CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Filaria Elimination Campaign : फाइलेरिया उन्मूलन महाअभियान: जिले में 1 लाख से अधिक लोगों को बांटी जाएगी फ्री दवा, 2030 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

Filaria Elimination Campaign : फाइलेरिया उन्मूलन महाअभियान: जिले में 1 लाख से अधिक लोगों को बांटी जाएगी फ्री दवा, 2030 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

By Newsdesk Admin
11/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप वर्ष 2030 तक देश को फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी (Filaria Elimination Campaign) से मुक्त करने के उद्देश्य से जिले में फाइलेरिया उन्मूलन महाअभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के एक लाख से अधिक नागरिकों को निःशुल्क दवा दी जा रही है।

अभियान के अंतर्गत 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र नागरिकों को डी.ई.सी., एल्बेंडाजोल एवं आईवरमेक्टिन दवाओं का संयुक्त रूप से सेवन कराया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय, दाबो पहुंचकर विद्यार्थियों को स्वयं दवा सेवन कराया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को 90 प्लस शिक्षा गुणवत्ता अभियान की जानकारी देते हुए बेहतर अध्ययन और परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में शिक्षक, विद्यार्थी सहित 300 से अधिक लोगों ने दवा का सेवन किया। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में अब तक 01 लाख 06 हजार 300 से अधिक लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई (Filaria Elimination Campaign) जा चुकी है। अभियान के सफल संचालन के लिए मुंगेली विकासखंड में 660, लोरमी में 560 और पथरिया विकासखंड में 400 बूथ बनाए गए हैं। इस तरह जिलेभर में कुल 1,620 बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां 1,790 दलों के 3,580 से अधिक सदस्य लगातार दवा सेवन करा रहे हैं।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिले में कुल 08 लाख 51 हजार 895 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण में 12 फरवरी तक स्कूलों, महाविद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा सेवन कराया जा रहा है। दूसरे चरण में 13 से 22 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा दी जाएगी, जबकि 23 से 25 फरवरी के बीच छूटे हुए लोगों को मॉप-अप राउंड में दवा सेवन कराया जाएगा।

अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ बच्चों में पेट में कृमि होने की स्थिति में एल्बेंडाजोल दवा के प्रभाव से हल्का पेट दर्द होना सामान्य प्रक्रिया है। मुंगेली विकासखंड के ग्राम भरदा में दवा सेवन के बाद 06 बच्चों और 01 बुजुर्ग द्वारा थकान, नींद आने और पेट दर्द की शिकायत की गई थी।
सूचना मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सक एवं नर्सिंग टीम, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में सभी बच्चे एवं संबंधित व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ पाए गए और किसी भी गंभीर स्थिति की पुष्टि नहीं हुई।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और दवा सेवन के बाद किसी भी सामान्य प्रतिक्रिया (Filaria Elimination Campaign) से घबराएं नहीं। आवश्यकता पड़ने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फाइलेरिया की दवाइयां पूरी तरह सुरक्षित हैं और यह अभियान जिले को हाथीपांव जैसे गंभीर रोग से मुक्त करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

Green Building : ग्रीन बिल्डिंग को 10 प्रतिशत तक मिलेगा मुफ्त एफएआर, ग्रीन रेटिंग सिस्टम किया अनिवार्य
CG IED ब्लास्ट 🛑 नक्सली आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद 🟢 एयरलिफ्ट कर जगदलपुर लाए जा रहे घायल जवान
LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, इंडक्शन चूल्हों की मांग में 20% तक उछाल
Power Cut Protest : अघोषित बिजली कटौती पर भड़की विधायक भावना बोहरा, जेई को हटाने के दिए निर्देश
Balodabazar Cyber Fraud Case : 5 हजार रुपए के लालच में बैंक खाता दूसरे को दिया, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में हुआ इस्तेमाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?