • घटना से परिजनों को गहरा सदमा, रात भर अस्पताल में रहे

मिली जानकारी के अनुसार तीन नाबालिग दोस्त बाइक से कल रात इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने निकले थे, तभी अचानक उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वो खड़ी पिकअप में जा घुसे। हादसे में 2 दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं एक घायल हुआ है।

घायल आदित्य ने पुलिस को बताया कि तीनों दोस्त एक बाइक में बैठकर निकले थे, बाइक हर्ष चला रहा था। आदित्य पीछे बैठा था वो इंस्टा में विडियो बना रहा था, वो सभी बाइक से मस्ती करते करते भिलाई से खुर्सीपार की तरफ जा रहे थे तभी उनकी बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और बगल से गुजर रही एक बाइक से वो टकराए और उनकी बाइक खड़ी पिकअप में घुस गई।

बताया जा रहा है कि हर्ष, जय और आदित्य को सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने का इतना शौक था कि तीनों कभी भी घर से निकल जाते थे। बीते 16 अप्रैल को भी वो लोग पूरी रात टाउनशिप के अलग-अलग सेक्टर में घूम-घूमकर वीडियो बना रहे थे।

पुलिस ने बताया कि गौतम नगर में रहने वाला जय बंसोड़ (17 वर्ष) और हर्ष मेश्राम (16 वर्ष) की ब्रिज से नीचे गिरने से मौत हुई है। तीसरा लड़का सुपेला खटाल बस्ती का रहने वाला आदित्य चौहान (16 वर्ष) घायल है। उसे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इस हादसे में पिकअप से टकराने से हर्ष और जय का सिर फट गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आदित्य के गले में चोट आई। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

पुलिस घायल और मृतकों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर गई थी। जय बंसोड़ की मां ने बताया कि वो अपने पिता प्रकाश के साथ धुमाल बजाने का काम करता था।

पिता ने दिए 50-50 रूपये तो पार्टी करने निकला

शुक्रवार रात को ही वो एक शादी पार्टी से धुमाल बजाकर पिता के साथ लौटा था। पिता ने जय और उसके भाई को 50-50 रुपए दिए। इसके बाद जय मां को बोलकर निकला की वो पार्टी में जा रहा है।

कुछ देर बाद सूचना मिली की उसका एक्सीडेंट हो गया है। हर्ष की दादी गंगा बाई ने बताया कि वह काफी हंसमुख था। वो अपनी मां के काफी करीब था। उसका एक बड़ा भाई प्रतीक और छोटी बहन मुस्कान है।

घटना से परिजनों को गहरा सदमा, रात भर अस्पताल में रहे

कई घंटे तक मां के रोने के बाद हर्ष के पिता प्रदीप मेश्राम और अन्य परिजनों ने मां कशिश को कहा कि हर्ष का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक घंटे में छुट्टी मिल जाएगी। इसके बाद वो अस्पताल से घर गई।

पुलिस ने उनके मोबाइल से वो विडियो लिया है। पूछताछ में आदित्य ने बताया कि वो लोग 16 अप्रैल की रात सेक्टर 4, सेक्टर 6 व अन्य जगह वीडियो व रील्स बना रहे थे। बहरहाल सुपेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी
Fertilizer Crisis : सरकार के वादे खोखले, प्रशासन के कान बंद, किसानों ने गले में फंदा डालकर किया प्रदर्शन
House Theft Case: सूने मकान में सेंधमारी करने वाला गैंग पकड़ा, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिना कमिश्नर की जानकारी निगम मद हो गया खाली….❗मामला भिलाई नगर निगम का, MLA रिकेश ने लिखा CM को पत्र, अब होगी जांच
पुलिस मुखबिरी के शक नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या, एक माओवादी ने हाल ही में किया था सरेंडर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pushpak Express Accident News
Pushpak Express Accident News : चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला युवक का शव

Pushpak Express Accident News :पुलिस यह पता लगाने…

Smart Electricity Meter
Smart Electricity Meter : 36 हजार का बिजली बिल आया, मीटर उखाड़कर दफ्तर पहुंचे लोग

Smart Electricity Meter  : स्मार्ट मीटर और बढ़े…

Bastar Heavy Rain
Bastar Heavy Rain : बस्तर में बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; कई गांवों का संपर्क टूटा

Bastar Heavy Rain :मौसम विभाग ने अगले कुछ…

Bhupesh Baghel Relief
Bhupesh Baghel Relief : भूपेश बघेल के खिलाफ चल रही सुनवाई पर फिलहाल रोक

Bhupesh Baghel Relief : जांच के बाद एजेंसी…

Bilaspur Farmer Death 
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव

Bilaspur Farmer Death :परिजनों के आरोपों के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?